टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। लॉकडाउन के बीच हरियाणा के पांच जिलों से फंसे जनपद के 174 प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बस द्वारा टूंडला लाया गया। यहां लाए गए सभी प्रवासी मजदूरों की नगर के ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज में रोकते हुए उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गयी। इसके बाद उन्हें संबंधित तहसीलों पर क्वारांटाइन के लिए भेज दिया गया।
कोरोना वैश्चिक महामारी के बीच जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो हरियाणा राज्य के करनाल, हिसार चरखी दादरी, गुड़गांव, सोनीपत आदि जगहों पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। सरकार की पहल पर सोमवार सुबह सात बसों द्वारा उन्हें टूंडला लाया गया। जिसमें मजदूरों के साथ उनके बीवी, बच्चे भी शामिल थे। सभी को ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में रोका गया है। जहां उनके रहने के साथ ही भोजन आदि की व्यवस्था की गयी। सभी प्रवासी मजदूरों की सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा के नेतृत्व में उनकी चिकित्सीय टीम ने थर्मल स्कैनिंग की। इसके बाद उन्हें संबंधित तहसील के लिए बसों द्वारा रवाना किया गया।
JAN SAAMNA DESK 2
कोरोना फाइटर्स को आरएसएस के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आरएसएस के पदाधिकारियों ने नगर के स्टेशन रोड पर कोरोना फाइटर्स का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरएसएस के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों, स्वास्थकर्मियों, सफाईकर्मियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सभी को फूलमाला व अंगोछा पहनाकर स्वागत करते हुए तालिया बजाकर सभी का उत्साह बर्धन किया। इस अवसर पर आरएसएस के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में जिस प्रकार से देशके कोरोना फायटर्स अपने प्राणों की आहूतिया देकर देश की जनता की सुरक्षा कर रहे हैं। अब तक कई कोरोना फाइटर्स अपनी जिंद्गी की जंग भी हार चुके हैं। ऐसे में हम सभी को उनका आभार जताना चाहिए। हम उनका उत्साह बर्धन करना चाहिए। इस मौके पर सुधीर तोमर, आशीष चैहान, मनोज तोमर, रविन्द्र कौशिक, सुशील जैन, शंशांक भदौरिया, सतीश कुमार, बृजेश कुमार, दीपाशु आदि स्वंय सेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद के आवास विकास काॅलोनी मे दिल दहला देने वाली घटना हुई है। लोगों की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने अपने ही घर में भक्षक का काम किया। पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या की और फिर तीन बच्चियों को लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम के समय घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद सिपाही ने अपने साले को फोन करकर जानकारी दी। घटना शहर के आवास विकास कॉलोनी की है।
मामले के अनुसार 2008 में सिपाही यतेंद्र यादव ग्राम अबंरपूर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी और इटावा के नगला नया थाना भरथना निवासी सरोज देवी उर्फ पिंकी की शादी हुई थी। दोनों के तीन बेटियां 10 वर्षीय आकांक्षा, 8 साल पारुल, चार साल की अनन्या हैं। सिपाही की तैनाती आगरा में पीआवी 112 पर है। मृतका के भाई हरिओम यादव ने बताया कि यतेंद्र के मथुरा की किसी युवती से अवैध संबंध थे।
52 सैंपलों की जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिवआई -स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में 52 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सभी के सैंपल मेडिकल कॉलेज द्वारा 23 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसके दीक्षित ने बताया है कि 23 अप्रैल को थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान 52 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। क्वारंटाइन करने के बाद मेडिकल कॉलेज से सैंपल जांच को सैफई मेडिकल भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद उनको होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही सभी को निर्देश दिए है कि 14 दिनों तक ना तो घर से बाहर निकलेंगे और ना ही किसी से मिलने की कोशिश करे।
फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में गेटमैन की मौत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में गेटमैन की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग फैक्ट्री पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र सुदामापुरी निवासी मनोज शर्मा (50वर्ष) पुत्र प्रेमचंद यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में गेटमैन था। उसकी कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर आए। परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मनोज की मौत का पता चलते ही उसका भाई सोनू कुछ लोगों के साथ फैक्ट्री पहुंचा। उसका कहना है कि कर्मचारियों ने बताया उसके भाई का शव पोस्टमार्टम रूम में रखा है। जबकि उसकी साइकिल कारखाने में ही रखी हुई थी। मनोज की मौत का पता चलते ही परिवारीजन मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। भाई ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री में जहरीले केमिकल से काम होता है। खुले में केमिकल पड़े होने कारण कारखाना मालिक की लापरवाही के चलते उसके भाई की मौत हुई है। उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महंगाई भत्ते की कटौती पर माध्यमिक शिक्षकों में रोष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, डाक्टर व अन्य सभी निगमों के कर्मचारियों का अगले डेढ़ वर्षों तक महंगाई भत्ता व अन्य 6 भत्ते रोके जाने पर रोष प्रकट किया है। शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करने की बात कही।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा है कि सरकार तानाशाही के बल पर अध्यापकों व कर्मियों को समाज में बदनाम करने का घिनौना षड्यंत्र कर रही है। शिक्षक व कर्मचारी, पुलिस प्रशासन, सभी निगमों के साथी इस संकट की घड़ी में पूरी तल्लीनता से कार्य कर रहे हैं। सरकार को अपने कर्मचारियों का इस समय मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि नकारात्मक सोच के साथ उनको हतोत्साहित किया जाए। आज सरकारी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
कोविड-19 की जांच के बाद ही मिलेगा रोगियों को उपचार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस के मरीज और गर्भवती महिलाओं को आगामी दिनों में अस्पताल में इलाज कराने से पूर्व कोविड-19 की जांच करानी होगी। जिससे उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके दीक्षित ने बताया कि डायलिसिस के मरीज और गर्भवती महिलाओं को आगामी उपचार हेतु कोविड-19 की जांच करानी होगी। जिससे किसी भी मरीज को आगामी दिनों में उपचार को किसी अस्पताल में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। साथ ही कहा कि विभाग द्वारा डिप्टी सीएमओ डॉ.अशोक कुमार को कोविड-19 सैंपलिंग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके मोबाइल नंबर 9690017056 पर संपर्क कर अपनी कोविड-19 की जांच करवा सकते हैं।
मोबाइल देखने से मना करने पर युवती ने लगाई फांसी
मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। आज लगभग 3ः00 बजे अपराहन थाना हलिया के ग्राम परसिया मुड़पेली निवासी में लज्जू अली की 18 वर्षीय बेटी मुन्नी निशां द्वारा अपनी मां के मोबाईल देखने से डाटने से नाराज होकर अपने घर के कमरे में छप्पर की लकड़ी से दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी से लटक कर आत्महत्या कर लिया गया। सूचना मिलने पर थाना हलिया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम हेतु सदर मीरजापुर भेज दिया गया।
Read More »ग्राम प्रधान ने लोगों को दिए मास्क
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। हॉटस्पॉट क्षेत्र प्रतापपुर को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। प्रतापपुर के लिए विशेष चैकसी रखी जा रही है। गांव से न किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा शनिवार को ग्रामीणों के लिए ग्राम प्रधान को मास्क सौंपे गए। टूंडला क्षेत्र में प्रतापपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र है, जिसके चलते इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यहां प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव के अंदर सभी जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। बाकी किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। शनिवार को उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर और तहसीलदार डा. गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा ग्रामीणों के लिए ग्राम प्रधान के माध्यम से मास्क पहुंचाए गए। उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर ने कहा कि प्रतापपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र है, इसलिए यहां काफी चैकसी रखी जा रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या न बढ़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामीणों के लिए मास्क दिए गए हैं। जिससे ग्रामीण मास्क पहनकर रहें। विशेष जरूरत पर ही मास्क पहनकर ग्रामीण बाहर आ सकते हैं।
Read More »लाॅकडाउन खुलने के बाद ही निबंध कार्यालय में हो कार्य
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। तहसील बार ऐसोसिएशन के अधिवक्तागणों तहसील में कार्यरत बैनामा लेखक, स्टांप बेंडर, फोटोग्राफर आदि की सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक की गयी।
बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 15 अप्रेल के संज्ञान के आधार पर सरकार द्वारा दिनांक 16 अप्रेल से प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालयों में विलेखों का पंजीकरण कार्य ऑन लाइन प्रणाली द्वारा संचालित कराने के आदेश जारी कर दिये हैं। उक्त आदेश के सम्बन्ध में बार के समस्त अधिवक्तागण व बैनामा लेखक आदि द्वारा घोर विरोध करते हुये कार्य न करने के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए, यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तहसील के बगल में एक गांव प्रतापपुर है जो कि कोरोना जैसे संक्रमण के कारण हॉट-स्पॉट घोषित है तथा तहसील के आस-पास का क्षेत्र भी कोरोना महामारी के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र प्रशासन द्वारा पूर्व में घोषित किया जा चुका है।
Jansaamna