Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 936)

प्रत्येक जिले में एक अत्याधुनिक एकीकृत कन्ट्रोल रूम स्थापित कराया जाएः मुख्य सचिव

लखनऊ, जनसामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए कि जिस प्रकार प्रदेश स्तर पर श्रमिक एवं मजदूरों के कल्याण, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, लाॅकडाउन का इन्र्फोसमेंट, राहत व्यवस्था, स्वच्छता सेनेटाइजेशन, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, पशु चिकित्सा एवं आहार, पुलिस व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था एवं बैंक व्यवस्था तथा कृषि के सम्बन्ध में विभिन्न समितियां बनाई गयी हैं, उसी प्रकार की समितियां प्रत्येक जिले में वरिष्ठ जिलास्तरीय अधिकारी की अध्यक्षता में बनाई जाएं ताकि विकेन्द्रीकृत रूप से सभी कार्य प्रभावी रूप से चलते रहें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि विभिन्न सूचनाओं को प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी से मांग करने के स्थान पर इन समितियों के अध्यक्षों एवं जिलास्तरीय अधिकारी से सूचनाएं प्राप्त की जाएं।

Read More »

100 बेड क्षमता वाले सेवार्थ संस्थान अधिकृत

फिरोजाबाद, एस.के.चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा नोवल कोरोना वायरस की बीमारी की रोकथान एवं नियंत्रण हेतु जनहित में 100 बैड क्षमता वाले सेवार्थ संस्थान सेठ विमल कुमार जैन ट्राॅमा एवं फिजियाथैरेपी सेन्टर, जे0एस0 हाॅस्पीटल एवं डाईग्नोसिस, शिकोहाबाद, यूनिटी हाॅस्पीटल नगला भाऊ, अग्रसैन धाम ऐडिफाई स्कूल के पास तथा 35 बैड के क्षमता वाले ओम हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, बंसल नर्सिंग होम एवं 25 बैड क्षमता के जीवनधारा हाॅस्पीटल शिवाजी मार्ग को संस्थागत् कोरनटाईन हेतु वास्तविक उपयोग के दिनांक से अग्रिम आदेश अथवा 30 अप्रैल, 2020 में जो भी पहले हो तक के लिये अधिकृत कर दिया गया है।

Read More »

जे एस विश्वविद्यालय व ज्ञानदीप स्कूल ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। ज्ञानदीप स्कूूल की डायरेक्टर डा रंजनी यादव ने कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील पर अपने सभी शिक्षकों के एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया है। उन्होने 74 हजार 400 से अधिक का चेक एसडीएम एकता सिंह को प्रदान किया है। वही जे.एस. विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुकेश यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया है। डा सुकेश यादव व डा रंजनी यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर उन्होने धनराशि को राहत कोष में जमा किया है। जिससे बीमारी से निपटने में छोटा सा योगदान दें सके।

Read More »

सामाजिक संगठन के लोग निरतंर कर रहे गरीब, जरूरतंमद लोगों की सेवा

फिरोजाबाद/टूंडला। लाॅकडाउन के बाद सामाजिक संगठन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा निराश्रितों और असहायों व जररूतमंदों के लोगों को खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी अमित गुप्ता के नेतृत्व पांच किलो आटा, एक किलो दाल, मिर्च मसाले के पैकेट, एक किलो आलू वितरित किए गए। इस दौरान प्रवीन वर्मा, धीरज अग्रवाल, विकास पालीवाल, रीतेश आर्य, श्यामू गुप्ता, राहुल गुप्ता, सीबी यादव, सीनू भारद्वाज, ईशु सिंह, मनोज गुप्ता, मनोज पालीवाल, रवि गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं भारत विकास परिषद् द्वारा नगला दखल, मुरली नगर, देव नगर, ओझा नगर, हिमायूंपुर में नगर निगम महापौर कु नूतन राठौर के निर्देशन में व्यवस्था की गई। ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद् के माध्यम से यह सेवा 14 अप्रैल लॉक डाउन तक जारी रहेगी। इस दौरान जिला संरक्षक राकेश अग्रवाल नवरंग, विशनू अग्रवाल, अतुल गर्ग, प्रशांत गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता, गौरव बंसल आदि उपस्थित रहे। वहीं सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने महादेव नगर एवं अब्बास नगर में लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की।

Read More »

बालाजी मंदिर में हुआ रामजन्मोत्सव

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। बालाजी मंदिर परिसर में स्थित श्री राम मंदिर में राम जन्मोत्सव उपस्थित पुजारियों ने बहुत ही साधारण तरीके से मनाया। आज श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पांचवां वर्ष था। लॉक डाउन की वजह से मंदिर बंद चल रहे हैं। इसलिए पूरे मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था। केवल उपस्थित पुजारी ही पूजा पाठ कर प्रभु से देश से कोरोना वायरस से फैली महामारी को भगाने की प्रार्थना करते रहते हैं। प्रातः काल श्री राम जी का अभिषेक किया गया। उसके बाद हवन फिर भजन कीर्तन कर जन्मदिवस मनाया। विगत कई वर्षों से बालाजी मंदिर पर 9 दिन तक बहुत बड़ा मेला लगता था। हजारों नेजा चढ़ते थे, लेकिन इस बार सब कुछ सुना सुना था। प्रसाद बेचने वाले दुकानदार जिन्होंने नौ दिन के लिए तैयारी कर रखी थी उनके भी के अरमानों पर पानी फिर जाने से काफी परेशानी महसूस करने लगे हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर अभी लॉक डाउन के चलते 14 तारीख तक पूर्ण रूप से दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा, केवल मंदिर के अंदर जो पुजारी है। वह दैनिक पूजा करते रहेंगे।

Read More »

शिकोहाबाद में बनाये गये आइसोलेट वार्ड के निगरानी में तैनात पुलिस कर्मी

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। रसूलपुर क्षेत्रांर्गत स्थित एक मस्जिद में मिले सात जमातियों में से चार में कोरोना के लक्षण मिलने की संभावना के बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी हैं। गुरुवार को मस्जिद को खाली करा लिया गया है। जहाँ पर ये जमाती ठहरे थे। वहीं आसपास के एरिया में लोगों को घरों में रहने को कहा है। टीमों ने पूरे इलाके को सैनिटाइजर कराने का कार्य शुरू कर दिया।
गुरूवार को चार लोगों में कोराना के लक्षण मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा जैसे ही इसकी सूचना दी गई। तो स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम की टीमें तत्काल मोहल्ला शीशग्रान स्थित मस्जिद पहुंच गई। दोनों ही टीमों ने खाली पड़ी मस्जिद के अलावा आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइजर करने का काम प्रारम्भ कर दिया। स्वच्छता निरीक्षक अरविन्द भारती ने बताया कि सैनिटाइजर करने के लिए पेट्रोल एवं बैटरी चालित स्पे्र मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को फिलहाल घरों के अंदर ही रहने को कहा है। पुलिस के अलावा प्रशासन के उच्चाधिकारियों की हर स्थिति पर कड़ी नजर है तथा वह हर पल नए निर्देश जारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य टीमें भी क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से डा तौमर, नगर निगम के जेडएसओ दलवीर सिंह भी मौजूद थे।

Read More »

रामनवमी के पावन पर्व पर महिलाओं ने जलाऐं दीपक

फिरोजाबाद/टूंडला। रामनवमी के पावन पर्व पर को घर-घर घी के दीपक जलाए गए। लॉकडाउन के कारण इस बार कोई भी श्रद्धालू मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना नहीं कर सका। ऐसे में रामनवमी को पहले से वायरल हो रहे मैसेज को लेकर व अन्य हिंदूवादी संगठनों की अपील पर घर-घर घी के दिए जलाकर रामनवमी मनाई गई।
हर बार रामनवमी पर घर-घर कन्याओं को भोजन आदि कराकर उनकी पूजा की जाती है। वहीं भगवान श्रीराम के वनवास काटकर अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्या में घी के दीपकों को जलाकर खुशी मनाई गई थी। इस पर्व को लेकर हर बार नगर में विभिन्न आयोजन होते रहे हैं। परंतु इस बार लॉकडाउन के कारण कोई आयोजन नहीं हो सका। इसको लेकर पहले से ही लोगों द्वारा घर-घर घी के नौ दीपक जलाकर रामनवमी मनाए जाने की अपील की गई थी। जिसका लोग पालन करते नजर आए और घरों के दहलीजों और छतों पर घी के दीपक जलाए। वहीं कोरोना वायरस को दूर करने के लिए रामनवमीं पर आरएसएस पदाधिकारियों ने अपने घरों की छत पर घी और तेल के नौ दीपक जलाए। खंड गौ सेवा प्रमुख विवेक पाराशर ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने से कोरोना को दूर किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा उपाय घरों की छतों पर दीप जलाना है। दीपावली की भांति रामनवमीं पर भी लोगों ने दीप जलाकर कोरोना को भगाने का संकल्प लिया। इसमें अनुज पार्थ, रिषी उपाध्याय समेत अन्य आरएसएस पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

Read More »

मंण्डलायुक्त व आईजी ने बस्ती में बाटें राहत सामग्री, ग्रामीणों को किये जागरूक

चन्दौली, दीप नरायण। चकिया चन्दौली स्थानीय क्षेत्र के रामपुर मुसहर बस्ती में बुद्धवार को मण्डलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल तथा आईजी पुलिस वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा ने बस्ती में पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किये। सरकारकोरोन वायरस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं।
लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रहा है। इस दौरान ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचवाने का भी कार्य कर रहा है।इस मौके पर अधिकारी द्वय की उपस्थिति में गांव के जरूरतमंदों में खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया तथा कोरोना से बचने के लिए ग्रामीणों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गयी और कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।इस मौके पर स्थानीय पुलिस विभाग के भी लोग मौजूद थे।

Read More »

मोदी लंच पैकट का हुआ वितरण

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर दक्षिण की जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने आज निराला नगर कच्ची बस्ती नगर में जरूरतमंद लोगों को लगभग 500 लंच पैकेट बांटे । कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने आज सुबह 11 बजे महाराजपुर विधानसभा में चल रही मोदी रसोई का आज निरीक्षण किया वहां की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और व्यवस्था में लगे प्रबोध मिश्रा ,राकेश तिवारी, संतोष जायसवाल को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में कोई भी जरूरत मन्द व्यक्ति किसी भीविधानसभा में भूखा ना सोने पाए। बर्रा मण्डल, में संजय पासवान , अजय शर्मा संदीप त्रिपाठी ने विश्व बैंक में लगभग 300 लंच पैकेट, बाबू पुरवा मंडल अध्यक्ष मनोज पंत ने लगभग 500 लोगों को खड़े होकर भोजन वितरित किया निराला नगर मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, राहुल तिवारी ने उस्मानपुर, भीम नगर बस्ती, निराला नगर कच्ची बस्ती में डॉ गुरदीप के आसपास जरूरतमंद लोगों को लगभग 400 लंच पैकेट बांटे।
कंट्रोल रूम की व्यवस्था देख रहे शिवराम सिंह,संजय कटियार, नारायण भदौरिया, अनुराग सचान के पास आई सूचनाओं के आधार पर दामोदर नगर बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, बर्रा आदि स्थानों पर लगभग 500 लोगों का भोजन उनके घरों पर पहुंचाया गया।

Read More »

जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा विपदा से जुझ रहे लोगों को कराया भोजन

कानपुर, अर्पण कश्यप। धर्म प्रचारक जयगुरूदेव संस्था के उत्तराधिकारी परम पूज्य श्री पंकज जी आदेशानुसार अनुयायियों को आपदा से जुझ रहे लोगों को भोजन वितरण का आदेश प्राप्त हुआ तत्कालिन कानपुर में जयगुरू देव के सभी अनुयाईयो ने अपने आस-पास विभिन्न क्षेत्रो में कच्ची बस्तीयो सड़क किनारे रह रहे लोगो सहित दुसरो पर आश्रित लोगो को सब्जी पूड़ी बॉटते हुये सब रोगो की एक, दवाई शाकाहारी बनो मेरे भाई का संदेश देते गये।
अनुयायियों में एकानपुर नगर के अध्यक्ष वीरेन्द्र पास सिंह, पत्र विक्रेता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र सिंह यादव ,देवनाथ, होजरी मार्केट के चेयरमैन रामप्रताप यादव,उमाशंकर, श्याम नरायण भदौरिया, भोला सिंह, अनुराग, किशन छोटू रजावत आदि लोग मौजूद थे।

Read More »