महराजगंज, रायबरेली। कस्बे में जमीनी भूमि का निस्तारण करने पहुंची पुलिस टीम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कोतवाली में तैनात दारोगा दिनेश गोस्वामी व कांस्टेबल संदीप कुमार अधिवक्ता फिरोज अहमद के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। प्रसारित वीडियो 27 अप्रैल का बताया जा रहा है। कस्बा निवासी अधिवक्ता फिरोज अहमद का कहना है कि कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी एक बेशकीमती भूमि है। आरोप है कि इस पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। इसी को लेकर जब 27 अप्रैल को आरोपित भूमि पर कब्जा करने पहुंचे तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
Read More »जातिगत जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक, इससे सभी वर्गों को पहचान मिलेगी: अभिलाष कौशल
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के एनटीपीसी रोड स्थित एक लॉन में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के निर्णय को “ऐतिहासिक और दूरदर्शी” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए इस फैसले को संभव बनाया है, जिससे देश के अन्य पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को अपनी जनसंख्या की सटीक जानकारी मिलेगी और उन्हें उनके अधिकारों के लिए उचित आधार प्राप्त होगा। अभिलाष कौशल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।
लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से जनता में रोष
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों की रोकथाम और खुलासा न होने से नाराज भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मामलों की शिकायत की है। एसपी सिटी ने घटनाओं के रोकथाम और खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रिषभ यादव ने बताया कि किसान पार्टी के सिकंदर खां रामगढ़ के आजाद नगर में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थीं। इसके अलावा वसीम खान के ट्रैक्टर की भी बैटरी चोरी हुई थी।
सपा की मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर दिया बल
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पीडीए पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए बाबा साहब के संविधान के अनुसार चलने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही जाति जनगणना, बीएलए लिस्ट, जनता की समस्या आदि को लेकर चर्चा की गई।
थाना लाइनपार पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस ने एक 85 वर्षीय महिला को क्षेत्र में अकेले भटकते हुए पाया। महिला बेहद परेशान थी और कुछ स्पष्ट रूप से बोल पाने में असमर्थ थी। सुनने की शक्ति भी कम होने के कारण वह ठीक से संवाद नहीं कर पा रही थी। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए धैर्य पूर्वक पूछताछ जारी रखी। काफी प्रयासों के बाद महिला ने आगरा जिले का पता बताया और कहा कि वह रिश्तेदार के घर जाने निकली थी, लेकिन रास्ता भटक गई और कैसे आगरा से फिरोजाबाद पहुंच गई, उन्हें स्वयं भी ज्ञात नहीं।
एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परियोजना के इंटक भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह तथा महासचिव राहुल कन्नौजिया ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। यूनियन अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने कहा कि इंटक देश का सबसे पुराना और विश्वसनीय श्रमिक फेडरेशन है जिसकी अगुवाई में भारत के अन्य संगठन कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
सरेनी, रायबरेली। बीती रात अज्ञात चोरों ने सरेनी थाना अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी रवि नारायण त्रिवेदी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के बंद कमरों के सभी ताले तोड़ डाले और घर के कोने कोने को अच्छी तरह खंगाला। चोरो नें जब वारदात को अंजाम दिया, तब घर के मालिक रवि नारायण त्रिवेदी अपने दूसरे बेटे प्रमोद त्रिवेदी के यहाँ एक दिन पहले यानी एक मई को रायबरेली चले गए थे, घर मे ताला बंद था, जिसका फायदा चोरो नें उठाया लेकिन चोरों के हांथ कुछ नहीं लगा।
सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे, इसकी जानकारी घर के लोगों को दी, रवि नारायण त्रिवेदी नें जब अपने घर में आकर देखा तो, सारा सामान बिखरा पड़ा था, लेकिन चोरों के हांथ कुछ नहीं लग सका।
लखनऊ जीपीओ में “डाक सेवा समाधान दिवस” की शुरुआत
» ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष पहल
लखनऊ। लखनऊ जीपीओ परिसर में आज “डाक सेवा समाधान दिवस” के रूप में एक विशेष पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र, सुनील कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग “डाक सेवा – जन सेवा” की भावना के साथ कार्य कर रहा है तथा ग्राहकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के आयोजक चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ, सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक, एडीएम (न्यायिक) ने दिए आवश्यक निर्देश
» एक जून को होगी परीक्षा, जनपद में छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2541 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हाथरस। आगामी उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण शर्मा ने की। बैठक के दौरान प्राचार्य एवं जनपद समन्वयक संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आगामी 1 जून 2025 को आयोजित कराई जाएगी। जनपद हाथरस में इसके लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां लगभग 2541 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक प्रकट
फिरोजाबाद। शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय मौढ़ा पर शोकसभा आयोजित की गईं। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन को कांग्रेस के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुये कहा कि उन्होंने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री सहित जिम्मेदार पदों पर रहकर लोगो की सेवा की। साथ ही शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य करके के लिए अलग पहचान स्थपित की।