फिरोजाबाद। नगर की दो थानों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 7 लुटेरे चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से चोरी के मोबाइल, असलाह, साइकिल बरामद किए है। बरामद नौ मोबाइलों की कीमत दो लाख से अधिक बताई गई है।
एसपी सिटी के निर्देशन पर सीओ सिटी के नेतृव में थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम ने छापा मारकर अभिषेक पुत्र मनोज राठौर, प्रीत चौहान पुत्र अनिल चौहान, रबी पुत्र हरपाल सिंह निवासी महताव नगरगढ़ थाना लाइनपार को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सैमसंग, ओपो के दो मोबाइल, तमंचा, कारतूस लूट की घटना में प्रयोग की गई मोटर साइकिल बरामद की है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी है, जिन्होने कई घटनाओं का इकबाल किया है। इसी थाना पुलिस ने अजय पुत्र इन्द्रपाल, मोहन पुत्र सियाराम निवासी गांव साडामई थाना मटसैना को चोरी की साइकिल सहित पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर राजेश कुमार पाण्डेय चोरी की घटनाओ का अनावरण करते हुए दो चोरो को गिरफ्तार किया है।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। सिविल लाइन, दबरई स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सोनवीर सिंह राठौर ने छात्र अक्षांस शर्मा को 50 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के राज्य स्तर पर अपने उपविषय खेल-खेल में गणित विषय पर जूनियर संवर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र अक्षांश शर्मा को रजत मेडल जीतने पर उन्हें राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा प्रदान टेबलेट, मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
फिरोजाबाद। नगर निगम दुकानों की किराया वृद्वि के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बढाये गये किराये को वापस लिये जाने की मांग की है।
हाथरस। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कैम्प कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर सभासद दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा डी पी भारती, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कैम्प कार्यालय पहुॅचने पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व सभासदों द्वारा डी पी भारती प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का पटका व फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा पगडी पहना कर व गदा भंेट कर दोनो अतिथियों का स्वागत कीया कार्यक्रम का संचालन सभासद अशोक गोला द्वारा कीया गया मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुऐ डी पी भारती ने कहा कि संगठन पर्व के रुप में सदस्यता अभियान 2 सितम्बर से शुरू हो चुका है, 18 वर्ष से उपर का कोई भी व्यक्ति जो भाजपा की रीति नीति में विश्वास रखता है वे 8800002024 पर मिस कॉल करके सदस्य बन सकता है।
रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह तथा एएसपी के पद पर पदोन्नति हुई सीओ वंदना सिंह का जनपद रायबरेली से स्थानान्तरण होने पर जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह तथा वंदना सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी।
रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला से मिलकर जिले में बढ़ते अपराध, चोरी की घटनाओं, हत्या व व्यापारियों से लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपा। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि इन सभी घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है और आक्रोश भी व्याप्त है।
ऊंचाहार, रायबरेली। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह एनएचएआई के सारे वाहनों को रोक दिया और सड़क पर प्रदर्शन किया है।