
रायबरेली उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने जनपद रायबरेली के फिरोज गांधी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किशोरी स्वावलम्बन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वजनों एवं मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इससे पूर्व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने किशोरी स्वावलम्बन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मीना मंच सुगमकर्ता टीम बेसिक शिक्षा द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की। इसी क्रम में जनपद की एनटीपीसी ऊंचाहार में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अनामिका मिश्रा पुत्री आलोक मिश्रा ने इंटरमीडिएट में जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर आज राज्य मंत्री के द्वारा उसे भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है। क्षेत्र के मनीरामपुर गांव निवासी छात्रा अनामिका मिश्रा ने विद्यालय और अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। इस मौके पर जे०बी०डी० फाउन्डेशन के मोहित अग्रवाल व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।
Read More »
Jansaamna

फिरोजाबाद। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को जिलाधिकारी रवि रंजन ने बुधवार को नगरीय स्वास्थ्यकेंद्र कौशल्या नगर में विटामिन-ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नौ माह से पांच साल तक के उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है।
दो माह पहले नगला सिंघी में सुनार से लूटी गई थी पिस्टल और जेवर