
कानपुर, जन सामना संवाददाता। मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटिड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों ने बर्रा शास्त्री चौक पर स्थित मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के आॅफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 जून को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाले का सम्मान एवं संस्था की छात्र – छात्राओं को प्रेरित करने का कार्यक्रम होने जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक, मिडास मल्टीट्रेड के सीएमडी उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम तक प्रायोजित है, कार्यक्रम में सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक, 3 घंटे 33 मिनट 33 सेकेंड का विश्व कीर्तिमान बनाने वाले डाॅ. आर.सी. पटेल के सानिध्य में संस्था के छात्र – छात्राओं को योग में इसी तरह कीर्तिमान बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
लगभग 70 विशेष अतिथि मंच शोभा बढ़ाएंगे, सभी का स्वागत – सम्मान किया जाएगा। साथ ही पुरष्कार वितरण एवं लकी ड्राॅ भी होगा, उन्होंने बताया कि मिडास इसी तरह समाज के हर अच्छे कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।
सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के प्रबंधक डाॅ. आर.सी. पटेल ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें कई छात्र – छात्राएं प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। संस्था का लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है, जिसे वह पूरा कर रहे है, उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम कई चरणों मे होगा और सभी धर्मों के योग गुरु एवं सर्व धर्म के गुरु जनो व बु(जीवियो के सानिध्य में सर्व धर्म का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता (धूम्रपान, नशाखोरी, तम्बाकू निषेध) प्रोत्साहन के साथ ही सर्व धर्म एकीकरण सम्भाव का प्रचार – प्रसार किया जाएगा।
Jansaamna
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रोजेक्ट दीदी ने आठ जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल यादुवेन्द्र के निर्देशन में 86 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 23 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 14 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद सात जोडों का सुलहनामा कराया गया। जिनमें श्रीमती सोनम पत्नी हुसैनी कोहीनूर रोड रामगढ, श्रीमती आरती पत्नी भोले मटामई मटसेना, श्रीमती रानी देवी पत्नी प्रमोद कुमार कुतकपुर चनौरा रामगढ, श्रीमती शबाना पत्नी गुलशन विलाल नगर, श्रीमती नसरीन पत्नी सिकन्दर ताडो वाली बगिया, श्रीमती कृति मिश्रा पत्नी विपिन मिश्रा अरांव सिरसागंज, श्रीमती मेघा यादव पत्नी सुनील यादव विजयपुरा मटसेना फिरोजाबाद है। इस दौरान प्रोजेक्ट दीदी प्रभारी श्रीमती गीता सिंह, कास्टेवल मिथलेश, ऊषा, सन्तोष कुमार, राजवीर सिंह व काउन्सलर्स नरेन्द्र कुमार राठौर, प्रदीप शर्मा, संजीव वर्मा, राहुल जैन, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 जून तक लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में होने जा रहा है जिसमे प्रतिभाग करने हेतु इटावा योगा टीम का चयन 20 जून को ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल शिवा कॉलोनी में (मैनपुरी फाटक के पास) प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा।