पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे कृषक तत्काल ई- केवाईसी।
38 सहज जन सेवा केंद्रों पर 10 एवं 11 अगस्त को ई केवाईसी कराने हेतु चलाया जाएगा अभियान : उप कृषि निदेशक
रायबरेली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे लाभार्थी कृषक जो योजना का लाभ पा रहे हैं, लेकिन अभी तक ई – केवाईसी नहीं कराये हैं। भारत सरकार द्वारा विशेष अनुरोध पर एक अंतिम अवसर और प्रदान किया गया है इस हेतु ऐसे कृषक जिनके द्वारा ई – केवाईसी नहीं कराया है वह तत्काल ई – केवाईसी करा ले। जनपद के उप कृषि निदेशक ने जानकारीे देते हुए बताया है कि समस्त विकास खंडो के कुल 38 सहज जन सेवा केन्द्रों पर 10 एवं 11 अगस्त 2022 को ई – केवाईसी कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया हैं कि अभी तक जनपद में 38 प्रतिशत कृषक के द्वारा ई – केवाईसी नहीं कराया गया है, जिसके कारण उनकी किस्त बन्द हो जायेगी। किसान भाई इस अवसर का लाभ उठाते हुए विशेष कैम्प अभियान में अपनी ई – केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें, अन्यथा भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पी०एम० किसान योजना की किस्ते बन्द कर दी जायेगी।
Read More »
Jansaamna



फिरोजाबाद। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को जिलाधिकारी रवि रंजन ने बुधवार को नगरीय स्वास्थ्यकेंद्र कौशल्या नगर में विटामिन-ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नौ माह से पांच साल तक के उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है।
दो माह पहले नगला सिंघी में सुनार से लूटी गई थी पिस्टल और जेवर