प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों तक केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी गरीब कल्याण योजनाओं का पहुंचे लाभ
पंद्रह दिन के भीतर कार्ययोजना बना अगले छह महीने में बचे आवासों के निर्माण को पूर्ण कराएं
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी घटक योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हुई है। आगे भी इस योजना से जुड़े सभी संबन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से बचे हुए आवासों को पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि हर एक विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा कराने में योगदान दें। नगर विकास विभाग अमृत योजना, नगर निकाय स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय, सीवर लाइन योजना, बिजली विभाग सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण, जल निगम स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, लोकनिर्माण सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य सम्पन्न कराएं।
Read More »
Jansaamna
-अवैध कब्जों की आड़ में खूब फलफूल रहा है जरायम का काम
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर रविवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेष कुमार पुत्र शिवकुमार मौर्य निवासी सरवन थाना फुर्सतगंज जनपद अमेठी को गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद 25 हजार के इनमिया अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसके ऊपर स्थानीय व डीह थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज है। बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी पर ऊंचाहार और डीह थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनमिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, रायबरेली में किया गया।जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा की गयी। शिविर में बन्दियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए बन्दियों को अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि जेल में निरुद्ध बन्दियों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
दिल्ली। कवयित्री कीर्ति रतन के पिता स्व. रतन सिंह जी की पुण्य स्मृति में उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एक शानदार काव्य संध्या का आयोजन चिंतामणि रेस्टोरेंट ,झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली में आयोजित किया गया । यह सुन्दर आयोजन कीर्ति रतन रतन परिवार एवम ट्रू मीडिया समूह के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठतम उस्ताद शायर तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आदरणीय मंगल नसीम , मासूम ग़ाज़ियाबादी , शायरा अना देहलवी ,शायर शरफ़ नान पारवी, गीतकार गुनवीर राणा , शायर प्रमोद कुमार कुश सहित देश के अज़ीम शौरा/शायरा व कवि-कवयित्रियों ने इस कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढाई । कार्यक्रम अध्यक्ष उस्ताद मंगल नसीम , मुख्य अतिथि मासूम ग़ाज़ियाबादी ,एवं विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन कराने के उपरांत फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किये जाने के बाद कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों द्वारा स्व. श्री रतन जी की तस्वीर के समक्ष निराकार ब्रह्म को याद करते हुए दीप प्रज्जवलन तथा पुष्पार्पण किया गया।
– नवनीत रावत बने प्रदेश सचिव तो वेद प्रकाश प्रतापगढ़ जिला संयोजक नियुक्त