फतेहपुर। अध्यक्ष राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार पं0 सुनील भराला ने गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल के साथ ओमघाट में गंगा आरती एवं पूजन किया। इस दौरान राज्य मंत्री पं0 सुनील भराला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा को स्वच्छ और अविरल निर्मल बनाने के लिये लगातार काम कर रही है। हम सभी का उत्तरदायित्व है कि गंगा को स्वच्छ बनाये रखें। आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद, श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य रविकांत मिश्रा, गायत्री परिवार के डा0 आर0पी0 दीक्षित, गिरधारीलाल गुप्ता, समिति के सुरेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, राधेश्याम हयारण, गुडडन जायसवाल, राम किशुन अग्रवाल, अंशु जायसवाल, निरंजन सिंह, रामकृष्ण अग्रवाल, आशीष अग्रहरि, राजदीप यादव, राम प्रकाशसिंह, ज्ञान चंद गुप्ता रहे। आचार्य रामजी, आचार्य अखिलेश तिवारी ने विधि विधान से पूजन कराया।
Read More »
Jansaamna
शहर में यातायात सुगम बनाने को अतिक्रमण हटाने के निर्देश, समय पर करें काम पूरा: मलवा हटायें
हाथरस। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कार्यालय नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पत्रावलियों की जाँच कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर वसूली करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पालिका कार्यालय की विशेष सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। तदुपरान्त नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों, जलकर, गृहकर वसूली आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन निर्माण कार्यों की निविदा आमंत्रण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई हैं, उन समस्त कार्यों को कार्यादेश निर्गत करते हुए निर्धारित अवधि के अंदर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों को निर्धारित अवधि के अंतर्गत पूर्ण कराये जाने हेतु सम्बन्धित निर्माण एजेन्सियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए।
ईओ रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए जमीन चिन्हांकन कर उन्हे करे शिफ्ट: डीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बुधवार की रात एनटीपीसी के संयंत्र क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। यूनिट तक कोयला ले जाने वाली सत्तर फिट ऊंचाई की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार की रात एक बजे हुआ है। किसी भी विद्युत संयंत्र में इस तरह का हादसा संस्थान के किए काफी चिंताजनक है। हाल ही में एनटीपीसी ऊंचाहार को कर्मचारी और श्रमिक सुरक्षा में बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला था। उसके बाद इस हादसे ने एनटीपीसी प्रबंधन के कान खड़े कर दिए है। रात में श्रमिक की मौत के बाद साथी मजदूरों ने संयंत्र क्षेत्र में काफी हंगामा किया है। सूचना पाकर एनटीपीसी , सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और किसी प्रकार अक्रोषित मजदूरों को समझा बुझाकर शांत किया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। छोटे छोटे बच्चों ने सड़क यातायात के नियमों के पालन के लिए बड़ों को जागरूक किया है । शब्दों में मनुहार और सड़क सुरक्षा की बड़ी प्रेरणा के वाक्यों ने सबका दिल जीता है ।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनीपुर भटेहरी की प्रधानाचार्य आशा मौर्य के निर्देशन मे गुरुवार को सड़क सुरक्षा की जागरूकता रैली बड़ी बेमिसाल थी । इस रैली में छोटे छोटे बच्चों ने गांवों का भ्रमण करके हर एक व्यक्ति को यातायात के नियमों के बारे में बताया और उनसे इन नियमों के पालन करने का वचन भी लिया । बच्चों ने सड़क पर अतिक्रमण से होने वाली दुर्घटनाओं और अतिक्रमण न करने की भी गुहार लगाई है।