“परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय – लिखो तरक्की का नया अध्याय “
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। विश्व जनसँख्या दिवस सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसँख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबसे अधिक जरूरत जनसँख्या स्थिरीकरण की है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल जनसंख्या दिवस “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय – लिखो तरक्की का नया अध्याय ” थीम के साथ मनाया गया । उन्होंने कहा कि परिवार को सीमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट ऑफ़ च्वाइस का विकल्प मौजूद है, जिसमें स्थायी और अस्थायी साधनों को शामिल किया गया है। इन अस्थायी साधनों में से अपनी पसंद का साधन चुनकर शादी के दो साल बाद ही बच्चे के जन्म की योजना बना सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर भी रख सकते हैं।
Read More »
Jansaamna
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत रायबरेली लोकसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया व क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल ने क्षेत्र के बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा है ।दोनो नेताओं ने प्रत्येक बूथ पर जाकर केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास के वैचारिक अधिष्ठान से परिचय कराते हुए बूथ के सभी कार्यकर्ताओं ,आमजन की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाने की पहल की है।बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा ऊंचाहार के मंडल जगतपुर, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार के बूथों पर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ उस बूथ की जनता से जनसंपर्क एवं संवाद करने के साथ साथ लाभार्थियों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से के विषय में अवगत करवाया।
हरिद्वार।जिला पंचायत चुनाव की लहर पूरे हरिद्वार में अब जोरों पर है। विभिन्न सीटों से अलग.अलग दावेदार जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नाम आगे करने में लगे हैं। इनमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ पुराने कार्यकर्ता सभी अपनी.अपनी सीटों पर खुद को प्रबल दावेदार साबित करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जिले की सबसे हॉट सीट मानी जा रही जमालपुर कलां सीट पर भी कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी जताई है। इनमें एक नाम जमालपुर निवासी रीमा गुप्ता का भी प्रबल दावेदार के रूप में सामने आया है, जमालपुर कलां की रहने वाली रीमा गुप्ता काफी लंबे समय से संगठन में सक्रिय पदों पर कार्य कर रही हैं पूर्व में ग्राम पंचायत सदस्य रह चुकी रीमा गुप्ता हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भी रही है और दो बार से हरिद्वार जिले की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी हैं ।आज उन्होंने जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ जयपाल सिंह चौहान के समक्ष पत्र देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की उनका कहना है कि जनता का अतुलनीय प्रेम पहले भी उन्हें मिलता रहा है और संगठन अगर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करता है।
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एक दिन पहले घर से अचानक लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रेवहारा जंगल का है। यहां पर एक 24 वर्षीय युवक की लाश सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकते मिली है। घटना की सूचना पर फॉरेसिंक टीम और सलोन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी है।क्षेत्र के गांव कालू जलालपुर निवासी हिम्मत सरोज पुत्र स्व. श्रीराम शनिवार सुबह सन्दिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था। परिजनो ने कोतवाली में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार दोपहर लगभग एक बजे युवक की लाश सूची चौकी क्षेत्र के रेवहारा के जंगल मे फांसी के फंदे से सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटकती पाई है।
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बच्चों के विवाद में अध्यापक ने कक्षा पांच के छात्र को कमरा बंद करके लोहे की सरिया से पिटाई कर दी है । छात्र की मां ने रविवार को सीओ से मिलकर मामले की शिकायत की है ।मामला प्राथमिक विद्यालय महराजगंज का है । अध्यापक द्वारा बच्चे को सरिया से पीटने का मामला अब क्षेत्राधिकारी की चौखट पर पहुंचा है । नगर के रुद्र नगर निवासी महिला राजकुमारी ने बताया कि उसका पुत्र पवन कुमार प्राइमरी पाठशाला महराजगंज में कक्षा पांच का छात्र है । शनिवार को स्कूल में पवन से स्कूल में कुछ साथी बच्चों के बीच विवाद हुआ था । महिला का आरोप है कि उसके बाद स्कूल के अध्यापक विवेक कुमार ने महिला के बेटे को स्कूल के एक कमरे में बंद करके सरिया से पीटा है । जिससे उसको गंभीर चोटें आई है ।
100 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद, वसूला गया 25000 का जुर्माना
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन से सात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है , जबकि एक उपनिरीक्षक का थाना परिवर्तन किया गया है ।पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह को लालगंज की कस्बा चौकी में प्रभारी बनाकर भेजा गया है । जबकि त्रियुगी नारायण तिवारी को शिवगढ़ थाना , निखिलेश कुमार को भदोखर थाना , वीरेंद्र यादव को महराजगंज कोतवाली , प्रवीण कुमार पांडेय को नसीराबाद थाना , लल्लन राय को डायल 112 , इंद्र देव यादव को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है । उधर ऊंचाहार कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम खेलावन सिंह को भदोखर थाना के लिए स्थानांतरित किया गया है ।