नोटबंदी के चलते परेशान मरीजों के लिये एफएच की पहल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एफएच हाॅस्पीटल में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफएच मैड़ीकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल टूण्डला के वाइस चैयरमैंन डा. रिहान फारूक ने बताया कि नोटबंदी के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए एफएच हाॅस्पीटल में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28, 29 एवं 30 नवम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सभी तरह की बीमारियों का चेकअप कर निःशुल्क जाँचे, निःशुल्क आॅपरेशन व निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की जायेगीं। किसी भी तरह का कोई चार्ज मरीजों से नहीं लिया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज रविवार को हिन्दी भवन अकबरपुर कानपुर देहात में राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार एवं विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता अपने सैकड़ों युवा साथियों एवं नरेन्द्र सिंह कुश्वाहा (पूर्व सैनिक) सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने इस नव वर्ष में एक अनोखे अभियान का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया जिसमें कानपुर देहात के हजारों युवा एवं बच्चों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माध्यम से 24 घण्टे दिन-रात हमारी सेवा करने वाले सैनिकों को नव वर्ष के लिखित बधाई संदेश भेजेंगे जिसमें संदेश भेजने वाले का फोटो सहित पूरा ब्योरा एवं बधाई संदेश होगा।
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन द्वारा स्व. महेश भारद्धाज की स्मृति में 10वां स्थापना एवं मण्डल स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें दूर दूूर से आये अतिथिगणों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।