Tuesday, September 15, 2026
Breaking News

हाथरस मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द मिलेगी गति

हाथरस। महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति बनाए जाने के बाद विधायक अंजुला सिंह माहौर ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने हाथरस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने उनका आभार जताया।

Read More »

संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने शैलेंद्र कुमार गुप्ता

फिरोजाबाद। संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही संगठन की वार्षिक बैठक में जिले की टीम का गठन किया गया। इसमें शैलेंद्र कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष, अमित जैन राजा को जिला महामंत्री, राहुल जैन को टूंडला नगर अध्यक्ष तथा विवेक जैन को नगर महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घरेलू और व्यावसायिक बिजली दरों को एक करने की मांग रखी है। वहीं, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष से जिले के व्यापारियों के लिए बीमा राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की।

Read More »

हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय

फिरोजाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर पुण्य लाभ लिया। देर शाम मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर फूल बंगला सजाया गया। साथ ही आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। सुहागनगरी के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तगण हाथों में पूजा की थाली और लोटे में जल लेकर मंदिर पहुंचे। जहां भक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर फल, फूल, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर मन्नौती मांगी। नगर के गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, गंज मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर, लाला कुंजी लाल की बगीची स्थित चंद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर के अलावा बड़े हनुमान मंदिर और कैला देवी मंदिर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही।

Read More »

सीओ सिटी ने कांवड़ यात्रियों को फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

फिरोजाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रियों का सीओ सिटी ने थाना प्रभारियों के संग पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को दूध, फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया। सुहागनगरी में सीओ सिटी संतोष कुमार शर्मा ने थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुबे, थाना प्रभारी उत्तर रवि त्यागी के संग बंबा चौराहा, कोटला रोड पर कांवड़ यात्रियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को दूध, फल, मिष्ठान आदि का वितरण कर पुण्य लाभ लिया। सीओ सिटी ने कांवड़ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट है। इस दौरान कोटला चौकी प्रभारी विजय सिंह भी मौजूद रहे।

Read More »

छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें स्वस्थ तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रियदर्शिनी उपाध्याय एवं मुख्य अतिथि बीके नीता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा काम्या ने सरस्वती वंदना, बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी दिवाकर ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू, धूम्रपान अथवा अन्य मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान समय में मोबाइल की अत्यधिक लत, स्क्रीन एडिक्शन और जंक फूड की आदत भी एक प्रकार का नशा बन सकती है। मुख्य अतिथि बीके नीता ने छात्राओं को आत्मसंयम, सकारात्मक विचारों और दृढ़ इच्छाशक्ति को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

हाथरस। सासनी किले के पास स्थित प्राचीन बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक ज्योतिष संस्थान के पूर्णानंदपुरी महाराज तथा बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के आचार्य शैलेश शर्मा एवं हिमांशु शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से महारुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र, पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना का अवसर देने के लिए आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Read More »

अजरोई में तेज दुर्गंध के साथ जहरीली गैस, ग्रामीण परेशान

हाथरस। ग्राम अजरोई में फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी और दुर्गंध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अजरोई रोड स्थित दुर्गा स्टील और नील फैक्टरी से अमोनिया गैस मिश्रित केमिकलयुक्त गंदा पानी नाले में बहाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध के साथ जहरीली गैस फैलती रहती है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान एवं भाजपा रुहेरी मंडलाध्यक्ष हपेन्द्र सिंह ने एसडीएम से की है। सोमवार को ग्राम प्रधान अजरोई एवं भाजपा मंडल रुहेरी के उपाध्यक्ष हपेन्द्र सिंह ने एसडीएम शिव प्रकाश यादव से शिकायत करते हुए कहा है कि 23 और 24 अगस्त की मध्यरात्रि गांव के एक पूर्व सैनिक बच्चू सिंह फौजी के पुत्र गौरव व भूरा फौजी उर्फ अनिल गंदे नाले के पास वाले रास्ते से गुजर रहे थे।

Read More »

मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पहलों की सराहना

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान राणा बेनी माधव सिंह प्रेक्षागृह के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में जिला प्रशासन के सहयोग से एनटीपीसी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में एनटीपीसी की विद्युत उत्पादन संबंधी उपलब्धियों, सतत एवं संधारणीय ऊर्जा उत्पादन, भविष्य की विकास योजनाओं, नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किए जा रहे कार्यों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया था।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित एनटीपीसी की विभिन्न विकासात्मक पहलों में रुचि दिखाई। उन्होंने संस्था के बहुआयामी योगदान और प्रदर्शनी की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘बहुत सुंदर’ कहकर प्रशंसा की।
एनटीपीसी की ओर से ब्रांड-बिल्डिंग एवं जनसंपर्क अभियान के तहत रायबरेली में दो प्रमुख स्थानों पर सूचनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई थी। राणा बेनी माधव सिंह प्रेक्षागृह में स्थापित प्रदर्शनी में एनटीपीसी की विकास यात्रा, तकनीकी उपलब्धियों और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों को प्रदर्शित किया गया।

Read More »

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर मंथन, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बताया विकास की कुंजी

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर मंथन हुआ। विश्वविद्यालय में सोमवार को इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड न्यूट्रीशन तथा सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप के संयुक्त तत्वावधान में ‘महिला उद्यमिता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सुनीता मिश्रा मौजूद रहीं, जबकि पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल की प्रो. शैलजा दीक्षित ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। मंच पर इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा और डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड न्यूट्रीशन की विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। आयोजन समिति की ओर से शिक्षकों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रो. नीतू सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता प्रो. सुनीता मिश्रा ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की आवश्यकता और उन्हें स्थानीय स्तर पर लागू करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों को अपनाकर सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार के प्रति अधिक जागरूक हो रही है।

Read More »

विश्व कायस्थ गौरव सम्मान-2026 : उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जायेगा सम्मानित

⇒ 12 प्रमुख क्षेत्रों में विश्वभर की कायस्थ प्रतिभाओं का होगा सम्मान, 31 अक्टूबर तक नामांकन
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से विश्वभर में कायस्थ समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ‘विश्व कायस्थ गौरव सम्मान-2026’ का आयोजन किया जाएगा। ‘विराट कायस्थ महासमागम एवं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ प्रतिभा सम्मान समारोह’ के रूप में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 29 नवंबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में होगा। समारोह का मूल संदेश ‘आपकी प्रतिभा कायस्थ समाज का गौरव’ रखा गया है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव, आईआरएस, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार ने बताया कि समारोह में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान से कायस्थ समाज का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
12 क्षेत्रों में होगा चयन: सम्मान के लिए प्रतिभाओं का चयन कला एवं संस्कृति, शिक्षा-साहित्य एवं शोध, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण, विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, खेल-योग एवं शारीरिक उत्कृष्टता, व्यापार-उद्योग एवं उद्यमिता, लोक सेवा-प्रशासन एवं राष्ट्र निर्माण, धर्म-अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति, राजनीति एवं जनप्रतिनिधित्व, पत्रकारिता-मीडिया एवं जनसंचार तथा पर्यावरण-कृषि एवं विशिष्ट जनसेवा जैसे 12 प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा।
महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव ज्ञान, सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More »