यूपी की टीम में कम्पोजिट विद्यालय कलंदरपुर की छात्रा का हुआ चयन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।एनसीईआरटी की तरफ से नई दिल्ली में आयोजित कराएं जाने वाले नेशनल योग ओलंपियाड में एक किसान की बेटी का चयन हुआ। राही ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय कलंदरपुर में पढ़ने वाली छात्रा खुशी का चयन यूपी टीम में किया गया है। यूपी की तरफ बनी टीम में चार छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें रायबरेली की खुशी का भी चयन योग टीम में किया गया है।बता दें, एनसीईआरटी की तरफ से अप्रैल महीने में नेशनल योग ओलंपियाड में चयन के लिए प्रदेशों से कहा गया था, जिसके बाद में उत्तर प्रदेश की तरफ से चयन प्रक्रिया की गई थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खुशी के साथ में चार बेटियों का चयन किया गया है, जिसमें आखिरकार खुशी का भी चयन हुआ है। बच्ची को आगे बढ़ाने में विद्यालय के अनुदेशक विवेक रावत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने खुशी को योग सिखाकर अन्य प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया। इसके बाद में आखिरकार उसका चयन बड़ी प्रतियोगिता में हो गया है।
Read More »
Jansaamna
यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बने और सुरक्षित रहे
(दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए छात्र को बुलाया गया दिल्ली जहां IIT के विशेषज्ञ देगें सुझाव)
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 01 जून 2022 को थाना डलमऊ व एसओजी/सर्विलांस टीम रायबेली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण 01-रघुनाथ गोसाई पुत्र महादेव गोसाई निवासी ताजपुर रोड जनपद लुधियाना तथा 02-संतोष राठौर पुत्र बालकृष्ण राठौर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जनपद लुधियाना ग्रामीण पंजाब को 06 कुंतल 12 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ (116 बण्डल मे),01 डीसीएम, 02 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर,03 अदद मोबाइल फोन,900 रुपया नगद के साथ थाना क्षेत्र के दीनगंज मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या एनडीपीएस अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। बरामद डीसीएम को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज़ किया गया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत मिल एरिया पुलिस ने आज एक तमंचा और तीन कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है । इनके विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।पुलिस ने शारदा नहर पुल के पास से क्षेत्र के पूरे महावल मजरे अमावा निवासी समरजीत मौर्य और पूरे भुंड मजरे अमावा निवासी त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में महिला शक्ति केंद्र के कार्मिकों के चयन हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला शक्ति केन्द्र रायबरेली में 2 पद जिला समन्वयक के सापेक्ष 1 पद अनारक्षित एवं 1 पद आरक्षित किया गया था। नियुक्ति के उपरान्त नियुक्ति की शिकायत उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ से की गई। बैठक समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 को इस आशय से पत्र प्रेषित किया जाए कि उक्त प्रकरण का निस्तारण करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर लिया जाए तत्पश्चात ही किसी प्रकार की कार्यवाही की जाए। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मार्गदर्शन न प्राप्त होने पर 15 दिवस में पुनः बैठक आहूत की जायेग।