गौशाला क्षेत्र में शुक्रवार से भागवत कथा हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के गौशाला क्षेत्र प्रांगण में शुक्रवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया। इससे पूर्व इक्यावन सौभाग्यवती महिलाओं ने मंदिर श्री बिहारीजी महाराज की पूजा अर्चना कर नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में नगर के गणमान्यों की मौजूदगी खास रही।
घंटाघर चैराहा स्थित मंदिर श्री बिहारी जी महाराज प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा शास्त्री मार्केट, गंज चैराहा, सेंट्रल चैराहा होते हुए कम्पनी बाग स्थित गौशाला क्षेत्र में जाकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में सौभाग्यवती शालिनी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मिताली अग्रवाल, देवी चरन अग्रवाल, श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, राम अग्रवाल, धर्मेद्र शर्मा, सुनीला शर्मा आदि मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक महंत श्री बिहारी महाराज मुन्नालाल शास्त्री द्वारा भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। वहीं भागवत कथा के परीक्षित सुुरेद्र प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी गीता अग्रवाल हैं।
JAN SAAMNA DESK
मुस्बा महमूद बनी मिस फेयरवेल
खुशनुमां एमजी की स्टूडेंट आॅफ द इयर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान जंतु विज्ञान की छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर धमाल मचाया। पूर्वाद्व की छात्राओं ने अपने सीनियरर्स को इस बधाई के साथ स्मृति स्वरूप गिफ्ट भेंट किए।
जंतु विज्ञान विभाग में परास्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत एमएससी प्रथम वर्ग की छात्राओं एमएससी उत्तरार्ध की छा़त्राओं को फेयरवेल पार्टी दी। सांस्कृतिक परंपराओं और फिल्मी गानों पर धमाल मचाने के साथ-साथ छात्राओं ने एमएससी उत्तरार्ध की मुस्बा महमूद को मिस फेयरवेल और स्टूडेंट आॅफ द इयर का खिताब खुशनुमां को चुना।
कुशवाहा समाज का होलीमिलन 19 को
सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। श्री कुशवाहा समाज सेवा समिति के बैनरतले आज 19 मार्च दिन इतवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुशवाहा समाज द्वारा होलीमिलन कर शांति शौहार्द का संदेश दिया जाएगा।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष गांव जरैया निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि होली का त्यौहार शांति शौहार्द का त्यौहार है। सभी बुराईयों को भूलकर आपसी मतभेद दूर कर हमें प्यार और एकजुटता से रहने का संदेश देता है।
सरकार किसानों को मार्केट से जोड़ने व ठोस मार्केंटिंग ढांचा खड़ा करने का प्रयास कर रही हैः राधामोहन सिंह
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों को मार्केट से जोड़ने और उनके लिए एक ठोस मार्केंटिंग ढांचा खड़ा करने का प्रयास कर रही है ताकि देश के किसान खेती के साथ फसलों से जुड़े व्यापार में हिस्सेदारी करें और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में कमोडिटीज मार्केट की गतिशीलता बदलना विषय पर सीपीएआई द्वारा आयोजित सम्मेलन में ये बात कही।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानो की आय दोगुनी करने के लिए उत्पादन बढाने, उत्पादन लागत कम करने तथा आय के अन्य सहायक स्त्रोतो को अपनाने के साथ किसानो की उपज की सही मार्केटिंग का इंतजाम करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जिंसों के डेरीवेटिव्स व्यापार, मूल्य खोज एवं मूल्य जोखिम प्रबंधन में सहायक हो सकता है और अर्थव्यवस्था के सभी वर्ग के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यह कृषि जिंसों की मांग और पूर्ति के असुंतलन को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
सफाई करने के बाद मेनहाॅल को बंद करना भूले पालिका कर्मी
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए भले ही पालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई कराई जा रही हो लेकिन वहीं दूसरी ओर दूसरी समस्या भी खडी की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मेनहाॅल हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।
एटा रोड पर हुए जलभराव को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा नालों की तलीझाड सफाई कराई जा रही है। नालों की सफाई कराके भले ही पालिका प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा हो लेकिन सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई के दौरान खोले गए मेनहाॅलों को बंद नहीं कराया गया है। इससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।
भाजपा को पसन्द आये योगी
⇒सूबे की कमान अब योगी के हांथ
⇒कानून व्यवस्था को ठीक करने पर रहेगा जोर
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। श्री योगी को आज शाम को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम को हरी झंडी दिये जाने के बाद आज उनके नाम का प्रस्ताव नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक में रखा गया। बताते चलें कि पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू, भूपेंद्र यादव व भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
अपने चयन के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय संसदीय बोर्ड और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। गौर तलब हो कि सांसद योगी आदित्यनाथ को आज सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था जिसके बाद वह केशव प्रसाद मौर्य के साथ लखनऊ रवाना हो गये। इससे पहले मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सबसे आगे बताया जा रहा था लेकिन आज उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया और श्री योगी के नाम पर मुहर लगा दी गई।
बताते चलें कि श्री योगी गोरखपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद हैं और वह पहली बार 26 साल की उम्र में देश की संसद तक पहुंचे थे।
पर्यावरण को बचाने के लिये बंद करें पाॅलीथिन प्रयोग-अश्वनी राजौरिया
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजाबाद के द्वारा एवं कोमल फाउण्डेशन के सहयोग से साथ ही उत्तर प्रदेश पर्यावरण निदेशालय जिला योजना वर्ष 2016-17 के सौजन्य से पर्यावरण जन जागरूकता विचार गोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रामबेटी सियाराम इंटर काॅलेज, दौलतपुर फिरोजाबाद में किया गया।
गोष्ठी में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजाबाद के सहायक पर्यावरण अभियन्ता वीके दुबे ने कहा कि पर्यावरण हम सबके जीवन का एक अहम हिस्सा है। इसलिए हमें पर्यावरण को संरक्षित करना होगा तथा होली पर पर्यावरण को नष्ट न करें और अधिक से अधिक पर्यावरण को बचायें और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करें। वैज्ञानिक सहायक डीएम गौतम व प्रधानाचार्या श्रीमती करूणा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कोमल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये हम सब को आगे आना चाहिये। जिससे प्रदूषण नियंत्रित हो सके तथा पर्यावरण में पाॅलीथिन व प्लांिस्टक का सबसे ज्यादा कुप्रभाव है। इसलिए पाॅलीथिन का प्रयोग पूर्णतः बंद करना चाहिये।
नारी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, नारी बिना सृष्टि संभव नहीं है
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आर.एच. कांवेन्ट स्कूल में साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केन्द्र के तत्वावधान में मनाया गया। महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, कर्तव्य, एकता तथा विकास हेतु आवश्यक बिन्दुओं पर वक्ताओं ने चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला गौड की अध्यक्षता में मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन ब्रज कला केन्द्र अध्यक्षा कवयित्री मनु दीक्षित ने किया। इस अवसर पर शहर की उभरती बाल प्रतिमा चेतन्या पाण्डे को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि डा. प्रतिमा पाण्डे ने कहा कि ऋग्वेद में वर्णित हैं देवता का निवास स्थल वह है जहां नारी का सम्मान हो। प्रधानाचार्या प्रमिला गौड ने कहा जिस घर संसार में महिला को सम्मान मिलता है रिद्धि सिद्धि वहां सदैव साथ रहती हैं। ब्रज कला केन्द्र अध्यक्ष कवयित्री मनु दीक्षित ने महिला का महत्व बताते हुए कहा कि नारी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है नारी बिना सृष्टि संभव नहीं है।
निर्माणधीन पानी प्लांट पर चोरो ने बोला धाबा मारपीट में गार्ड घायल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के शेखूपुर में निर्माणधीन पानी प्लांट से चोरी करने आये लोगो ने विरोध करने पर गार्ड का मारपीट कर घायल कर दिया। घायल गार्ड ने चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल हो उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगझ़ क्षेत्र के गांव शेंखूपुर में सरकारी द्वारा पानी प्लांट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां दिल्ली की कम्पनी का ठेका होने पर आधा दर्जन गार्ड तैनात किये गये है। जिससे निर्माण कार्य में लगने वाले सामान की चोरी न हो सके। लेकिन गांव के आस-पास के लोग मौका देखने के बाद लोहे का सामान , सीमेन्ट आदि सामान चोरी कर ले जाते है। विगत कई बार चोरी करने आये लोगो को पकडकर मारपीट कर भागा दिया गया। लेकिन विगत रात्रि में कुछ लोगो ने चोरी की योजना बनाते हुए मौके पर धाबा बोल दिया।
महिला दिवस पर किया नारी सम्मान
रोली चावल से तिलक कर किया नारी सम्मान
सिकन्द्राराऊ, जन सामना ब्यूरो। स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक देवेश सिसोदिया व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं और छात्राओं का रोरी चावल से तिलक कर पुष्प भैंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का हमेशा सम्मान होता रहा है। तथा नारी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। नवदुर्गा में कन्या पूजन भी नारी सम्मान का प्रतीक है। श्री सिसोदिया ने कहा कि भारतीय शास्त्रों मे भी नारी के सम्मान में तमाम लेख मिलते हैं।