Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 437)

JAN SAAMNA DESK

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 298 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जन्म जयंती की धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा व आल इंडिया धनगर महासंघ द्वारा कोटला रोड दखल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
बुधवार को आल इंडिया धनगर समाज महासंघ एवं अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा सभा द्वारा दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्म जयंती पर नमन करते हुए कहा कि आज हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Read More »

हर रविवार मच्छर के लार्वा पर होगा वार

फिरोजाबाद। जनपद में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जून माह में एंटी मलेरिया माह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जन समुदाय में मलेरिया रोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना तथा मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जन समुदाय की सहभागिता निश्चित किया जाना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने दी।
सीएमओ ने बताया कि अभियान में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर ग्राम प्रधानों, ग्राम सभा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर मलेरिया रोग के लक्षण, कारण, और इसके प्रसार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Read More »

नो टोबैको डे पर जिला विज्ञान क्लब ने कराई मेहंदी प्रतियोगिता

सिरसागंज, हाथरस। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर विद्यार्थियों को नो टोबैको डे के अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने तम्बाकू के निषेध पर अपने हाथों पर मेहंदी से नो टोबैको, धूम्रपान जानलेवा है, नो टोबैको, नो कैंसर, नो ड्रिंक, नो टोबैको डे 31 मई आदि लिखकर आम जनमानस को जागरूक संदेश प्रदान किया।
अश्वनी कुमार जैन ने छात्राओं को बताया कि तंबाकू के सेवन से रोकने और उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 31 मई को समस्त विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। तम्बाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार और तेजी से होती वृद्धि को देखते हुए विश्व स्वास्थ संगठन ने सन 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

Read More »

अम्ब्रेला स्कीम कृषोन्नति योजना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश में कृषि एवं सहवर्ती सेक्टर के विकास के लिए संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की अम्ब्रेला स्कीम कृषोन्नति योजना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
कृषोन्नति योजनार्न्तगत सम्मिलित योजनाओं के गत वर्ष की प्रगति समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं का सामयिक रूप से मूल्यांकन अध्ययन कराया जाये। हार्टिकल्चर मिशन के अर्न्तगत ऐसे मॉडल विकसित किये जायें, जिसकी तकनीकी को अपनाकर किसान आय में वृद्धि कर सके। नेशनल मिशन ऑन सीड एण्ड प्लान्टिंग मैटेरियल के अर्न्तगत् दलहन, तिलहन के अधिकतम उत्पादकता वाले बीज जहां भी देश में उपलब्ध हों, किसानों को उपलब्ध कराये जायें।

Read More »

तनाव मुक्त रहने के लिये प्रवचन व योग जरूरी

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वसुन्धरा एन्वलेव वरदानी भवन द्वारा तनाव मुक्त के लिये प्रवचन व योग का प्रोगाम रखा गया।
दिल्ली से आये वर्ल्ड मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमार पीयूष ने प्रवचनों से सभी का मन एक दम शान्त कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन मे खुश व शान्त रहना चाहिये। हमें क्रोध नहीं करना चाहिये। क्रोध से हमारे बने हुऐ काम भी बिगड़ जाते हैं। क्रोध से देश और घर तबाह हो जाते हैं। फिर क्रोध की शुरूआत मूर्खता से होती है। फिर अन्त पश्चाताप से होता है। जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिये हमें बहुत ही शान्ति और शीतलता से रहना है। ब्रह्माकुमारी आश्रम पर आकर मडिटेशन से आपका दिमाग आइस फैक्टी बन जायेगा। जिससे क्रोध भाग जायेगा। मुख को शुगर फ्रैक्ट्री बना दूं। मुख से मीठा बोल ही निकलेगा।

Read More »

ध्यान महोत्सव कार्यक्रम में छात्र को किया गया सम्मानित

रायबरेली। हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट, श्री रामचंद्र मिशन और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सौम्य कुमार ग्राम बाला हरदोई महराजगंज रायबरेली के निवासी ने पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैै। सौम्य कुमार जो वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में स्नातक विधि के छात्र हैं उनको हार्टफुलनेस व यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की ट्रॉफी व द हेटफुलनेस वे पुस्तक विजय रस्तोगी व रवि शंकर श्रीवास्तव ने भेंट कर सम्मानित किया। मीरा रस्तोगी व सरला श्रीवास्तव ने भगवद्गीता पुस्तक भेंट की।

Read More »

एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की संपत्ति को मथुरा प्रशासन ने किया कुर्क

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। दूसरे जनपदों के गैंगस्टर ने मथुरा जनपद में अकूत संपित्त अर्जित की है। इसका एक के बाद एक हो रहीं कार्यवाही से इसका खुलासा हो रहा है। एटा के अलीजंग से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव की मथुरा के छटीकरा में स्थित 15 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन के द्वारा कुर्क किया गया है। अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्यवाही का सिलसिला जारी है। मथुरा के छटीकरा में पूर्व विधायक के बेटे सुबोध यादव के नाम से संपत्ति को कुर्क किया गया है। 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही हुई थी। प्रशासन के द्वारा रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव के स्वजनों की संपत्ति को खंगाल कर कुर्क करने में जुटा हुआ है।

Read More »

आईपीएस बनने पर नविता का किया गया जोरदार स्वागत।

मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के छोटे से गांव की बहू नविता चौधरी का आईपीएस में चयन होने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया। गांव नगला सीरिया की नविता पेशे से इंजीनियर हैं उनके पति योगेश कुमार भी इंजीनियर हैं,और वर्तमान में बठिंडा रिफाइनरी में कार्यरत हैं। हाल ही में घोषित यूपीएससी के परिणाम में नविता ने 251 वीं रेंक पाकर आईपीएस पद हासिल किया है। आईपीएस बनने और प्रशिक्षण पर जाने से पहले नविता व उनके पति मंगलवार को गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में पहुंचे विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि आज दुनिया में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं सफलता के झंडे गाड़ रही रही हैं,जिसका जीता जागता उदाहरण नविता हैं। विधायक व ग्राम प्रधान सुंदर सिंह ने संयुक्त रूप से नविता को चांदी का मुकुट पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More »

सभी औद्योगिक इकाईयों का होगा फायर ऑडिट

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक इकाईयों में फायर ऑडिट किये जाने के निर्देश दिये। सभी औद्योगिक इकाई अपने अपने कारखानों में फायर ऑडिट करवायें तथा सीएफओ को निर्देश दिये कि कैम्प लगाकर फायर के प्रति जागरूक किया जाये तथा विभिन्न मानकों से लोगों को अवगत कराते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करते रहें और सभी मानकों का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूतों की कमी वाली खबरें पुलिस ने वापस ली

राजीव रंजन नाग; नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों में अपनी गिरफ्तारी की बढ़ती मांग के बीच, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को एक अपमानजनक बयान जारी किया, एक बार फिर सभी का खंडन किया। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी लगा लूंगा।
श्री सिंह की घोषणा उस दिन आई जब दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ मामले की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन फिर जल्दी से अपडेट वापस ले लिया। इस आशय की खबरें प्रसारित होने के बाद गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अफरा-तफरी देखी गई।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कई न्यूज चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं है, ये सभी खबरें झूठी और निराधार हैं। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसे WFI प्रमुख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।
बाद में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘ कई टीवी चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि दिल्ली पुलिस को बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं और इस संबंध में एक अंतिम रिपोर्ट संबद्ध अदालत में दाखिल की जानी बाकी है।’ दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि यह खबर ‘गलत’ है और इस संवेदनशील मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच जारी है।’

Read More »