रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री मिश्रा ने संविधान सभा की अंतिम बैठक में दिए गए डॉ. आम्बेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए, उनके योगदान, जीवन संघर्षों और सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि हम बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर केवल कुछ कदम भी चलें, तो देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।
मुख्य समाचार
सीएचसी में आग से बचाव के इंतजाम ना काफी
ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ऐसी घटनाओं प्रति गंभीर नहीं है। यहां सीएचसी में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। सीएचसी में आग से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं हैं और आपात स्थिति में लोगों को वार्ड से बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी नहीं हैं। सीएचसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर प्रसव कक्ष और प्रसूता वार्ड स्थित है। जहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ी से होकर जाना होता है। आपात स्थित में मरीज व उनके तीमारदारों को दूसरी मंजिल से नीचे लाने के लिए तात्कालिक कोई व्यवस्था नहीं है।
अखिल भारतीय पद्मावती पुरवाल पंचायत सभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा का शपथ ग्रहण समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। जिसमे नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में देश के दूर-दराज नगरों से भी अनेकों लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ समारोह की अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष मुकेश जैन के साथ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा ध्वज गायन महिला जैन मिलन अपराजिता शाखा की वीरांगनाओ द्वारा गाया गया। मंगलाचरण श्रेष्ठि जैन ने किया तथा स्वागत नृत्य बार्बी जैन एवं कृषिका जैन ने प्रस्तुत किया।
सच्चे साधक को माला, मंत्र, गुरू एवं इष्ट का कभी त्याग नहीं करना चाहिएः विश्वेश्वरी देवी
फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान चल रही रामकथा में दूसरे दिन हरिद्वार से पधारी कथा व्यास डॉ विश्वेश्वरी देवी ने शिव सती कथा का अद्भूत वर्णन किया। शिव सती की कथा सुनकर श्रद्वालुगण भावविभोर हो गये। कथा व्यास साध्वी विश्वेश्वरी देवी ने रामकथा का अद्भूत वर्णन करते हुए कहा कि सती ने जब राम की परीक्षा ली, तो भगवान शंकर को बहुत कष्ट हुआ। उन्होंने भगवान पर पूर्ण विश्वास रखा। जो लोग अनुकूल एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में भगवान को ही स्मरण करते है और उन्हीं पर भरोसा रखते है। वे मुश्किल रसमय को भी आसानी से पार कर लेते है। जब किसी समस्या का समाधान कहीं से भी न मिले तब सच्ची श्रद्वा से अपने इष्ठ का ध्यान करो, सभी समस्याओं को हल प्राप्त हो जाएगा। उन्होने कहा सती के पिता राजा दक्ष ने यज्ञ किया।
अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ की संचालन कमेटी का हुआ गठन
फिरोजाबाद। अशोक सिंघल वात्सल्य वाटिका ट्रस्ट कोटला की एक बैठक फिरोजाबाद वात्सल्य में आहूत की गई। बैठक में अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ के सफल सचालन हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रबंधक राकेश नवरंग को बनाया गया है।
कार्यक्रम का शुभारभ भारत माता, गुरूजी एवं अशोक सिंघल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक अग्रवाल ट्रस्ट अघ्यक्ष ने सभी ट्रस्टीगणों की उपस्थिति में कोटला अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ के सफल सचालन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया।
खराबी के चलते बंद एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की सभी तीन यूनिट हुई चालू
ऊंचाहार, रायबरेली। शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते बंद एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की सभी तीन यूनिट को लाइटअप कर दिया गया है। इससे परियोजना की सभी 6 यूनिट से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। बताते चलें कि एनटीपीसी परियोजना में 6 यूनिट से 1550 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जाता है। जिसमें 5 यूनिट प्रत्येक 210-210 व 6वीं यूनिट 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता की हैं। जिससे उत्पादित बिजली प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड प्रदेशों को पावरग्रिड के जरिए भेजी जाती है। लेकिन शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी के चलते यूनिट 3, 4 व 5 को बंद कर दिया गया था। जिसे दुरुस्त कर सोमवार को सभी यूनिट को चालू कर दिया गया।
पुलिस मुठभेड़ लूट का आरोपी राहुल उर्फ तालिम गिरफ्तार
फिरोजाबाद। पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। थाना सिरसागंज में दर्ज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। थाना सिरसागंज पुलिस को सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम सराय शेख, अस्वाई चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार नगला राधे गांव की तरफ से आता दिखा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। भागते समय उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पालिकाध्यक्ष और पूर्व सांसद ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
हाथरस। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी और भाजपा के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने डॉ. आंबेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदगणों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। जयंती के अवसर पर मिठाई वितरण कर लोगों में उत्साह और समरसता का संदेश दिया गया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने मीडिया के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को स्मरण किया।
धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती
फिरोजाबाद। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को पूरे शहर में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रसूलपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अनुयायियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे ने कहा कि बाबा साहब ने भारत की आधी आबादी, यानी महिलाओं को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिलाया। उनके द्वारा बनाए गए श्रम कानूनों ने मजदूर वर्ग का शोषण रोकने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।
नर्सिंग स्कूल में मनाई गई बाबा साहब की 134 वीं जयंती
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में भारतीय संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ सुरेश चंद्र दक्ष एवं डायरेक्टर डॉ यशवर्धन दक्ष ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में गुलाम जिलानी, डॉ विशाल आर्या, डॉ अरुणा यादव, रचना शर्मा, सुमैया, सहदेव, अनूप कुमार, धर्मवीर सिंह, सुहानी जैन, सीमा, रेखा देवी, वैभव, संजीव, मोना, लिटिशा, खुशबू, सालवी, गुनगुन, अभिनव, विपिन, गगन आदि मौजूद रहे।