Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 715)

मुख्य समाचार

पुत्री की ससुराल में पिता व पुत्री से मारपीट

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी एक पिता आज अपनी पुत्री के ससुराल में जाकर पुत्री की कुशलक्षेम पूछने पहुंचा तो ससुरालियों द्वारा पिता व पुत्री के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और पिता पुत्री को पड़ोसियों ने जैसे-तैसे बचाया। वहीं घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई जिस पर उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र खचेरमल ने अपनी पुत्री काजल की शादी शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी पवन के साथ की थी लेकिन बताया जाता है पवन लगभग 1 साल से लापता है और उनकी पुत्री अपने पति के आने की उम्मीद में ससुराल में बिना पति के ही रह रही है। बताते हैं ससुराल में रह रही पुत्री के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट आदि किए जाने की जानकारी जब ओमप्रकाश को मिली तो आज अपनी पुत्री के ससुराल पुत्री की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे और पुत्री से मारपीट के बारे में बात की तो आरोप है कि ससुरालियों द्वारा ओमप्रकाश व उनकी पुत्री काजल के साथ लाठी डंडा व लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों द्वारा बचाया गया। वहीं घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया तथा पिता द्वारा घटना की रिपोर्ट हेतु थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई

Read More »

प्रधान की दबंगई के विरोध में किसानों का तहसील में धरना

ग्राम प्रधान पर नियम विरूद्ध चकरोड निकलवाने व मनरेगा पैसा दुरूपयोग का आरोप: मांग

हाथरस। तहसील क्षेत्र के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मान महौ में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा एक छोटे किसान के खेत में से जबरन चक मार्ग निकाल दिए जाने से किसान की खेती का रकबा जहां कम हो गया है। वहीं किसान द्वारा अधिकारियों के लगातार चक्कर काटने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिलने पर अब किसान द्वारा आज से तहसील प्रांगण में धरना देकर अनशन शुरू कर दिया गया है और इसके बावजूद भी किसान को न्याय नहीं मिला तो किसान ने आमरण अनशन भी किए जाने का ऐलान किया है। धरना एवं अनशन के दौरान किसान के साथ गांव के तमाम अन्य किसान भी मौजूद थे। साथ ही ग्राम प्रधान के मनरेगा कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की गई है।

Read More »

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से की गई ठगी

क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नाइजीरियन युवक सहित चार को कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से दबोचा
कानपुर, अवनीश सिंह। जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले दीप मण्डल बीटेक इंजीनियर है जो कि चेन्नई स्थित एक कंपनी में बतौर प्रोडक्शन इंजीनियर के पद में कार्यरत थे। गत वर्ष जून में एक अमेरिकी कंपनी के नाम से जॉब ऑफर ईमेल में आया था। दीप ने उसे नौकरी का ऑफर लेटर समझ कर आगे की प्रक्रिया बढ़ा दी। उसके कुछ दिन बाद अमेरिकी कंपनी के नाम से लूलू एल जॉनसन नामक व्यक्ति से फोन पर बात हुई। वीजा के नाम पर उस व्यक्ति ने दीप से 12800 रुपए की मांग की जिसे दीप ने गौरव उप्रेती नाम के व्यक्ति के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में भेज दिए।

Read More »

ज्ञानपुर में डाक मेले का पोस्टमास्टर जनरल ने किया शुभारम्भ

वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग निभा रहा अहम भूमिका – पोस्टमास्टर जनरल 
वाराणसी। वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देश्यीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, रेलवे टिकट, गंगाजल की बिक्री जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ज्ञानपुर में आयोजित डाक मेले में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विभिन्न लाभार्थियों को पासबुक एवं पॉलिसी बॉन्ड का वितरण किया गया।

Read More »

3 लाख घरों में तिरंगा लगाने गली-मोहल्ले में निकलेंगी टोलियां

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भाजपा बहुत ही धूम-धाम से अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। महोत्सव के अंतर्गत भाजपा दक्षिण जिला इकाई 15 अगस्त तक तीन लाख घरों में तिरंगा झंडा फहरा कर लोकोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है।
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के लिए बुधवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने तैयारियों की समीक्षा की।
जिला प्रभारी विजय बहादुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।
उन्होंने जिलापदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों संग बैठक कर हर घर तिरंगा लगाने की रणनीति तैयार की।

Read More »

भट्ठा स्वामी सरकार की बेरूखी से अगले सीजन रखेंगे ईंट-भट्ठे बन्द

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारत सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों व टाइल्स निर्माताओं की समस्याओं को नजर अंदाज किए जाने के कारण ईंट-भट्ठों के मालिक आगामी सीज़न 2 अक्टूबर 2022 से ईंटों और टाइल्स का उत्पादन पूरी तरह से बंद कर देंगे यह कानपुर ब्रिक क्लिन ओनर्स एसोसिएशन, के अध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव ने कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि लाल ईंटों पर बिना आईटीसी क्लेम किए 1% से बढ़ा कर 6% तथा आईटीसी क्लेम करने पर 5% से बढ़ा कर 12% गत 1 अप्रैल, 22 से लागू कर दिया। थ्रेस होल्ड लिमिट 40 लाख से कम करके 20 लाख कर दी जबकि अन्य मैन्यूफैक्चर्स के लिए 40 लाख रुपए है।

Read More »

अहिंसा यात्रा से आगामी 100 दिन में 1 करोड़ जनता को जोड़ने का लक्ष्य – लुनिया

इंदौर : गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत देश भर के 4980 विधायक एवं 788 सांसदों से समर्थन पत्र मांगने के लिए निकाले जाने वाली अहिंसा यात्रा से 1 करोड़ जनता को आगामी 100 दिन में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अहिंसा यात्रा के मुख्य संयोजक गौ रक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने बुधवार को मुख्य यात्रा प्रबंध समिति की वर्चुअल रूप से हुई बैठक में पदाधिकारियों को कहा की हमें अहिंसा यात्रा के प्रथम 100 दिन में 1 करोड़ जनता को यात्रा से जोड़ना है। लुनिया ने कहा की 17 माह की यात्रा में करोडो देश वासियों को अभियान से जोड़ा जायेगा किन्तु प्रथम 100 दिन में हमें 1 करोड़ जनता को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करना है। बैठक में यात्रा के सम्बन्ध में अन्य कई विषयों पर चर्चा की गयी।

Read More »

कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

कानपुर नगर। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से हो रही ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद बौखलाएं कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ जांच कर रही है। विपक्ष जब जब महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करता है तब तब ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम केंद्र की सरकार करती है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हो रहे इस प्रदर्शन में कानपुर कांग्रेस कमेटी, कानपुर ग्रामीण और कानपुर दक्षिण कांग्रेस के साथ सेवादल की जिला अध्यक्ष गीता दीक्षित ने भी हिस्सा लिया।

Read More »

उज्ज्वल भारत और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ मनाया गया बिजली महोत्सव

रायबरेली।  आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में – भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत मंत्रालय ने रायबरेली के मुंशीगंज में एक बिजली महोत्सव का आयोजन किया। बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों के बीच एक संयुक्त मंच के रूप में किया गया जिसमें बिजली के क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया।
इसकी प्रमुख बातें निम्नानुसार हैं: –
वर्ष 2014 में जो उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी, वह बढ़कर अब 4,00,000 मेगावाट हो गई है, जो कि हमारी मांग से 1,85,000 मेगावाट अधिक है। इसके साथ ही भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। हमारे कॉप-21 में वादा किया था कि 2030 तक हमारी 40% उत्पादन क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से होगी। हमने तय समय सीमा से 9 वर्ष पूर्व नवंबर 2021 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। आज हम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर रहे हैं। इसी के साथ हम विश्व में तेज गति से नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता संस्थापित कर रहे हैं।

Read More »

पदोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षकों को एसपी ने एक और स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली २०१५ के संशोधन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर जेष्ठता के आधार पर उपयुक्त पाए जाने पर सभी उप निरीक्षकों को पदोन्नति दिया गया।इसी क्रम में रायबरेली जिले के निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा को नियुक्ति वाचक, पुलिस अधीक्षक रायबरेली व उप-निरीक्षक संतोष कुमारी को नियुक्ति महिला रिपोर्टिंग चौकी, थाना लालगंज रायबरेली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा प्रोन्नति पर सभी उप निरीक्षकों के कंधों पर एक और स्टार लगाया गया। इसके साथ ही निरन्तर ईमानदारी, कर्मठता, निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु उन्हें प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।

Read More »