Friday, May 17, 2024
Breaking News

गाजे-बाजे के साथ निकली पंचकल्याणक महोत्सव की घटयात्रा

फिरोजाबाद। सोमवार को पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा से पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव का घटयात्रा के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसमे सैंकड़ों श्रद्धांलुओं ने धर्म लाभ लिया। घटयात्रा का शुभारम्भ डॉ बीना जैन, डॉ मनीष जैन, डॉ शिखा जैन ने हरी झंडी दिखा कर किया। घटयात्रा तीस फुटा, सुहागनगर चौराहा, गणेश नगर होते हुए महोत्सव स्थल पर संपन्न हुई। घटयात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज श्रीजी के आने का संकेत देते हुए चल रहा था। उसके पीछे बेंड बाजों की मधुर ध्वनि पर 108 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए इन्द्राणी का स्वरुप धारण कर चल रही थी। उसके पीछे बालक तीर्थंकर पार्श्व के माता-पिता बने चंद्र प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ रथ पर बैठे चल रहें थे और सबसे पीछे गुरुदेव सुरत्न सागर, गुरुदेव विवेक सागर तथा गुरुदेव एकत्व सागर अपने संघ के श्रीजी के स्वर्ण रथ के साथ पथ बिहार कर रहें थे।

Read More »

चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, स्टेट बैंक को कल शाम तक देना होगा ब्योरा

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट से सोमवार (11 मार्च, 2024) को तगड़ा झटका लगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने एसबीआई का वह आवेदन खारिज कर दिया, जिसमें राजनीतिक दलों की ओर से भुनाए गए चुनावी बॉन्ड के डिटेल की जानकारी देने की समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान एसबीआई को आदेश दिया कि वह कल यानि कि 12 मार्च, 2024 तक सर्वोच्च अदालत को पूरे आंकड़े उपलब्ध कराए। शीर्ष अदालत के इस फैसले बाद सत्ता की गलियारों में गतिविधियां तेज हो गईं हैं। शीर्ष ने चेतावनी दी कि हम एसबीआई को नोटिस देते हैं कि यदि एसबीआई इस आदेश में बताई गई समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करता है तो यह न्यायालय जानबूझकर अवज्ञा के लिए उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए इच्छुक हो सकता है।

Read More »

17 एवं 18 मार्च को गंगा नदी में जल क्रीड़ा रोमांच की दिखेंगी लहरें

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। बोट क्लब गंगा नदी में रोमांचक क्याकिंग केनोइंग जल क्रीड़ा की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 एवं 18 मार्च को उत्तर प्रदेश क्याकिंग केनोइंग एसोसिएशन की संयुक्त भागीदारी मे होने जा रहा है।
आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में एसोसिएशन के तकनीकी अधिकारी गुलाब चंद्र एन आइ एस, धवन कुमार कुशवाहा, प्रशिक्षक तथा अमित निषाद रेस ट्रैक बनाने के विशेषज्ञ ने सिंचाई विभाग के नदी एक्सपर्ट ने बोट क्लब के सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव के साथ नदी की धारा का तीन किलोमीटर के दायरे में निरीक्षण किया।
सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर बोट क्लब की प्रमुख गतिविधि जल क्रीड़ा के आयोजन के क्रम राज्य स्तरीय क्याकिंग केनोइंग की प्रतियोगिता के आयोजन इंडिया क्याकिंग केनोइंग एसोसिएशन के संरक्षत्व मे उत्तर प्रदेश क्याकिंग केनोइंग एसोसिएशन की संयुक्त भागीदारी मे कानपुर बोट क्लब इसका आयोजन, जिला प्रशासन, नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण सिंचाई विभाग पुलिस प्रशासन और कानपुर क्याकिंग केनोइंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कर रहा है।

Read More »

64.05 लाख रू. से सड़क का होगा निर्माण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सदर विधायक मनीष असीजा के अर्थक प्रयासों से रविवार को थाना रामगढ़ के सामने फाइन ग्लास से सांती मार्ग तक 1.150 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 64.05 लाख रू. की लागत से उक्त सड़क जीर्णोद्वार किया जायेगा।
नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 1.150 किलोमीटर लंबी सड़क फाइन ग्लास दीदामई नगला गुलरिया होते हुए सैलई सांती मार्ग तक बनाई जायेगी। इसके बन जाने से क्षेत्रिय लोगों को गढ्ढों से मुक्ति मिल जायेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का आभार प्रकट किया।

Read More »

हिंदू नववर्ष कलैंडर का किया गया विमोचन

फिरेाजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा रविवार को न्यू कोनार्क रेस्टोरेंट में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में विक्रम संवत 2081 के कैलेंडर का विमोचन डॉ महेश चंद गुप्ता, डॉ मयंक भटनागर, डॉ जयेश कुमार ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिभुवन श्रीमाली, महासचिव ध्रुव कांत सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल नवरंग, दीनानाथ गर्ग, जेपी मित्तल, इंजी. एससी अग्रवाल, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, उमाशंकर अग्रवाल, डॉ अनिल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

गुरमति साहित्यिक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज हिंदी विभाग एवं उ.प्र. पंजाबी अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतिम दिन विद्वानों ने संत, कवियों का गुरमति साहित्य में योगदान विषय पर अपने-अपने शोध प्रस्तुत किये।
गुरमति साहित्य में उत्तर प्रदेश के संत कवियों का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संयोजिका डॉ संध्या द्विवेदी और कार्यक्रम समन्वयक अरविंद नारायण मिश्र के निर्देशन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन सर्वप्रथम कृष्ण कुमार कनक और सतीश ने क्रमश गुरमति साहित्य और उत्तर प्रदेश के संत कवि तथा गुरमति साहित्य में संत भीकम का योगदान विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ श्याम सनेही लाल शर्मा ने गुरमति साहित्य और उत्तर प्रदेश के संत कवियों के विविध गूढ़ पक्षों को प्रस्तुत किया। साकार और निराकार पक्ष को भी उन्होंने विस्तृत रूप से आलेखित किया। समन्वयक अरविंद नारायण मिश्र ने संगोष्ठी के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने पंजाबी साहित्य को अन्य भाषाओं और विषयों से जोड़कर अन्वेषण करने पर ही इसकी व्यापकता को बल मिलेगा। यायावर ने कहा कि गुरमति साहित्य से तात्पर्य हैं कि गुरु शिष्य परंपरा में जो सिद्धांत प्रतिपादित किए गए है,ं उनके देवत्व तत्वों को समझकर उनसे स्वस्थ समाज की स्थापना की ओर अग्रसर होना।

Read More »

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की भव्य मंगज कलश यात्रा पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर लेबर कॉलौनी से निकाली गई। जिसमें सैकड़ो महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी।
शिव महापुराण कथा की मंगल कलश यात्रा का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने ध्वज पतका फेराकर किया। कलश यात्रा पीपल वाले महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर पूरे लेकर कॉलौनी परिसर में भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में माताएं, बहने एवं कन्या सिर पर मंगल कलश धारण कर एवं पीत वस्त्र पहनकर चल रही थी। कलश यात्रा में शंकर एवं पार्वती के स्वरूप नदी के साथ बैंड बाजों की धुन पर नृत्य कर चल रहे थे।

Read More »

राष्ट्रपति से ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग के 103 सदस्यीय दल ने की मुलाकात

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग के 103 सदस्यीय दल ने विशेष मुलाकात की। जिसमें ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका आशा दीदी, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (आरईआरएफ) युवा प्रभाग की उपाध्यक्षा चंद्रिका दीदी, युवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके कृति दीदी, मुख्यालय संयोजक बीके आत्मप्रकाश भाई सम्मिलित हुए। इस दौरान संस्था के युवा प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं की विविध जानकारी राष्ट्रपति के साथ साझा की गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं को सशक्त बनाने, विशेष रूप से आर्थिक सशक्तिकरण और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने में युवा प्रभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रभाग के प्रयासों की सराहना की।

Read More »

भाजपा ने जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ महानगर द्वारा रविवार को चंद्रवार गेट स्थित शिव पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने जन संघ से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों का शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि आज जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले वृद्वजनों को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के रूप में सम्मान किया जा रहा है।

Read More »

सवर्ण जन चेतना यात्रा 17 मार्च को

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा सवर्ण आयोग की गठन की मांग को लेकर 17 मार्च को कोटला रोड बंबा चौराहे से एक सवर्ण जन चेतना यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें समाज के प्रबुद्वजनों को सम्मानित किया जायेगा।
सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व यात्रा संयोजक संजीव उपाध्याय ने कहा कि आज के समय में सवर्ण समाज सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक शिक्षा, सरकारी नौकरियों आदि जैसे अन्य प्रकार के साधनों में समाज के लोगों को संख्या प्रतिदिन कम होती जा रही है। जिसका कारण राजनीतिक दलों का भेदभाव है। समाज के प्रतिभाशाली बच्चें 90 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी सरकारी नौकरियों से वंचित रह जाते है। इन सभी समस्याओं कोे लेकर सवर्ण महासभा द्वारा एक जन चेतना यात्रा 17 मार्च को सुमंगलम गार्डन कोटला रोड से निकाली जायेगी।

Read More »