लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के एन्वॉयरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. रवि गुप्ता को एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए भारत सरकार द्वारा 20 वर्षों का पेटेंट प्रदान किया गया है। यह पेटेंट उन्होंने गाय के गोबर और विशेष प्रकार के बैक्टीरिया का उपयोग करके कम लागत वाला बायोप्लास्टिक विकसित करने के लिए प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने डॉ. गुप्ता और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह खोज विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बायोप्लास्टिक के व्यावसायीकरण की दिशा में आगे कदम बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे बने आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी
जन सामना ब्यूरो, मथुरा। जनपद मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे को आगरा परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार मथुरा के नए पुलिस कप्तान होंगे। श्लोक कुमार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने विभिन्न जनपदों में जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मंगलवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसके तहत कई जिलों के पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है। शैलेश पांडे के आगरा डीआईजी बनाए जाने को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।
किसान दिवस का आयोजन कर सुनी गई किसानों की समस्याएं
हाथरस। विकास भवन सभागार में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याएं सुनी गईं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले विगत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दी जाए।
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की विरासत पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया आयोजन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 16 अप्रैल को विधि विभाग द्वारा ‘संविधान निर्माण में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की विरासतः विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में आदर्श, प्रभाव एवं प्रासंगिकता’ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. रतन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में, विधि अध्ययन विद्यापीठ की संकायाध्यक्ष प्रो. प्रीति मिश्रा और विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौधा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
डीएम ने राजकीय अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। राजकीय अभिलेखागार का डीएम ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागो की जमा आरसी (राजस्व वसूली) की स्थितियों का जायजा लिया। विभागों की आरसी सही समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं, और ऑनलाइन ब्यौरा ठीक ढंग से फीड नहीं हो रहा है। सदर तहसील में आरसी का डाटा पूरी तरह से मिलान नहीं हुआ। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण के दौरान पाया कि वाणिज्य विभाग की प्राप्त कुल आरसी का मिलान भी ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं हो पा रहा था। संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद। सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी पर नेशनल हेराल्ड मामले मामले मे पुनः ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने एवं नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने के विरोध मे जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर बेबुनियाद तथ्यों पर गाँधी परिवार को बदनाम करने के लिए चार्जशीट दाखिल की है। ऐसा करके सरकार देश पर जान न्योछावर करने वाले देशभक्त परिवार को बदनाम करने और जनता का ध्यान असल मुद्दों से से हटाने का काम कर रही है।
निगम में बढ़ते भष्ट्राचार और अधिकारियों की अनदेखी के चलते भाजपा पार्षद ने किया मुंडन
फिरोजाबाद। नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड नंबर 32 से बीजेपी पार्षद ने नगर निगम के गेट पर स्वयं अपना मुंडन किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया।
नगर निगम के वार्ड नंबर 32 में नरेश शर्मा उर्फ नीटू भाजपा पार्षद हैं। पार्षद का आरोप है कि दो माह पहले नगर निगम के द्वारा उनके वार्ड में बिना बताए सड़क निर्माण का भुगतान कर दिया गया।
महिला शक्ति के ब्लड डोनेट कैंप में 23 सदस्यों ने किया रक्तदान
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में 23 सदस्यों ने ब्लड डोनेट किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ ग्रुप की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से जितना लेने वाले को फायदा है, उतना ही देने वाले को भी फायदा होता है। रक्तदान से हम किसी का जीवन तो बचाते ही है साथ ही साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं।
जनपद में चिमनियों से निकल रहा है जहरीला धुआं
हाथरस। जनपद के इगलास, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थित फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार काला और जहरीला धुआं निकल रहा है, जो न केवल शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की हवा को भी दूषित कर रहा है। यह स्थिति विशेष रूप से हाथरस को टीटी जेड क्षेत्र में रखे जाने के बावजूद बनी हुई है, जिससे ताज की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सेहत पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसने स्थानीय प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथरस जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआं हवा में फैलता जा रहा है।
बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में 15 अप्रैल को 67 यू. पी. बटालियन की ओर से ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार डडवाल भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण भी किया। इस पहल से विद्यार्थियों को न केवल अपने पंजीकरण के महत्व से अवगत कराया गया, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।