फिरोजाबाद। सपा कार्यालय दबरई पर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 में पंजाब के रोपड़ में हुआ था। वह भारतीय राजनीतिक और समाज के सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किये। उन्होंने 1991 में इटावा से चुनाव लड़ा और पहली बार जीतकर लोकसभा में प्रवेश किया। सन् 1996 में होशियारपुर से 11 वीं लोकसभा का चुनाव जीता और दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थें। कांशीराम के विचार भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा पार्टी के समस्य कार्यकर्ता ने चलने का संकल्प लिया है।
गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण बलराम की रथयात्रा
फिरोजाबाद। होली के महापर्व के अवसर पर तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा श्रीकृष्ण-बलराम का डोला गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जलकल विभाग में आयोजित मंेले में कृष्ण बलराम के स्वरूपों ने अपनी सेना के साथ कंस का वध किया। मेले में बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।
शुक्रवार को फूल डोल मेला का आयोजन जलकल संस्थान में किया गया। कृष्ण बलराम की शोभायात्रा मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर से शुरू हुई। रथ पर विराजमान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों की आरती उतारकर स्वागत किया। रथयात्रा पुरानी मंडी, मुस्लिम क्षेत्रों में होते हुई इमामबाडा चौराहे पहुची। रास्ते में मुस्लिम समाज के लोगो ने स्वागत किया गया। रामलीला कमेटी के लोगो का स्वागत किया। रथ यात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, बाग छिंगामल, गांधी पार्क चौराहा होती हुई जलकल संस्थान पहुंची।
भाजपा महानगर अध्यक्ष बने सतीश दिवाकर
फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया है जबकि महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भाजपाइयों ने संगठन में फेरबदल किया है। पूरे प्रदेश के अंदर संगठन के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। संगठन ने फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। सतीश दिवाकर पूर्व महामंत्री और एबीवीपी कार्यकर्ता रह चुके हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अपना स्कूल संचालित करते हैं। महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाएंगे।
पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास
रायबरेली। आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली परेड ग्राउंड में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जनपद के प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन ने पुलिस बल द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध में जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
ठगा हुआ मानव
लेकर अभिलाषाएं अनंत यहां,
कर लिया दुर्लभ जीवन यहां।
मन मूक मुद्रा लेकर जहां,
मन ठगा हुआ मानव है यहां।
आशा अभिलाषा में बंधा हुआ,
जाने वह विस्मित कहां हुआ।
त्यौहार पर बाजार की स्थिति से अनजान दिखा प्रशासन, ऊंचाहार में तो मनमाफिक ही चलता रहा सबकुछ
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। त्योहारों पर बाजार में बढ़ी हुई कीमतों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं है। जबकि अक्सर ऐसा पाया गया है कि बड़े त्यौहारों पर सब्जी, फल और मिठाइयों की दामों इजाफा हो जाता है। बढ़ी हुई कीमतों पर और दुकानदारों की मनमानी के आगे ग्राहक की एक नहीं चलती और उसे अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। शिकायत के बावजूद प्रशासन संज्ञान नहीं लेता। साथ ही मानो खाद्य सुरक्षा विभाग पहले से ही सांठ गांठ कर लेता है और अधिकांश दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रमाणपत्र तक देखने को नहीं मिलता।
ऊंचाहार नगर में संचालित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के आस-पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। दुर्गंध उठ रही और मिठाई समेत खाने पीने की सामग्री बिना ढंके बिक्री की जा रही है। राजमार्ग के आवागमन को अवरुद्ध किया जा रहा है परन्तु प्रशासन ने आंख बंद कर ली है।
दिव्यांग जरूरतमंदों को किए सहायक उपकरण वितरित
विश्व बंधु शास्त्री: खेकड़ा, बागपत। पदमावती धाम में आयोजित दिव्यांग शिविर में जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। आर्यिका माता सरस्वती ने आशीर्वचन कहे। बड़ौत के अहिंसा परमो धर्म चेरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग शिविर का शुभारम्भ आर्यिका माता सरस्वती ने किया। उन्होने इसे बडा पुण्य कर्म बताया। शिविर में करीब दो दर्जन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, हाथ, पैर लगाए गए।
भाकियू अम्बावत ने दिया बड़ागांव पेरिफेरल टोल पर धरना
विश्व बंधु शास्त्रीः खेकड़ा, बागपत। भाकियू अम्बावत ने रविवार को बड़ागांव पेरिफेरल टोल नाके पर धरना दिया। टोल से चढने उतरने में अव्यवस्था को ठीक कराने और स्थानीय लोगों को निशुल्क सुविधा देने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावत गुट के कार्यकर्ता रविवार दोपहर बडागांव के पेरिफेरल टोल नाके पर पहुंचे। उन्होने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं का कहना था कि पेरिफेरल टोल की अव्यवस्था के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल से आने-जाने के लिए केवल एक ही मार्ग है, जिससे लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है और अधिक टोल शुल्क देना पड़ रहा है।
अनशन पर बैठे भैयादास महाराज की हालत बिगड़ी
प्रशासन पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
बागपत। डूंडाहैडा के बालाजी आश्रम में बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की हालत रविवार को बिगड़ गई। आश्रम के भक्तों ने प्रशासन पर महाराज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर भैयादास महाराज जनपद के प्रमुख संत है। वे गत 12 मार्च से बिजली विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आश्रम परिसर में आमरण अनशन पर बैठे है। रविवार को अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होने अन्न का त्याग किया हुआ है।
बिसावर में मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल
हाथरस। बिसावर में मासूम के साथ दरिंगदी और मस्जिद में तोड़तोड़ के बाद बवाल हो गया। एक युवक पर 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप का आरोप है। आरोपी चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया।