Tuesday, June 25, 2024
Breaking News

कोतवाली में पत्रकारों का धरना

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली की मैंडू गेट पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता किये जाने के मामले को लेकर आज तमाम पत्रकार कोतवाली परिसर में धरना पर बैठ गये और पुलिस के खिलाफ जमकर हायतौबा कर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बताया जाता है कोतवाली में तैनात एक दरोगा बी. एस. त्यागी मैंडू गेट पुलिस चौकी  प्रभारी हैं और दरोगा द्वारा जहां पत्रकारों के साथ दुव्र्यवहार कई बार किया जा चुका है वहीं वरिष्ठ पत्रकार महेश चन्देल के साथ भी अभद्रता कर दी गई जिसकी जानकारी जब पत्रकारों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और आज दर्जनों पत्रकारों ने उक्त दरोगा के खिलाफ कोतवाली में धरना पर बैठ गये और कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर हायतौबा कर कार्यवाही की मांग की।

Read More »

विद्युत चिंगारी से तीन दुकाने बर्बाद

2017.01.12 06 ravijansaamnaघाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित भदरस तिराहे के नजदीक ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत तार टूटकर गिरने से तीन दुकाने जल कर स्वाहा हो गयी। दुर्घटना में दुकान स्वामी भी घायल हो गया है। 

Read More »

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा

2017.01.12 05 ravijansaamnaलखनऊ, पंकज कुमार सिंह। भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की महिला टीम ने जनजागरण अभियान के तहत एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया। लक्ष्य कमांडरों ने बहुजन उत्थान के लिए विस्तार से चर्चा की। गोपरामऊ में आयोजित कैडर कैम्प में सम्बोधित करते हुए लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो इसे पियेगा वो शेर की तरह दहाड़ेगा। उन्होंने कहा की समाज का उत्थान केवल शिक्षा से ही संभव है इसलिए बहुजन समाज को अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करना चाहिए। लक्ष्य कमांडर मुन्नी देवी ने गांव के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में सचेत किया। लक्ष्य कमांडर एडवोकेट जयश्री ने गीत के माध्यम से बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के बलिदान को याद किया। 

Read More »

सुहागनगरी में निकली मतदाता जागरूकता रैली

2017.01.12 04 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सेवा पर्यावरण सेवा संस्थान और ठा. वीरी सिंह महाविद्यालय के द्वारा जिला एमबैसडर सतेन्द्र जैन सौली के निर्देषन में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जागरूकता रैली में स्काउट गाइड, समाजसेवियों के साथ 1000 से ज्यादा छात्र-छात्रायें हाँथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुये आओ महान कार्य करें-शतप्रतिशत मतदान करें, पहले वोट डालने जायेंगे- चूल्हा वाद में जलायेंगे के नारे लगाते हुये जा रहे थे। 

Read More »

स्वामी विवेकानंद का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस

2017.01.12 03 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। स्वामी विवेकानन्द मानव सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गाय। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद फिरोजाबाद के मजिस्ट्रेट की पत्नी क्षमा दुबे रहीं। जिन्होंने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नोटों में लिपटकर कई लोग मरे हैं लेकिन तिरंगे से सुंदर कोई कफन नहीं है। 

Read More »

स्वामी विवेकानंद जी की 154वीं जयन्तीं मनायी

2017.01.12 02 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फिरोजाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की 154वीं जयन्ती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर किया। साथ ही विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी। जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने छोटी उम्र में ही भारतीय संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने का कार्य किया था। 

Read More »

भाजपा का जिला किसान सम्मेलन कल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का जिला किसान सम्मेलन 13 जनवरी 2017 को प्रातः 11 बजे जामालपुर मटसैना रोड पर आयोजित होगा। ये जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रामऔतार सिंह गुर्जर ने दी। साथ ही बताया कि इस सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया व प्रदेश के अन्य नेता भी संबोंधित करेंगे।

Read More »

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मंडल अध्यक्षों में भरा उत्साह

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से बातचीत कर उनके कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। पदाधिकारियों से कहा वे जिन मंडलों के प्रभारी हैं वे संकल्प लें कि हमें अपना मंडल जीत कर लाना है। 

Read More »

विनम्रता, शालीनता और शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखा जाये: जिला निर्वाचन अधिकारी

2017-01-10-01-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के कार्यो में लगे सभी अधिकारियो को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह नेे निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य हेतु जो दायित्व सौपे गये हैं वह उनका निर्वहन पूरी लगन और जिम्मेदारी से करें। उन्होने कहा कि गठित सभी टीमें आपस में सामन्जस्य स्थापित कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि उड़न दस्ता स्टैटिक/चेक पोस्ट टीमो, वीडियो, सर्विलांस टीमें पूरी तत्परता व गम्भीरता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगी। सभी टीमे निर्भय और निडर होकर पूरे मनोयोग से कार्य करे तथा निर्धारित फार्मेट चेक बिन्दुओ पर अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन भेजे। उन्होने कहा कि प्रत्येक टीम में जिम्मेदार अधिकारी के साथ ही बडी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। टीमें अवैध मादक द्रव्य, शराब, नगदी एवं वस्तु और अत्याधिक धनराशि, अस्त्र-शस्त्र और असमाजिक तत्वों के प्रति सतर्क रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सामग्री मिलने पर सीज करने की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। संदेहात्मक वस्तु नगद धनराशि आदि होने की स्थिति में ईटी, आयकर विभाग या अन्य सम्बन्धित प्रवर्तन एजेन्सियों को सूचना देनी होगी। स्टैटिक सर्विलांस टीम जारी प्रक्रिया मजिस्टेªट की उपस्थिति में करेगी। सीजर मेमो पर अपीलेंट अधिकारी का नाम, पदनाम और पता लिखा जायेगा। टीमों को जिम्मेदार अधिकारी/मजिस्टेªट उपस्थिति के बिना नही कर सकेंगे चेकिंग। चेकिंग व सीजर की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी, वीडियोग्राफी सीडी की एक प्रति आरओ को दी जायेगीं। जांच करते समय टीम द्वारा विनम्रता, शालीनता और शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखा जाये। महिला का पर्स महिला पुलिस अधिकारी या महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा ही चेक की जायेगी।

Read More »

मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 16 व 20 जनवरी को

2017.01.12.1 ssp. knpdसमय से प्रशिक्षण ले कार्मिक: सीडीओ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया 4 जनवरी से आरम्भ हो चुकी है। 19 फरवरी को मतदान है। जिसके एक दिन पूर्व मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय को रवाना होगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगाये गये कार्मिकों की फीडिंग विगत दिनों एनआईसी में करायी गयी थी। कुछ कार्मिक बीमार, विकलांग आवश्यक सेवायें, गर्भवती, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सकीय अवकाश, निलंबित इत्यादि वर्कर उनके लिए छूट याचना की गयी है। इस प्रकार के सभी को देखा जा रहा है। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्य है। कार्मिकों को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। सभी कार्यालय अध्यक्ष इस आशय का प्रमाण पत्र दे कि कार्मिकों की डाटाफीडिंग में किसी प्रकार की त्रुटि नही है और उनमे कोई सेवा निवृत्त नही हुआ है अथवा उसका देहावसान नही हुआ तथा छूट के संबंध में जो कारण दर्शायें गये है वे भी अभिचल व अकाट्य है।

Read More »