Tuesday, October 1, 2024

नवरात्र के अवसर पर किया कन्याओं का पूजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय ओमर ऊमर वैश्य युवजन संघ के तत्वावधान में बिहराना रोड स्थित ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में नवरात्र के शुभ पावन अवसर पर आयोजन समिति ने कन्या पूजन किया। युवजन संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बताया कि हमारी समिति के स्थापना दिवस एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं महिलाओं ने बालिकाओं के पैर पूजकर कन्याओं के माथे पर टीका चुनरी उड़ा कर कन्याओं का भोग लगाया। जिसमें लंगूर एवं कन्याओं को उपहार दिए गए। प्रसाद के रूप में पूरी हलवा, चावल, सब्जी, पनीर आदि प्रसाद के रूप में भोग लगाया गया और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने इसके पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक युवजन संघ समिति के सभी सम्मानित लोगों का माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Read More »

महात्मा गांधी हरेक भारतीय के लिए आदर्श हैं: अभय कुमार समैयार

⇒परियोजना प्रमुख ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, आयोजित हुए कार्यक्रम
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार व प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख समैयार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया और अपने हरेक कार्य के माध्यम से देश को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया। महात्मा गांधी हरेक भारतीय के लिए आदर्श हैं। ऐसे महापुरुष की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी राष्ट्रहित में अपने कार्यों को समर्पित करेंगे। यह संकल्प ही राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

Read More »

गाँधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर किया स्वच्छता श्रमदान

लखनऊः जन सामना डेस्क। महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन पर्व पर लखनऊ जीपीओ के प्रांगण में चीफ़ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ के.एस. बाजपेयी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा देखे गए स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने हेतु जीपीओ लखनऊ के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुये स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 ‘आज़ादी के 75 साल फ़िटनेस रहे बेमिसाल’ थीम के अंतर्गत प्लाग रन अभियान का आयोजन किया गया। उक्त अभियान में स्वच्छता एवं फिटनेस का मंत्र देने के लिए सभी कर्मचारियो द्वारा प्लाग रन में हिस्सा लेते हुये जागरूकता रैली जीपीओ गेट से प्रारम्भ कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल से होते हुये चिड़ियाघर, सिकंदराबाद एवं अटल चौक से होते हुये जीपीओ पर समाप्त की गयी।

Read More »

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत

कानपुरः अवनीश सिंह। जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 24 की मौत हो गई और करीब 28 लोग घायल हो गए हैं। यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है। जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के लोग बच्चे का मुंडन कराने उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। वापस लौटते समय साढ़ थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव के निकट एक तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्राली में सवार सभी लोग ट्राली के नीचे दब गए जिसमें करीब दो दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्ति किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमन्त्री अमित शाह व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए आदेश दिए हैं।

Read More »

रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिये

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने कानपुर क्लब मे रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि इस पुण्य के कार्य में सभी रक्तदान करने वालों को बधाई दी। इस मौके पर विशाख जी0 ने कहा कि रक्तदान करने से आप द्वारा जरूरत मंद किसी अंजान व्यक्ति की जान बचाने में आपकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने अवगत कराया कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जनपद में 3 हैल्थ एटीएम स्थापित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है, जिसके माध्यम से सस्ते दाम पर एक साथ कई जांचें की जा सकेंगी। इससे लोगों को सहूलियत मिल जायेगी।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में घाटमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया और लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय 12 अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न रह कर अपने प्रतिनिधियों को भेजने पर उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए सभी का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश उप जिलाधिकारी घाटमपुर को दिए।
वहीं ग्राम किरोव के लेखपालों द्वारा गलत आख्या लगाने पर सम्बन्धित लेखपाल को एवं लेखपाल द्वारा प्रस्तुत आख्या को सरसरी तौर पर अग्रसरित करने के लिए सम्बन्धित कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिलाधिकारी घाटमपुर को दिये। साथ ही उक्त प्रकरण में बिना समुचित अवलोकन किए आख्या अवलोकित करने के सम्बंध में तहसीलदार का भी स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें

मोहनलालगंज.लखनऊः अवनीश पाण्डेय। जिले की मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में आने वाले पीड़ित फरियादियों की समस्याओं के नियमित अनुश्रवण तथा त्वरित समाधान हेतु तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डी एम सूर्य पाल गंगवार द्वारा लोगों की जनसमस्याएं सुनीं गयीं। वैसे तो जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम सूर्य पाल गंगवार ने मोहनलालगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। डीएम ने बाहर खड़े फरियादियों से भी बात की और उनसे प्रार्थनापत्र लेकर सुनवाई की। डीएम ने इस मौके पर तहसील समाधान दिवस में आए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों, आवेदनों को संवेदनशीलता बरतते हुए सुनें।

Read More »

एनटीपीसी में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। नवरात्रि की षष्ठी तिथि के साथ एनटीपीसी ऊंचाहार में दुर्गा पूजन महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार ने मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा की और परियोजना व उससे जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए मंगलकामनाएं की।
दुर्गा पूजा के आरंभ को यादगार बनाते हुए रंग समागम नामक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों समेत कई श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में सुंदर भजनों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की स्मृतियों को संजोने के लिए शक्ति उपासना नामक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस स्मारिका में नव दुर्गा के पूजन की विधि, मंत्र व कथा का सुंदर वर्णन किया गया है।

Read More »

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं वासिन्दे

कानपुर। शहर में गंदगी से स्वाइन फ्लू समेत कई बीमारियां हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। किदवई नगर विधानसभा के नया पुरवा बस्ती के लोगों को नाले के बगल में जीवन यापन करना पड़ रहा है और लोगों को नाले जैसा पानी मिल रहा है। दूर साफ पानी आता है जिसके लिए महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बेहद कठिनाई होती है। क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्या के लिए सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता व चंदन बादशाह को बुलाया। दीपक खोटे व नवीन जय के साथ जल संस्थान के अधिकारियों से मिले और उनको मौके पर ले कर गए। जल संस्थान के अधिकारियों से बात करके बस्ती के लिए वैकल्पिक पानी की लाइन की व्यवस्था करने की बात की और समाजवादियों ने कहा कि वे अपने खर्च से इसकी व्यवस्था कर लेंगे जिसपर जल संस्थान वालों ने उनको अनुमति दे दी। साथ ही उन्होंने बस्ती में ले जाकर गंदे पानी की समस्या और नाले की समस्या दिखाई जिसपर जल संस्थान वालों ने कहा कि तीन साल से नाले का यही हाल है जब तक नाले की समस्या ठीक नहीं होगी तब तक हालात यही रहेंगे।
अभिमन्यु गुप्ता व चंदन ने कहा कि सोमवार तक नगर आयुक्त को समस्या भेज दी जाएगी और अगर समस्या का निवारण नहीं हुआ तो नाले में सभी लोग उतर कर सत्याग्रह करेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई हल नहीं हो रहा।

Read More »

बुजुर्ग हैं देश की धरोहरः स्वप्निल वरुण

कानपुरः अखिलेश सिंह। नगर के दामोदर नगर स्थित समाज कल्याण वृद्धाश्रम में आज अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने बुजुर्गों को शाल व साड़ी देकर सम्मानित किया व आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर स्वप्निल वरुण ने कहा कि बुजुर्ग हमारे देश की धरोहर है। वृद्धजनों के सम्मान के ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए, जिससे वृद्धजनों का आशीर्वाद मिलता रहे। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी एवं समाज को अग्रणी बनाने का मार्ग दर्शन प्राप्त होता रहे। वर्तमान में समाज में बुजुर्गों को दोयम दर्जे के व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। देश में तेजी से सामाजिक परिवर्तनों का दौर चालू है और इस कारण देश में वृद्धों की समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं। बुजुर्गों के सामने स्वास्थ्य के अतिरिक्त मुख्य समस्या अकेलेपन की है।

Read More »