
केडीए उपाध्यक्ष ने सुनीं आवंटियों की समस्यायें

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव बार एसोसिएशन में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम कपिल दीप सचान महामंत्री बार एसोसिएशन एवं सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन द्वारा भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि 23 वर्ष की कम उम्र में देश पर कुर्बान होने वाले सरदार भगत सिंह जैसी शहादत का विश्व में दूसरा कोई उदाहरण नहीं है अविनाश बाजपेई पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं जिनपर चलकर हम दिन दूनी रात चैगुनी उन्नति कर सकते हैं संयोजक पं० रवीन्द्र शर्मा ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार से मांग की कि महान क्रांतिकारी विचारक चिंतक और अद्वितीय बलिदानी सरदार भगत सिंह को भारत रत्न से विभूषित कर हम 130 करोड़ देशवासियों को अनुग्रहीत करें।
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फरौर में करीब एक माह से जारी महामारी के चलते सैकड़ों लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। वहीं अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन जागा नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों की शरण में पहुंचे ग्रामीण हजारों लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।ग्राम सभा शिवराढ़ी के मजरा फरौर निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि करीब एक डेढ़ माह से गांव में बीमारी नहीं बल्कि महामारी ने तांडव मचा कर रखा हुआ है। लोगों को अचानक बुखार चढ़ता है, पेट में दर्द होता है। सर में दर्द होता है, और प्लेटस कम होने लगती हैं। झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में फंसने के बाद मरीज जब कानपुर स्थित नर्सिंग होम की शरण में जाता है। तो हजारों लाखों रुपए से उसे हाथ धोना पढ़ते हैं।
Read More »फिरोजाबाद। किसान विरोधी बिल को लेकर पीस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया हैं। जिसमें किसान विरोधी दोनों बिलों को वापस लेने की मांग की है।
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो वर्तमान में जो कृषि सुधार अधिनियम बनाया है। यह कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं है। इस कानून के अनुसार किसानों की फसल खरीद कर कारपोरेट घराने, जमाखोरी, भरपूर भंडारा कर कालाबाजारी करेंगे। जिससे प्रभाव कीमतों पर पड़ने से महंगाई बढ़ेगी। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल वापस लिये जाने की मांग की है। इस दौरान वसीम उद्दीन अंसारी, इमरान मंसूरी, अनीश बेग, रिजवान अली, आबिद अली, मूवीना बेगम, सीबा खान, समीना बेगम, शमशाद कुरैशी, आशू यादव, इमरान कुरेशी, सभासद शाहरुख, गिरिराज सिंह, सज्जन सिंह भारती, अंशुल यादव, बृजेश यादव, रिंकू यादव, शफीक अहमद, गुड्डू निसार, अहमद, युसूफ, रईसा बेगम, शहनाज बेगम, साइना बेगम, रफीगंज बेगम, मोहम्मद मुबीन आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र से मिला और जुगनू के हत्यारें को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल अखिलेश शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, लोकेंद्र पाठक, जितेंद्र पाठक, गोपाल शर्मा, देव शर्मा, अनुराग रावत, संजीव उपाध्याय ने एसपी सिटी से वार्ता कर जुगनू के हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस की तरफ से बयान आया था कि मरने बाला हिस्ट्री शीटर था।
फिरोजाबाद। देश व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भागीदारी संकल्प मोर्चा के आव्हान पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार सोमवार को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता एवं आगरा मंडल महासचिव अश्वनी कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एक 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहां की केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजी पतियों के इशारों पर चल रही है। जिस तरह से यह देश अंग्रेजों का गुलाम था ठीक उसी तरीके से यह सरकार देश की व्यवस्था को पूंजीपतियों के हाथों में देकर गरीब, मजदूर, किसान को गुलाम बनाना चाहती है। लेकिन सरकार की इस मंशा देश का युवा सफल नहीं होने देगा।
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करायें जा रहे है। इसी क्रम में आज महापौर ने भाजपा नेताओं एवं पार्षदों संग दो करोड़ नौ लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास हवन-पूजन कर किया।
सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने गांधी पार्क चैराहे से नालबंद चैराहे तक सदर रोड पर हाॅटमिक्स द्वारा सड़क चैड़ीकरण, व्हाइट पट्टी व कैटआई एवं दोनो साइड के फुटपाथ पर रंगीन इ.ला. निर्माण कार्य का शुभारम्भ हवन-पूजन कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री अवधेश पाठक के अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी, नगर निगम पार्षदगण एवं समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने हवन कुंड में निर्माण कार्य के लिए पूर्ण आहूति दी गई। महापौर ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य के सम्पन्न कराने हेतु नगर के 14वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि लगभग दो करोड़ से कराया जायेगा।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा, वस्त्र उद्योग विभाग रमा रमण ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान जिले के आला अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्याें, कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस हेतु निर्धारित निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होने जनपद के विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के बचाव व सावधानियों के साथ विकास के कार्यांे में तेजी लाए, जिस प्रकार पहले कार्य करते थे उससे भी अधिक गति से कार्य करें। उन्होने कहा कि कोरोना हमारे विकास के कार्यों में बाधक नही बनने पाए, अब कोरोना पर काफी काबू पाया जा रहा है और जनपद में एक्टिव मरीज की संख्या भी कम हो रही है। ऐसी स्थिति में सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपने प्रशासनिक दायित्वों को पूरा करने में जुट जाए। उन्होने राजस्व संग्रह करने पर जोर दिया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दिए के गए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें, ताकि कोविड-19 से लड़ने व विकास के कार्याें के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनोज गारमेंट सदर बाजार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सदर बाजार मार्केट समिति का गठन किया गया। जिसमें सदर बाजार मार्केट समिति का अध्यक्ष समीर चैधरी, अंशुल जैन को मंत्री, मनोज जैन को कोषाध्यक्ष एवं जाकिर को उपाध्यक्ष व शाहिद को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की द्वितीय बैठक में शिकोहाबाद अड्डा बाजार समिति का गठन किया गया।
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल की मंडल प्रभारी उर्मिला गुप्ता की अध्यक्षता में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह माथुर वैश्य सेवा सदन बुँदु कटरा आगरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने ईश वंदना गाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के देश के समस्त देवतुल्य पदाधिकारी देश में आए कोरोना के संक्रमण काल में 07 मार्च 2020 से अनवरत रूप से मानव, पशु, पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। देश में संगठन के पदाधिकारियों का कोरोना योद्धा सम्मान के रूप में सम्मान किया जा रहा है । इसी श्रृंखला में आज आगरा की देवतुल्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है। संगठन द्वारा कोरोना काल में आम जनमानस को मानसिक तनाव से उबारने के लिए लगातार ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जा रही हैं।