फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा फिरोजाबाद विधानसभा की एक बैठक दूध वाली गली घंटाघर के पास आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प.संजीव उपाध्याय ने कहा कि सभी समाज के आयोग है। लेकिन सवर्ण आयोग अभी तक नहीं बनाया गया है। सरकार से हमारी मांग है अतिशीघ्र एक सवर्ण आयोग का गठन हो। आरक्षण का आर्थिक आधार हो, एससी-एसटी एक्ट खत्म किया जाये। फिरोजाबाद विधानसभा अध्यक्ष निक्की शर्मा ने कहा पूरे प्रदेश में सबर्ण समाज के लोगों की लगातार हत्या उत्पीड़न बड़ी तेजी से हो रहा है। जिसे सरकार तुरंत बंद कराने का कार्य करें। अन्यथा सबर्ण महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता राजीव अग्रवाल एवं संचालन सौरभ लहरी ने किया। बैठक में मोहित शर्मा, अरुण, मनोज शर्मा, आशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पार्षद प्रमोद राजोरिया, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप गोयल, सचिन वर्मा, त्रिलोकीनाथ, सोनू अग्रवाल, आकाश जैन, शांतनु शर्मा, दिव्य कांत शर्मा, निखिल शर्मा, ठाकुर गोपेंद्र सिंह, डॉ अंकुर शर्मा, संदीप गोयल, अरुण शर्मा, अंकुर जिंदल, विकास पचौरी आदि मौजूद रहे।
Read More »डाक विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा आयोजन का मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने किया शुभारम्भ
लखनऊ, जन सामना। डाक विभाग द्वारा मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश कार्यालय में हिन्दी पखवाडे़ का शुभारम्भ 14 सितम्बर को हुआ। मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उ.प्र. परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ, कृष्ण कुमार यादव ने सचिव, डाक विभाग का संदेश पढ़कर लोगों को हिंदी के प्रति प्रेरित किया। निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) मो. शाहनवाज अख्तर ने परिमंडलीय कार्यालय में पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
हिन्दी दिवस के अवसर पर न्यायालय में आयोजित हुई गोष्ठी
कानपुर देहात। जनपद न्यायाधीश यशवन्त कुमार मिश्र के निर्देशन में हिन्दी दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के मीटिंग हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, कानपुर देहात द्वारा हिन्दी दिवस से सम्बन्धित विशेष जानकारियां दी गयी। हिन्दी दिवस के अवसर पर बताया गया कि 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। संविधान के अनुच्छेद 343(1) में इसका उल्लेख है। वर्ष 1953 से आज के दिन हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत हुयी। हिन्दी के प्रोत्साहन के लिए कई महान हस्तियों ने भी बहुत ही साहसिक कार्य किये, स्वामी विवेकान्द द्वारा अमेरिका देश के शिकागो शहर में 14 सितंबर 1893 को विश्व धार्मिक संसद में अपना सम्बोधन हिन्दी में ही दिया गया। जिससे हिन्दी का अधिकाधिक प्रचार- प्रसार हुआ।
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 15 को अकबरपुर तहसील में
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस रोस्टर के अनुसार 15 सितम्बर 2020 मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तहसील सम्पूर्ण दिवस अकबरपुर तहसील में आयोजित की जायेगी। तहसील भोगनरीपुर में मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल तथा तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 6 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर में जिलास्तरीय, तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी।
Read More »साइकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की नीलामी 25 को
कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद के तहसील भोगनीपुर में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैण्टीन व व साइकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की वित्तीय वर्ष 2020-21 की सार्वजनिक नीलामी हेतु बोलीदाताओं को आमन्त्रित किया जाता है कि 25 सितम्बर 2020 को समय 11 बजे सभागार कक्ष तहसील भोगनीपुर में उपस्थित होकर नीलाम अधिकारी तहसीलदार भोगनीपुर के समक्ष अपनी अपनी जमानत राशि मु0 2000/-रू0 जमा कर बोली में भाग ले सकते है। नीलामी ग्रहिता द्वारा उक्त संचालन नीलामी शर्ताे के अनुसार करना होगा। यह जानकारी उप जिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा दी गयी है।
Read More »माटीकला कामगारों का साक्षात्कार 15 सितम्बर को
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ द्वारा माटीकला कामगारों शिल्पकारों के उद्यमियों द्वारा माटी कला टूल किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा जिन्होंने अपने आवेदन जमा किये है उन सभी लाभार्थियों को दिनांक 15 सितम्बर 2020 प्रातः 11 बजे मीटिंग मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय विकास भवन कानपुर देहात में उपस्थित हो जिससे लाभार्थियों का चयन कमेटी द्वारा चयन किया जा सके। अनुपस्थित रहने पर आवेदन निरस्त समझा जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव सिंह ने दी है।
Read More »केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया
नई दिल्ली, जन सामना। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज यहाँ नार्थ ब्लाक में हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि हमारे देश में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिंदी की सर्वव्यापकता को देखते हुए संविधान निर्माताओं ने इसे 14 सितंबर 1949 को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। श्री रेड्डी ने कहा कि हिंदी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और देश के एक बड़े हिस्से में हिंदी भाषा बोली जाती है, संविधान द्वारा राजभाषा का दर्जा प्राप्त होने के कारण हिंदी का महत्व और बढ़ जाता है।
मरीजों के ठीक होने की दर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, रिकवरी दर 78 फीसदी पहुंची
सक्रिय मामलों की तुलना में 28 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं
5 सर्वाधिक प्रभावित राज्यों का कुल सक्रिय मामलों में 60 फीसदी का योगदान
नई दिल्ली, जन सामना। भारत में तेजी से ठीक होते रोगियों की संख्या आज एक मील का पत्थर पार कर गई है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर अब 78.00 फीसदी तक तक पहुंच गई है जो प्रति दिन ठीक होने वाले रोगियों की बढ़ती संख्या को दर्शाती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 77,512 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 37,80,107 हैं। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का फासला लगातार बढ़ रहा है। यह आज लगभग 28 लाख (27,93,509) तक पहुंच गई है।
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,86,598 है।
हमें अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए : उपराष्ट्रपति
हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के छात्र एक दूसरे के साहित्य और साहित्यकारों से परिचित हों
उपराष्ट्रपति ने अधिक से अधिक भारतीय भाषाएं सीखने का आग्रह किया
नई दिल्ली, जन सामना। उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा कि हमें अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए। हमारी भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनका समृद्ध साहित्यिक इतिहास रहा है। वे आज अपने निवास से ‘मधुबन एजुकेशनल बुक्स’ द्वारा आयोजित समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।
आज ही के दिन 1949 में हमारी संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने 1946 में “हरिजन” में गांधीजी के लेख को उद्धृत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं की नींव पर ही राष्ट्रभाषा की भव्य इमारत खड़ी होगी। राष्ट्रभाषा और क्षेत्रीय भाषाएं एक दूसरे की पूरक है विरोधी नहीं।
हिन्दी क्यों पढ़ते है
हिन्दी मात्र भाषा नही बल्कि सभी भाषाओं की धड़कन है। हिन्दी ने सभी भाषाओं को अंगीकार करके उनका मान बढ़ाया है। हिन्दी समाज को दिशा देने का कार्य करती है।
हिन्दी वैज्ञानिक भाषा है जो शरीर के विभिन्न अंगो कण्ठ, मूर्धन्य, तालव्य, ओष्ठय और दन्त आदि का प्रयोग करके बोली जाती है। जो अंगो की क्रियाशीलता के साथ उच्चारण को भी स्पष्ट बनाती है। रस और अलंकार हिन्दी को जीवन्त और भावपूर्ण बनाते है। इस भाषा की एक विशेष बात है कि इसे जैसा लिखा जाता है, वैसा पढ़ा भी जाता है।
हिन्दी भारत मे एक विषय के रूप मे पढ़ायी जाती है। जैसे कि अन्य विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अन्य विषय आदि। जब हम किसी विषय को पढ़ते है तो उसका एक निश्चित उद्देश्य होता है। जीव विज्ञान ठीक से पढ़ लो तो डॉक्टर बन जाओगे और भौतिक विज्ञान व गणित पढ़ लो तो अभियन्ता बन जाओगे। हमें यह बताया जाता है। यह ज्वलन्त प्रश्न है और उसका उत्तर भी हमें ही खोजना है कि हिन्दी क्यों पढ़ायी जाती है?