Saturday, April 12, 2025
Breaking News

मेट्रो ट्रायल रन के शुभारम्भ पर सपाइयों ने काले गुब्बारे दिखाकर जताया विरोध

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज कानपुर नगर में मेट्रो के ट्रायल शुभारम्भ के लिए आए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध पालीटेक्निक मेट्रो यार्ड पर काले गुब्बारे दिखाकर किया गया।
इस मौके समाजवादी युवजन सभा कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष, पार्षद अर्पित यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राकेश दीक्षित, रोहित शुक्ला, बिल्लू बाल्मीकि, लकी यादव, बंटी पासवान, नेता नरेश कटियार, अनूप हजारिया, रिशु यादव व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे फ्लीट के अंदर घुसकर दिखाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा लाठीचार्ज किया गया व सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Read More »

Kanpur Metro: ट्रेन के ट्रायल रन को CM ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर नगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर, रावतपुर, कानपुर नगर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर व मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया गया, इस अवसर पर मंत्री औद्योगिक विकास सतीश महाना, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, अशोक रावत, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, उपेन्द्र सिंह पासवान, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती प्रसाद सागर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र सिंह, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार डी0एस0 मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रबंध निदेशक उ0प्र0 रेल मेट्रो कारपोरेशन कुमार केशव उपस्थित रहे।

Read More »

मुख्यमन्त्री ने किया मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रावतपुर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर व मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मन्त्री सतीश महाना, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक उपेन्द्र पासवान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, भगवती प्रसाद सागर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र सिंह, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार डी0एस0 मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रबंध निदेशक उ0प्र0 रेल मेट्रो कारपोरेशन कुमार केशव उपस्थित रहे।

Read More »

जिलाधिकारी ने बैठक में विकास कार्याें की समीक्षा

बैठक में विकास कार्यक्रमों में खराब प्रगति वाले अधिकारियों को लगायी फटकार
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने विकास कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमान्तर्गत शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्याे की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होने चाहिए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमो की मासिक समीक्षा बैठक में दिये।

Read More »

महिला सहित दो बीमार लोगों की मौत

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की बीमारी के चलते मौत हो गयी। परिजनों ने संदेह दूर करने के लिए मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।उत्तर क्षेत्र कौशल्या नगर निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी संजू मायके में काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसकी आज मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने बेटी के शव क पोस्टमार्टम कराया।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने गड्डे से किया मृतका का शव बरामद, चार लोग हिरासत में
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र जेबडा में संदिग्ध हालत में फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गयी। मायका पक्ष ने थाने में पति सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।  मक्खनपुर क्षेत्र के जेबडा निवासी रजत उर्फ टीटू की 20 वर्षीय पत्नी रूपा उर्फ शिवानी की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में घर पर फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मायका पक्ष को दी गयी। मायका पक्ष ने बताया कि रूपा की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। दहेज के चलते उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मायका पक्ष ने पति सहित कई लोगों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी थी, शव को बरामद करने के बाद चार हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

भारतीय सवर्ण संगठन सवर्ण महाकुंभ का किया आयोजन

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण संगठन द्वारा तिलक इंटर कॉलेज में सवर्ण महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें सवर्ण आयोग का गठन किये जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मंगलवार को ठा. यूएस राना के निर्देशन में एवं भारतीय सवर्ण महासभा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में सवर्ण महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सवर्ण आयोग का गठन करने, आरक्षण जाति के आधार पर समाप्त करने, प्रमोशन में आरक्षण जड़ से खत्म करने, सभी जाति धर्म के गरीब छात्र-छात्राओं को बस यात्रा, रेलयात्रा के पास नौकरी का टेस्ट देते समय बनाएं जाएं आदि को लेकर हुंकार भरी। इससे पूर्व सवर्णोत्थान यज्ञ का आयोजन पं. हरिओम गुबरेले, तनू गुबरेले व ब्राहमणों द्वारा विधि-विधान से किया।

Read More »

सवर्ण महासभा ने आरक्षण का पुतला किया दहन

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के तत्वाधान में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर एक पुतला बंबा चौराहा कोटला रोड पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में फूंका गया। साथ आरक्षण खत्म किये जाने की मांग की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा आरक्षण रूपी काला कानून से समाज के प्रतिभाशाली बच्चों व नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया है। हमारे समाज के बच्चे 90 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी नौकरियों से वंचित हो जाते हैं एससी व बीसी के लोग 50 प्रतिशत कम अंक पर नौकरियां पा जाते हैं। समाज को अपनी एकता व अखंडता काम रखने के लिए अब एकजुट होना पड़ेगा।

Read More »

महापौर ने कई वार्डो में लगभग 25 लाख के सड़क निर्माण कार्य की रखीं नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर नूतन राठौर ने मंगलवार को कई वार्डो में लगभग 25 लाख रूपए की धनराशि से कराये जा रहे सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिग निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से सम्पन्न कराएं जायेंगे। मेयर नूतन राठौर ने सबसे पहले वार्ड सं. 47 के मौ. किशन नगर में लगभग 11 लाख 81 हजार नाली तथा कलर्ड स्ट्रिप के साथ इं.ला सडक निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड सं. 39 व 43 में लगभग 7 लाख 70 हजार से रेलवे स्टेशन तिकोनिया से राजाराम की पुलिया तक कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. द्वारा साइड पटरी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ श्रीफल फोड़कर कर किया। इसके बाद वार्ड सं. 46, मौ. टीला में लगभग छह लाख के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर किया।

Read More »

सपाईयों ने नगर निगम में किया घेराव

14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने नगर निगम में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर आयुक्त को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे से ही सपा कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचना शुरू हो गये। वहीं नगर निगम के बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात किया गया। लगभग एक बजे के पूर्व सांसद अक्षय यादव नगर निगम पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Read More »