मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और मथुरा मंदिर-मस्जिद मामले के मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि वे इटावा के ब्राह्मणों को जेल से छूटने के बाद चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि इटावा में ब्राह्मण समुदाय डर के माहौल में जी रहा है, और अगर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार न होती तो कट्टरपंथी उपद्रवी ब्राह्मणों पर जानलेवा हमला कर सकते थे। गोवर्धन स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं जिसने उपद्रवियों को जेल भेजा और स्थिति को नियंत्रण में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून का पालन करने वालों के साथ है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। साथ ही, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान की आलोचना करते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और राज्य में जातीय तनाव भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो कॉलेज में अंग्रेज़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं पूजा पांडेय, रायबरेली में हुआ भव्य स्वागत
रायबरेली। जिले की होनहार बेटी पूजा पांडेय को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदो कॉलेज में अंग्रेज़ी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाने पर रायबरेली में जोरदार स्वागत किया गया। रविवार सुबह जैसे ही वह पद्मावत एक्सप्रेस से रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचीं, स्टेशन परिसर में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों, समाजसेवियों और परिजनों ने पुष्पगुच्छों से उनका भव्य अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य शिव नारायण सोनी, मातृभूमि सेवा मिशन के जिला अध्यक्ष एवं योगाचार्य बृजमोहन, मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह, समाजसेवी अशोक मिश्रा, भाई प्रदीप पांडेय, भतीजे राघव पांडेय सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पूजा पांडेय की अकादमिक उपलब्धि, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की।
प्रो. रामगोपाल यादव का 79वां जन्मदिन सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का 79वां जन्मदिन सपा कार्यालय दबरई पर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पीडीए के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सभी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह को सफल बनाया।
शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद अक्षय यादव को सौंपा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग, शासन व सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग का नाम देते हुए परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों का युग्मन प्रक्रिया अपनाए जाने का निर्देश जारी किया गया है। इससे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के वर्तमान एवं आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के पदों को समाप्त किए जाने की मंशा को दर्शाता है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर और सदर विधायक मनीष असीजा ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह, राजकुमार, केके गांधी, राम लडेंती लकी, आकाश, करन, अमन, प्रशांत, दीपक, जीतेश, हिमांशु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीएवी शक्ति केंद्र पर भाजपा उत्तर मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार और जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
जमीन की पैमाइश के दौरान पुलिस से झड़प, थानाध्यक्ष की नेम प्लेट तोड़ी, डीजल छिड़ककर किया हंगामा
हाथरस। गांव गदाई में जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक और उसकी बहन ने डीजल छिड़ककर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। झड़प के दौरान आरोपियों ने थानाध्यक्ष की नेम प्लेट भी तोड़ दी। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम गांव गदाई में अनिल कुमार की जमीन की पैमाइश कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों में से जगदीश उर्फ सोना, छोटू, सुधा, सपना पत्नी पवन, हीरालाल, सपना पुत्री सोना और कालू मौके पर पहुंच गए और नाप-तौल कार्य में बाधा डालने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब जगदीश उर्फ सोना ने प्लास्टिक की बोतल में लाया डीजल खुद पर और अपनी बहन सुधा पर छिड़क दिया।
Read More »6300 फीट ऊंचाई पर नेचर स्टडी प्रशिक्षण पूर्ण कर जनपद का बढ़ाया मान
हाथरस। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत, अल्मोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय नेचर स्टडी कोर्स में हाथरस जनपद के स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और गाइड कैप्टन डॉ. सतना ने भाग लिया। दोनों ने करीब 6300 फीट ऊंची पहाड़ियों पर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिवेंद्र कुमार, प्रबंधक प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत ने की, जबकि प्रशिक्षण का संचालन मोहित कुमार और अमित सैनी (सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समुद्र तल से लगभग 6300 फीट ऊंचे स्वामी विवेकानंद ध्यान स्थल, स्याही देवी मंदिर और अल्मोड़ा की मध्य पहाड़ी शिखर तक चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण किया।
एनटीपीसी के सौजन्य से नौकरी पाकर ग्रामीण युवाओं के आत्मनिर्भर जीवन को मिले नए पंख
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार परियोजना के आस पास के गांवों के युवक और लड़कियों को जब जॉब ऑफर लेटर मिला तो उनकी चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और सभी लाभार्थियों ने एनटीपीसी के प्रति दिल से आभार जताया। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के माध्यम से ऊँचाहार परियोजना के आसपास के युवा एवं युवतियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग का छह महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण दिला कर देश की विभिन्न नामी कंपनियों में इन अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट करवाया गया। इन युवाओं को ऑफर लेटर तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार में एक समारोह आयोजित किया गया। जहां लाभार्थियों को कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव अन्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा संबंधित ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में ऑफर लेटर देकर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आत्मनिर्भर जीवन को नए पंख दिए गए।
मासिक बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार और समाज उत्थान पर हुई चर्चा
कानपुर नगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक नगर के इंदिरा नगर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुष्पेंद्र भदौरिया द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और समाज के समग्र उत्थान को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आज राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल क्षत्रिय समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास देशभक्ति और बलिदान का रहा है। समाज के लोगों ने हमेशा मातृभूमि की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है।
ओपन जिम का हुआ भव्य शुभारंभ, नौनिहालों ने जताई खुशी
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद योगेन्द्र शर्मा द्वारा नौबस्ता वार्ड 65 क्षेत्र के महाराणा प्रताप पार्क में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आम जनमानस की उपस्थिति में ओपन जिम को सार्वजनिक उपयोग हेतु समर्पित किया गया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड 65, नौबस्ता पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और हर गली व सड़क खुद इसकी गवाही दे रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि उनका जीवन आम जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को समर्पित है। ओपन जिम में लगाए गए झूले और व्यायाम उपकरणों को पाकर बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला।
Jansaamna