Saturday, June 20, 2026
Breaking News

ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाने से पूर्व विधायक सदर ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण

हाथरस। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी क्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसडीएम सासनी नीरज शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जबकि प्रतिमा के पेडस्टल (चबूतरे) का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Read More »

महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी

2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में राजनीति के स्वरूप को बदलने का ऐतिहासिक अवसर है। हालांकि इसका क्रियान्वयन 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संभव है, लेकिन यह तभी सफल होगा जब राजनीतिक दल अभी से महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाएँ। केवल आरक्षित सीटें देना पर्याप्त नहीं; दलों को आंतरिक कोटा, वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और निर्णयकारी भूमिका में महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। अगर यह मौका चूक गया तो आरक्षण भी दिखावा बन जाएगा। समावेशी और सशक्त लोकतंत्र के लिए अब निर्णायक और नीतिगत पहल ज़रूरी है। -प्रियंका सौरभ
2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, यानी संविधान का 106वां संशोधन, भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का ऐतिहासिक प्रयास है। यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है, लेकिन इसकी सफलता महज संविधान में दर्ज होने से नहीं होगी—बल्कि इस पर अमल करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति से तय होगी। वर्ष 2029 के आम चुनावों में यदि यह आरक्षण प्रभावी होता है, तो यह न केवल भारत के लोकतंत्र के लिए निर्णायक मोड़ होगा, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व की दिशा भी तय करेगा। इसके लिए राजनीतिक दलों को अभी से व्यापक और दूरदर्शी कदम उठाने होंगे।

Read More »

मुख्य सचिव से 2022 एवं 2023 बैच के 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने की भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से आज 2022 बैच के 7 और 2023 बैच के 38, कुल 45 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों का प्रशासनिक परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य सचिव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है, जिसमें दूसरों के लिए सोचने और कार्य करने का अवसर मिलता है। यह सेवा चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन इसके अनुभव जीवन को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आत्म-मूल्यांकन करने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की सलाह दी। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जनता से सतत संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और नवीनतम तकनीकों से स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “प्रतिदिन कम से कम एक या दो लोगों की समस्याओं का जड़ से समाधान करने का प्रयास करें, इससे सेवा का असली उद्देश्य सिद्ध होगा।” उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रशासन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जमीन से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पढ़ने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

Read More »

फाल्ट सुधारते समय शटडाऊन के बावजूद आ गई बिजली, खंभे पर चढ़े विद्युत संविदा कर्मी की जलकर हुई मौत

सलोनी, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र सलोन के अंतर्गत सांडा सैदन गांव निवासी विद्युत संविदा कर्मी गुड्डू (30) पुत्र राम लखन बुधवार की सुबह सलोन नगर पंचायत सभासद अयाज अहमद उर्फ काजू की शिकायत पर ट्यूब वेल का फाल्ट ठीक करने शाहबाजपुर गांव गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक राम बहुरे के ट्यूबेल के समीप फाल्ट ठीक करने से पहले कर्मी ने विद्युत उपकेंद्र सलोन से शटडाउन मांगा था। शट डाउन मिलने के बाद संविदाकर्मी लाइन मैन खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक ग्यारह हजार की लाइन में करंट दौड़ने लगा। जिससे युवक खंभे पर ही करंट लगने से तड़पने लगा और वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Read More »

भगवान नेमीनाथ के निर्माण मोक्ष दिवस पर 22 किलो का चढ़ाया लाडू

फिरोजाबाद। जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर मूलनायक भगवान नेमीनाथ निर्वाण पर्व, मोक्ष दिवस पर लाडू चढ़ाया गया। जिन भक्तों ने बढ़ चढकर हिस्सेदारी की।
नगर के अट्ठावाला जैन मंदिर में बुधवार को भगवान नेमीनाथ का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। प्रातः पीत वस्त्र धारण किए पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक अभिषेक किया। इसके बाद भगवान नेमिनाथ की शांति धारा की गई। विनय पाठ के साथ प्रारंभ नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, मूलनायक भगवान नेमीनाथ की भाव सहित पूजा करके चैबीसो भगवान के अर्ध चढ़ाए गए। निर्वाण कांड का वाचन कर विधि विधान पूर्ण उत्साह व जयकारों के साथ सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र रूपी 22 किलो के तीन बड़े लाडू तीनों वेदियों पर चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।

Read More »

चिकित्सा पेशे के बदलते पहलुओं पर डाक्टर्स ने की चर्चा

फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पैनल में आईएमए अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल, डाॅ रचना जैन, डाॅ सारिका ने डॉक्टर्स के सामाजिक जीवन, पारिवारिक संतुलन, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास तथा मेडिकल प्रैक्टिस के बढ़ते व्यावसायीकरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। संगोष्ठी में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों की नेतृत्व भूमिका विषय पर डॉ. विनोद अग्रवाल और डॉ. अविनाश पालीवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। चिकित्सा पेशे में कार्य और जीवन के संतुलन पर डॉ. प्रतिभा मित्तल ने सारगर्भित बातें रखीं। चिकित्सकों के बीच सहयोग की संस्कृति विषय पर डॉ. रमाशंकर सिंह ने चर्चा की।

Read More »

व्यापारियों ने की सांसद से मुलाकात, समस्याओं के निस्तारण को सौंपा पत्र

कानपुर। इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात की और उनका भव्य स्वागत किया। मंडल के अध्यक्ष विनोद पाल ने सांसद का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। व्यापारियों ने इस अवसर पर एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इस्पात नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पत्र में बताया गया कि क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्राहक और व्यापारी आने में हिचकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में आज भी सीवर लाइन नहीं है, जिससे व्यापारिक इलाका होने के बावजूद स्थिति ग्रामीण क्षेत्र जैसी प्रतीत होती है। इस कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Read More »

सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का स्वागत

हाथरस। श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया। समिति द्वारा पूर्व में एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि श्मशान भूमि (पत्थर वाली) पर अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री — जैसे लकड़ी, उपले, कपूर आदि — की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे निर्धन, असहाय एवं वंचित वर्ग के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संस्था ने मांग की थी कि बिना लाभ-हानि के सेवा भाव से अंतिम संस्कार सामग्री उपलब्ध कराने हेतु एक स्थायी स्थल संस्था को आवंटित किया जाए।

Read More »

बिहारीजी कॉरिडोर के समर्थन में आई मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी अपना समर्थन जताया है। एसोसिएशन ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह कदम श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए राहत लेकर आएगा। मथुरा मेडिकल एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ब्रज दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलनी चाहिए, न कि कठिनाइयों का सामना। वर्तमान में वृंदावन में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण न सिर्फ श्रद्धालु, बल्कि स्थानीय निवासी भी परेशान हैं।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय समसपुर में सम्मान समारोह का आयोजन

सलोन, रायबरेली। रोहनिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय में नवआगंतुक सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह के स्वागत तथा स्थानांतरित शिक्षक गौरव कुमार पांडे के सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह में दोनों शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आले मुस्तफा ने स्वागत गीत एवं विदाई गीत की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए गौरव पांडे के साथ बिताए गए शैक्षिक अनुभवों को साझा किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने अपने संबोधन में अभिभावकों से बच्चों के विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का आग्रह किया।

Read More »