Sunday, September 13, 2026
Breaking News

आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली के राजभाषा विभाग द्वारा ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर तकनीकी कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगोष्ठी आरेडिका तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायबरेली के सदस्य कार्यालयों के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरेडिका के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिनव यादव ने प्रतिभागियों को व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

Read More »

हमारी प्राथमिकता, सबको मिले गुणवत्तापरक उपचार : ब्रजेश पाठक

➤ वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

➤ केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

पवन कुमार गुप्ता: लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आमजन को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। इसके लिए अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। बुधवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Read More »

भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर साधु-संतों एवं गुरुजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मठों, मंदिरों एवं आश्रमों में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर साधु-संतों एवं गुरुजनों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं महापौर कामिनी राठौर ने साधु-संतों एवं गुरुजनों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में सदर विधायक मनीष असीजा ने मंदिर महंत पं. जगजीवन राम इंदु गुरुजी के अलावा अन्य गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More »

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

➤ शहर के विभिन्न स्थलों पर हुआ गुरु पूजन, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

हाथरस। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का अनुपम संगम देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिष्यों और श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी का श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया। शिष्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने आशीर्वचन में आचार्य पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन को संस्कार, सत्य, सेवा और मानवता का मार्ग भी दिखाता है।

Read More »

एआरटीओ ने स्कूली बच्चों को ढो रही अनफिट ईको की सीज, 32 वाहनों के काटे चालान

फिरोजाबाद। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने बुधवार सुबह सात बजे से अभियान चलाया। इस दौरान जलेसर रोड पर एक टैक्सी परमिट की ईको गाड़ी स्कूली बच्चों को ढोते हुए दिखाई दी। जांच में पता चला कि गाड़ी की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी और टैक्स भी बकाया था। मौके पर उसे सीज कर जब्त कर लिया गया। इसके अलावा 32 वाहनों के चालान भी किए गए। साथ ही गोपाल आश्रम स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण कर हिदायत दी गई कि मॉडिफाइड उपकरण बेचने और वाहनों में फिट कराने पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

मुड़िया मेला-2026: आरपीएफ की तत्परता से श्रद्धालु को मिली त्वरित सहायता

मथुरा। गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा सुरक्षा एवं यात्री सहायता के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भारी भीड़ के बीच आरपीएफ अधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ऑपरेशन सेवा के तहत मथुरा जंक्शन के प्रथम प्रवेश द्वार पर एक श्रद्धालु यात्री सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी का दिल्ली में डायलिसिस कराने के बाद मथुरा पहुंचे।

Read More »

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर एम्स रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को एम्स रायबरेली के आंतरिक चिकित्सा विभाग की ओर से मेडिसिन ओपीडी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को हेपेटाइटिस, उसके समय पर निदान, उपचार एवं रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। आंतरिक चिकित्सा विभाग ने कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Read More »

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम बार जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद/टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के जनपद में प्रथम बार आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का टूंडला टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जीविक फर्नीचर पर अभिषेक मित्तल क्रांति, राजा का ताल पर राजेश झा, नगला भाऊ चौराहा पर पार्षद मुनेन्द्र यादव, गणेश नगर चौराहा पर पार्षद श्याम सिंह यादव, सुहाग नगर चौराहे पर पार्षद देश दीपक यादव, जैन मंदिर चौराहे पर विशाल पचौरी, नगला बरी पर नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह, जाटवपुरी पर पार्षद शानू, रसूलपुर पर पार्षद अजय गुप्ता, मोड़ा चौराहा पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव, दवरई में भाजपा युवा मोर्चा महानगर महामंत्री हिमांशु शर्मा तथा मक्खनपुर में चेयरमैन गीता दिवाकर एवं समस्त सभासदों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

Read More »

आरव हत्याकांड में उत्कृष्ट विवेचना और प्रभावी पैरवी करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में 30 मई को हुए डेढ़ वर्षीय मासूम आरव हत्याकांड में त्वरित विवेचना और प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को मृत्युदंड दिलाने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस चर्चित मामले में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अभियुक्त विराज उर्फ जितेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने मात्र छह दिनों में साक्ष्य संकलित कर 4 जून 2026 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। 6 जून को आरोप पत्र दाखिल हुआ और 9 जून को न्यायालय ने मामले का संज्ञान लिया।

Read More »

रात्रि में सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष, सफाई व्यवस्था और पंपिंग स्टेशन का लिया जायजा

हाथरस। बरसात के मौसम में शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी लगातार रात्रिकालीन निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने देर रात शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पंपिंग स्टेशन पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था, मशीनों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने रात्रिकालीन सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया।

Read More »