श्रवण मास के अवसर डाक विभाग लगा रहा है शिवालयों पर गंगाजल वितरण के कैंप
हाथरस। ‘डाकिया आया है गंगोत्री का गंगाजल लाया है’ यहां कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप चार धाम यात्रा पर नहीं जा पा रहे हों तो कोई बात नहीं, क्योंकि आपके ब्रजद्वार (हाथरस) में अब गंगोत्री-यमनोत्री सहित चार धाम का जल उपलब्ध है और इस पवित्र जल की उपलब्धता का स्रोत है डाक विभाग।‘डाकिया डाक लाया, डाकिया डाक लाया’ पुरानी हिन्दी फिल्म का यह गाना अपने जमाने के हिट गानों में से है। जिस पर बतौर अभिनेता राजेश खन्ना ने बखूबी डाकिये का रोल अदा किया था, लेकिन अब तो हकीकत में डाक और डाकिया की बात बेमानी सी लगती है।
Read More »
Jansaamna
सिकंदराराऊ।कारगिल विजय दिवस के पावन दिवस के अवसर पर व्यापरी नेता विपिन वार्ष्णेय एवं संयुक व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अलीगढ़ के उद्योगपति ललित कुमार वार्ष्णेय ने अपने परिवार के साथ समुद्र तल से 15000 फीट की ऊँचाई पर स्थित रिठांगला बीर योध्दा स्मारक पर पहुँच कर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शैतान सिंह और उनकी पूरी शहीद प्लाटून को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उसके उपरांत स्मारक के अधिकारियों व उनके सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर कारगिल विजय दिवस की बधाई दी ।इस अवसर पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में भारतीय जवानों की अनेक वीरगाथाएँ प्रचलित हैं। लेकिन कारगिल विजय दिवस के रूप में भारतीय जवानों ने अनूठी मिसाल प्रस्तुत की थी , वह बहुत ही अनूठी है।जयपाल चौहान ने कहा कि देश आज यदि सुरक्षित है तो वह भारतीय सेना की बजह से है।इस अवसर पर सभी भारतीय सेनिकों ने अपने स्वागत एवं सम्मान पर आभार व्यक्त किया व सभी को सुभकामनाएँ दी और अस्वस्त किया कि वे इसी तरह देश की सेवा करते रहेंगे ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र भवानीगढ़ चौराहा स्थित जूते चप्पल जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित रजबहा निकट शिवगढ़ निवासी छोटू की चप्पल जूते की दुकान है जो रोज की तरह शाम करीब 8 बजे दुकान बन्द करके घर चले गए। रात 9 बजे दुकान से तेजी से धुआं निकल रहा था एवं जूते चप्पल के जलने से उठती तेज गंध को लेकर पड़ोसी दुकानदारों को दुकान में आग लगने का अंदेशा हुआ तो पड़ोस के एक व्यापारी ने दुकान मालिक को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा तो व्यापारी उनके घर पहुंचा तो दुकानदार का भाई मुन्ना आया और जैसे ही उसने दुकान को खोला, आग की तेज लौ बाहर निकलने लगी, तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जल चुका था।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य 2047’ के तत्वाधान में 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक सप्ताह भर चलने वाले बिजली महोत्सव समारोहों की श्रृंखला में 27 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय भदोखर, रायबरेली में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व अधीक्षण अभियंता वाई एन राव ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में 75 वर्षों में विद्युत के क्षेत्र में हुए उपलब्धियों जैसे-वन नेशन वन ग्रिड, रिन्यूवल एनर्जी, कंज्यूमर राइट एवं ग्रामीण विद्युतीकरण पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं। साथ ही ऊर्जा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।