» हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित
» परीक्षा में 27,32,216 हाईस्कूल एवं 27,05,017 इण्टरमीडिएट कुल 54,37,233 परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 द्वारा प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समस्त मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी बोर्ड-2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 12 मार्च, 2025 तक प्रस्तावित हैं। यह परीक्षा कुल 8140 परीक्षा केन्द्रों पर होगी, जिनमें 576 राजकीय, 3446 सहायता प्राप्त व 4118 स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं। परीक्षा में 27,32,216 हाईस्कूल एवं 27,05,017 इण्टरमीडिएट कुल 54,37,233 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिये। परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्दों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कराकर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि सभी केन्द्रों पर आधारभूत सुविधायें उपलब्ध हैं।
Jansaamna
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सदैव दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे हैं और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल, स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे।
ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने दलित व पिछडा समाज की जमीन विधायक मनोज पाण्डेय द्वारा कब्ज़ा करने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दलित व पिछड़े समाज की जमीन कब्ज़ा करने का जो मामला संज्ञान में आया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। पीड़ित अजीत पटेल व अमृत लाल दोनों जगतपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं, ये दोनों परिवार धरना दे रहे है लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता हूँ कि दलित एवं पिछड़े समाज की जमीन का जो मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जाये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो। अतुल सिंह ने कहा पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं, राहुल गाँधी जी पूरे देश में दलित एवं पिछड़े वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
फिरोजाबाद। थाना नागला खंगर क्षेत्र में चौथ वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने केन्द्रीय वजट पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्त मंत्री को वजट प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि वजट लोगो के हितकारी है।
मथुरा। रविवार क़ो लगभग 12ः50 बजे ट्रेन संख्या 11078 झेलम एक्सप्रेस के ऑन बोर्ड टीटीई वी पी मीना मुख्यालय ग्वालियर ने वाणिज्य कंट्रोल को बताया कि कोच नंबर S-5/41 पर एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 07 वर्ष से 08 वर्ष के बीच है जो कि घर से नाराज होकर भागा हुआ है अपना नाम सत्यम बता रहा है और करोलबाग नई दिल्ली का रहने वाला बता रहा है अपने पिताजी का मोबाइल नंबर बताया है जिस पर टीटीई द्वारा बात की गई थी उसके उपरांत रेल सुरक्षा बल कंट्रोल, राजकीय रेलवे पुलिस कंट्रोल एवं उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य मथुरा को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अटैंड करवाने हेतु बोला गया। उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य मथुरा द्वारा बताया गया कि बच्चे को ट्रेन से उतारकर अग्रिम कार्यवाही हेतु बच्चे को जीआरपी मथुरा को सुपुर्द कर दिया गया है।
मथुरा। नोएडा निवासी 6 वर्षीय काव्यांश की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, हीमोग्लोबिन 4 हो गया था और पेशाब भी नहीं आ रहा था। बच्चे के पिता काव्यांश को लेकर सिम्स हॉस्पिटल मथुरा आये और वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा ने अथक परिश्रम और बेहतर इलाज से काव्यांश को बिल्कुल ठीक कर दिया है। अब काव्यांश का हीमोग्लोबिन बढ़ चुका है और इसका क्रिएटिनिन कंट्रोल में आ चुका है और डायलिसिस बिल्कुल बंद है और कुछ समय बाद दवाईयाँ भी धीरे धीरे बंद हो जाएंगी।
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। वहीं परिजनों ने देर शाम बंबा बाईपास पर शव को रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोलकर शव का अंतिम संस्कार किया।