Tuesday, October 27, 2026
Breaking News

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित

हाथरस। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 260 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम एम जी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुआ, जहाँ पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस मौके पर एम जी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मुकेश कुमार ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने इस योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा, शोध, और अन्य शैक्षिक संसाधनों का लाभ उठा सकें।

Read More »

एनएसएस के छात्राओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

फिरोजाबाद। एस.आर..के. (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम पंचायत नया बांस में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, पार्क एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, आओ मिलकर पेड़ लगाए के नारे लगाए।

Read More »

एमजी पीजी कॉलेज की छात्रों ने कैंसर के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी.जी) कॉलेज के रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश मूल्यांकन शिविर के दूसरे दिन लक्ष्मीबाई रेंजर्स टीम की छात्राओं ने रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता ठाकुर और डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर कोमल सिंह यादव के निर्देशन में कैंसर जागरूकता रैली निकाली। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया। साथ ही कैंसर से बचने के उपाय भी बताएं।

Read More »

10 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान किये

आगरा। तेज प्रकाश अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के दिशानिर्देशन एवं अरविन्द कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले 10 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।
समारोह का उद्घाटन अरविन्द कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई।

Read More »

सिरसा नदी आने वाले समय में जनपद की जीवन धारा सिद्ध होगीः जिलाधिकारी

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सिरसा नदी के जीर्णाेद्वार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सिरसा नदी के जीर्णाेद्धार के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रियता तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिरसा नदी जिले की जीवन धारा बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी मानक के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नदी के पुर्नाेद्धार से जिले के तमाम नागरिकों को लाभ पहुंचेगा। इसीलिए इस कार्य को सभी गंभीरता से लें, इस नदी के पुर्नाेद्धार हेतु हजारों मजदूर लगाए जाएं। नदियों से निकलने वाले कचरे को भी निस्तारण कराया जाए, यह कार्य ज्यादा से ज्यादा मनरेगा से कराया जाए। साथ ही साथ इस कार्य में जन सहभागिता भी हो, लोगों को इसके बारे में बताएं और उनसे भी इनके जीर्णाेद्धार में मदद लें, इस नदी के किनारे फलदार वृक्ष लगाए जाए, जगह-जगह पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनाए।

Read More »

थर्माकोल ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मुहल्लेवासियों में मचा हड़कंप

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना लाइनपार क्षेत्र के एमके थर्माकोल व ग्लास फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मुहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। कई किलोमीटर तक आग का धुआं उठता दिख रहा था। सकरा रास्ता होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
पूरा मामला लाइनपार क्षेत्र के एमके गिलास का है। लेबर कालोनी निवासी किशन राठी की लाइनपार क्षेत्र में एमके ग्लास के नाम से थर्माकोल की फैक्ट्री है।

Read More »

बोलेरो और ट्रक की टक्कर में चार की गई जान, गांव में पसरा मातम

चंदौली। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव के पास 27/28 फरवरी की देर रात हुआ जब बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिसमें एक महिला एक बच्ची और दो पुरुष शामिल है। वहीं बोलेरो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार बोलेरो सवार लोग पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जिले के शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत पालपुर गांव में आए हुए थे, इसके बाद यह सभी लोग पश्चिम बंगाल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए बोलेरो में सवार होकर सोनभद्र के रेणुकूट जा रहे थे जहां से उनको ट्रेन पड़कर बंगाल जाना था।

Read More »

सहन की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पिछले छः दिनों से धरने पर बैठा था पीड़ित परिवार, अब डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच

» जिलाधिकारी कार्यालय के पास पिछले छः दिनों से धरने पर बैठा था पीड़ित परिवार
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी कार्यालय के पास पिछले छः दिनों से पीड़ित परिवार धरने पर बैठा रहा, जिसका परिणाम यह हुआ कि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का लिखित आश्वासन मिला और उसे घर जाने को कहा गया। मामला ऊंचाहार तहसील और सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इटैली ग्रामसभा का है। इटैली निवासिनी पीड़िता शीला देवी का कहना है कि उनके घर के सामने सहन की जमीन पर विपक्षी गण अपना कब्जा जमाए हुए है। पीड़ित के सहन की जमीन पर विपक्षीगण बांस बल्ली बांधकर, घूरा, उपले बनाना और मवेशियों को बांध रहे है।
जिसको लेकर पीड़ित लगभग दो वर्षों से लगातार अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रहा था।

Read More »

महाशिवरात्रि पर शिव जी का जलाभिषेक, भक्तों का उमड़ा सैलाब

हाथरस। महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि के अवसर पर हाथरस जनपद के वीलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर में कतार लगाई। रात्रि के समय, सभी शिवालयों को विद्युत रोशनी से सजाया गया और मंदिर चहुंओर शिवमय वातावरण से गूंज उठा।
मंदिरों में गंगाजल, विल्वपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूध आदि से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर नवविवाहिताओं ने और प्रथम पुत्र प्राप्ति पर श्रद्धा भाव से गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ भगवान शिव पर जेअर चढ़ाए। साथ ही, कांवड़ियों और भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम बम भोले” के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया।

Read More »

मीतली रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विश्व बंधु शास्त्रीः खेकड़ा, बागपत। कस्बे के जंगल क्षेत्र में मीतली रजवाहे की पटरी टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे सैकड़ों बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इस घटना से किसानों में भारी आक्रोश है।
कस्बे का मीतली रजवाहे की पटरी क्षतिग्रस्त बनी हुई है। इसकी मरम्मत के बिना ही नहर विभाग ने बीती रात इसमें पानी छोड दिया। जिससे धर्मबीर, गिरिराज, भोपाल, हरेंद्र धामा, परवेंद्र, कौशल धामा, वेदपाल धामा, सचिन, कृष्णपाल, अजीत, रविंद्र, जगमेहर और मदन सहित कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने नहर विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

Read More »