Δहाइवे की बदहाल सड़कों पर लड़खड़ाते नागरिकों का तमाशा देख रहा सड़क निर्माण विभाग
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जब नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुधारने की बात होती है तो कोई भी नेता सामने नहीं आता।बता दें कि ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग के पास राजमार्ग पर ओवर ब्रिज के नीचे की सर्विस रोड एक तरफ से गड्ढा युक्त है जो कि अभी तक नहीं बनाई गई और ओवरब्रिज की दूसरी तरफ की सड़क हल्की बारिश में ही जलाशय बन जाती है।यह समस्या ओवरब्रिज निर्माण के बाद से ही बनी हुई है। कार्यदाई संस्था अधूरा कार्य पूरा करके चली गई और सर्विस रोड निर्माण का कार्य आज तक हो सका।चुनाव भी खत्म हो चुके हैं नेता मंत्री भी बन चुके लेकिन इन अधूरे पड़े विकास को कराने के लिए किसी के पास समय नहीं है।साल भर बीतने को है ऊंचाहार एसडीएम राजेन्द्र शुक्ला ने रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ओवरब्रिज के अधूरे सर्विस लेन के संबंध में अब तक केवल पत्राचार का ही बहाना बनाया था लेकिन अब तो उनका भी ट्रांसफर हो चुका वर्तमान उप जिला अधिकारी भी अपने दफ्तर से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं।
Read More »
Jansaamna
कानपुर। अभी मप्र में पत्रकार व अन्य व्यक्तियों को अर्द्धनग्न कर मप्र की सीधी जिले की पुलिस द्वारा वीडियो वायरल करने की यादें भूल नहीं पाया था कि उप्र के कानपुर जिले की महाराजपुर पुलिस का मामला उससे भी एक कदम आगे बढ़कर सामने आ गया।
सिकंदराराऊ।पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में 12 से 14 वर्ष के छात्र- छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई।पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में सी.एच. एस. राजपाल सिंह के द्वारा 12 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई ।इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 45 छात्र- छात्राओं में से 11 छात्र एवं 9 छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शेष बच्चों को आगामी तिथि में कोरोना वैक्सीन लगवा दी जाएगी।इस अवसर पर पुष्पेंद्र वज्र, देवेश शर्मा, मंजू शर्मा आंगनवाड़ी, डॉ पवन शर्मा, कृष्ण कांत कौशिक, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, बंटी जाटव,ओमवीर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
सिकंदराराऊ ।सर्व शिक्षा एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत संविलियन विद्यालय नगला शीशगर नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा ने मोहल्ला मटकोटा ऊंची गली में जाकर डोर टू डोर संपर्क करते हुए लोगों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया ।उन्होंने अभिभावकों को एकत्रित कर के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को अधिक से अधिक स्कूल में प्रवेश कराने एवं सरकार से बच्चों को मिलने वाली अनेक सुविधाओं के बारे में बताया और जागरूक करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं निशुल्क ड्रेस, बैग, जूते मोजे आदि सामान के लिए अभिभावकों के खाते में धन आता है और सभी छात्र छात्राओं के लिए मिड-डे-मील ही दिया जाता है।
हाथरस| शासन व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक,जनपद हाथरस के निर्देशन में जनपद हाथरस में अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण/इत्यादि के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी हाथरस सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा जनपद हाथरस के तहसील सासनी में सासनी रेलवे स्टेशन स्थित देशी, ममौता खुर्द ,लुटासान की देशी मदिरा व गोहाना की देशी मदिराव सलेमपुर की देशी,विदेशी मदिरा की दुकानो का औचक निरीक्षण किया तथा मदिरा स्टाक का सत्यापन किया गया जो वैध पाया गया । अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। किसी निचले स्तर के अधिकारी के प्रति कर्मचारियों का ऐसा प्रेम और लगाव बहुत कम ही देखने को मिलता है जो अपने खंड शिक्षा अधिकारी के ऊंचाहार के शिक्षकों ने दिखाया है। सैकड़ों की भीड़ और सबकी नम आखें बता रहीं कि अनिल त्रिपाठी का सात साल का कार्यकाल शिक्षा और शिक्षकों के लिए कितना अहम था ।ऊंचाहार के बीईओ रहे अनिल त्रिपाठी का स्थानांतरण उनके गृह जनपद प्रयागराज हो गया है । शिक्षकों ने ऊंचाहार के एक रेस्टोरेंट में उनकी बिदाई का भव्य आयोजन किया। जिसमे उन पर पुष्प वर्षा की गई तो सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उनको उपहार दिए। इस मौके पर उनको 51 किलो माला, चांदी का मुकुट, आदि से शिक्षको ने सम्मानित किया है।समारोह में प्रमुख रूप से डायट प्रवक्ता सन्तोष यादव ,जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मनीष पांडे ,अनुदेशक जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, अनुदेशक ब्लॉक अध्यक्ष अमित तिवारी संघ के कई पदाधिकारी क्रमशःराकेश जायसवाल, रामनरेश,बचनेश नारायण मिश्र, देवेंद्र शुक्ल,ओम प्रकाश तिवारी, प्रिति, रूचि नीलम, कल्पना, सम्पत, रीना रावत पवन शुक्ला,शैलेन्द्र पांडेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार शुक्ल,अरविंद मिश्र, सूरज कुमार ,अतीश कुमार ,ज्ञान प्रकाश पांडेय ,अनुराग शुक्ला, ऋषभ गुप्ता एवं विकास खण्ड ऊंचाहार के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
“दिया है दाता ने तो दान दिया कीजिए नहीं खत्म होगा देने से रहमत का नूर बरसता रहेगा उपर वाले की झोली से, किसी गरीब की फटी झोली सिया कीजिए”
भारतीय जनता पार्टी ने बीते 6 अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया| 11 करोड़ सदस्य संख्या के आधार पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुकी भाजपा ने अपनी आयु के 42 वर्ष पूरे कर लिए हैं| न केवल सदस्य संख्या बल्कि राजनीति के अन्य कई प्रतिमानों के आधार पर भी भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है| देश की विभिन्न विधानसभाओं, लोकसभा तथा राज्यसभा में भी सदस्य संख्या के आधार पर बीजेपी अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल हुई है| राज्यसभा में 101 सदस्य संख्या हासिल करके भाजपा 1988 के बाद पहली बड़ी पार्टी बन गयी है| वहीँ लोकसभा में इसके 303 सांसद हैं| जो कि पार्टी गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या है| उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है| जबकि बिहार सहित चार राज्यों की सरकार भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चल रही है|