एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली नगर व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम को 25000/- रूपये का पुरस्कार प्रदान किया
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बंधित टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला शातिर अपराधी बृजकुमार बाघवानी पुत्र स्व0 संतोष कुमार बाघवानी निवासी 4157 सी नगर-2 भोपाल मध्य प्रदेश को आज थाना क्षेत्र के जहानाबाद तिराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 दिसंबर 2022 को समय करीब 13:30 बजे थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम भंवर सिंह निवासी 9/579 तिलक नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की सुपर मार्केट शाखा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताकर टप्पेबाजी की गई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय त्यागी द्वारा सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में राजेंद्र कुमार उपरोक्त से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय त्यागी द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित करने एवं आवश्यक विधिक, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी। ह्यूमन एवं टैक्नीकल इंटेलीजेंस (सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस) की सहायता से उपरोक्त शातिर अपराधी को कोतवाली नगर पुलिस ने पकडने में सफलता प्राप्त की।
Read More »
Jansaamna
समय के चलते स्वतंत्रता को अपना नैतिक हक समझने वाली आजकल की पीढ़ी स्वच्छंदता का अंचला ओढ़े मनमानी कर रही है। या यूँ कहे कि, माँ-बाप के बनाए हुए दायरे को तोड़ कर आज़ाद ज़िंदगी जीने की होड़ में बर्बादी के पथ पर चल पड़ी है। खासकर लड़कियाँ अपने आप को बहुत एडवांस और होशियार समझते माँ-बाप के संस्कारों को निलाम करने पर तुली है। लड़कियों को जवानी के एक पड़ाव पर ठहरकर सोचने की जरूरत है कि वह क्या चाहती है। अपना लक्ष्य तय करते करियर बनाने की उम्र में प्रेम, प्यार के चक्कर में समय बर्बाद करते कहीं की नहीं रहती। एक उम्र के बाद जायज़ है शारीरिक विकास के साथ विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण होना; पर उस उन्माद को प्यार का नाम देकर मनचले लड़कों के हाथों की कठपुतली बनकर खुद के साथ-साथ माँ-बाप की इज़्जत की धज्जियां उड़ाने का हक आपको हरगिज़ नहीं। दर असल पारिवारिक संस्था की व्यवस्था ही डावाँडोल होने लगी है। पहले के ज़माने में घर में पिता का एक रुतबा हुआ करता था, जो परिवार के हर सदस्यों को अनुसाशन में रखता था। दिनभर कितने भी उछल कूद कर लेते थे शाम को पिता जी के ऑफ़िस से आने का वक्त होते ही बच्चें सावधान होकर एकदम शांत होकर अपने काम में व्यस्त हो जाते थे। डर कहो, या सम्मान कहो पर पिता का वो रोबिला अंदाज़ बच्चों को अनुसाशन में जरूर रखता था। आजकल तो माँ-बाप का कुछ भी कहना बच्चों को बंदीशें लादना और शोषण लगने लगता है। माँ-बाप भी अपने आप को खुले विचारों वाले आधुनिक समझते बेटियों को कुछ ज़्यादा ही छूट देने लगे है, जिसका कुछ ना समझ लड़कियाँ गलत फ़ायदा उठाते, मनमर्ज़ी करते ऐसे रास्ते पर चल पड़ती है जहाँ से उनकी लाशें ही वापस आती है। ऐसे किस्सों में कहीं पैसों की भूख, तो कहीं शारीरिक भूख ही मुख्य कारण होती है। वेब सीरिज़ों में लड़कियाँ जिस तरह बिंदास गालियाँ बक रही है, कपड़े उतारने लगी है क्या उसके परिवार वाले वो सब नहीं देखते होंगे? या पैसों के लिए सब नज़र अंदाज़ करते होंगे? बड़ी-बड़ी शादीशुदा हीरोइनें भी पैसों की ख़ातिर अंग प्रदर्शन करने से नहीं शर्माती। वही बिंदास अंदाज़ जब आम लड़की अपनाती है तब उसको लूटने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है।
⇒किसान भवन में मनाया गया महाराजा सूरजमल का 259 वां स्मृति दिवस
⇒ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे समाधान दिवस, सचिव सुनेंगे समस्याएं
फिरोजाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर मोढ़ा कनैटा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भाजपा हेमेन्द्र शर्मा ने कहा कि मां भारती के सच्चे व समर्पित सपूत और हमारे आदर्श ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सभी भाजपा कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने परम् श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर नमन करते हुए कहा वह एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया।