आवश्यक आपूर्ति संबंधी विभाग समन्वय हेतु बैठक कर योजनानुसार करें कार्य-मण्डलायुक्त
चिन्हीकरण, वितरण आदि कार्यों में लेखपाल, आंगनबाड़ी आदि का सक्रिय सहयोग लें-मण्डलायुक्त
आवश्यक वस्तुओं का तत्काल कराया जाय वितरण-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार ने लाकडाउन के दौरान आम जनमानस को उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्य सामग्री, दवाई, दूध आदि का समुचित वितरण कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित सभी विभाग समन्वय बनाकर उनका वितरण तत्काल प्रारम्भ करायें। उन्होंने जिले में बनाये गये कंट्रोल रूम में लागबुक बनाकर उसमें दर्ज समस्या पर की गई कार्यवाही का अंकन करने तथा यदि कार्यवाही नहीं हुई है तो उसका कारण अंकित करने के आदेश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए लोगों का चिन्हीकरण अथवा वितरण व्यवस्था को क्रियान्वित करने के लिए लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि का सहयोग लेकर तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली, जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में (आवश्यक सामग्री वाहनों, आकस्मिक कार्यों को छोड़कर) पुलिस के द्वारा लाकडाउन का पूर्णतया पालन कराया जा रहा है लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम संचालित है।
Read More »