Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 647)

मुख्य समाचार

बीएड द्वितीय वर्ष में प्रथम रही अर्चना का हुआ सम्मान

जन सामना संवाददाताः बड़ौत/ बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया। चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में अध्यनरत अर्चना डागर निवासी जोनमाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पूजा देवी निवासी लुहारी तथा स्वाति निवासी सूप ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर निकिता राठी निवासी हिम्मतपुर सुझती रही।
कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि अन्य छात्राओं को भी मेधावी छात्राओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। समय का मैनेजमेंट करके अध्ययन करना चाहिए। गुरु व माता-पिता का आदर और सम्मान करना चाहिए।

Read More »

पिता की पुण्य तिथि पर गरीबों को भेंट किए वस्त्र

महराजगंज, रायबरेली। बुधवार को एक समाजसेवी व्यक्ति ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर सैकड़ों गरीब, वृद्ध, दिव्यांग को साड़ी, शॉल का वितरण किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय यूको बैंक शाखा प्रबंधक रश्मि रही।मुख्य अतिथि के द्वारा साड़ी पाकर गरीब महिलाओं के चेहरे खिल उठे। पूरे नंदा सिंह मजरे समरहदा गांव निवासी सोनू सिंह द्वारा अपने पिता सूरत साई की पुण्य तिथि पर बिगत कई वर्षाे से गरीब असहाय को अंगवस्त्र वितरित करते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इस वर्ष फिर आज एक समारोह आयोजित कर करीब 500 महिलाओं को साड़ी के रूप अंगबस्त्र भेट किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रश्मि ने कहा कि गरीब असहाय की मदद करना पुनीत कार्य है।

Read More »

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

महराजगंज, रायबरेली। नगर स्थित गल्ला मंडी में उप मंडी स्थल पर सरकारी धान खरीद केंद्र खुला हुआ है। अधिकांश किसान अपना अनाज यहां पर तौल करवाते हैं। आज दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे आरएमओ के.के. सिंह ने धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जांच पड़ताल होती देख किसान भी अधिकारियों के निकट पहुंचे और वहां मौजूद किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। आरएमओ के. के. सिंह ने मौजूद किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, एसएमआई सुनीता यादव को किसानों की समस्या के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

Read More »

एबीएसए पर ऑफलाइन निरीक्षण कर अवैध वसूली करने का आरोप !

– महुआ एबीएसए का एक और कारनामा आया सामने
– अध्यापकों से अवैध वसूली के लिए निकाला तरीका
बांदाः नमन गुप्ता। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना देख रही है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि बांदा जिले के महुआ ब्लॉक में तैनात बेसिक विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया उसी सपने को चकनाचूर करके खुलेआम अवैध वसूली में लगे हुए है।
जानकारी मिली है कि महुआ ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी श्री पटेरिया सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का भी खुलेआम उल्लंघन कर रहे है। योगी सरकार द्वारा साफ निर्देश दिए गए है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिस विद्यालय का भी निरीक्षण किया जाएगा। उसको ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। लेकिन महुआ ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जो निरीक्षण किए जाते हैं। उसमें जो विद्यालय सही पाए जाते हैं। उनको तो ऑनलाइन पोर्टल में चढ़ा दिया जाता है लेकिन जिन विद्यालयों में कोई कमी जैसे कोई अध्यापक अनुपस्थित पाया जाता है उसको ऑनलाइन पोर्टल में न चढ़ा कर उपस्थिति रजिस्टर में छोटे अक्षरों से कलम चलाई जाती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार ये पूरा खेल अवैध वसूली के लिए किया जाता है।

Read More »

बुजुर्ग महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 नवम्बर 2022 को समय करीब 6.45 बजे थाना कोतावाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत इन्दिरा नगर निवासी स्नेह कुमारी शुक्ला पत्नी स्व0 विरेन्द्र शंकर शुक्ला उम्र करीब 65 वर्ष की हत्या होने की सूचना उनके भाई सोमप्रकाश के द्वारा कोतवाली नगर पुलिस को दी गयी थी।
प्राप्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था तथा विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा था। घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना के अनावरण हेतु 5 टीमों का गठन भी किया गया।
पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा भी कर दिया था, परंतु इस घटना का एक मुख्य आरोपी भागने में कामयाब हो गया था जिसे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित साक्ष्य एकत्र एवं विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्त विकास पुत्र रामराज पाल निवासी कप्तान का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थानाक्षेत्र के सारस तिराहा के पास से पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार किया।

Read More »

चोरों ने कचहरी से स्टांप उड़ाया, वकीलों ने की नारेबाजी

चकिया, चन्दौली। स्थानीय कचहरी में रखे लाखों रुपये के स्टांप पर मंगलवार की रात शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह स्टांप विक्रेता कचहरी पहुंचे तो अवाक रह गए। थोड़ी ही देर में इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया और वकीलों ने नारेबाजी की। एसडीएम ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया।बताया गया कि
स्टांप विक्रेता मंगलवार की शाम कचहरी बंद होने के बाद बाक्स में स्टांप रखकर उसमे ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने बाक्स का ताला तोड़कर स्टांप गायब कर दिया। बुधवार की सुबह स्टांप विक्रेता नजरे आलम, संतोष त्रिपाठी, दूधनाथ यादव, राम भवन सिंह, शुभम पांडेय, सुभाष, सर्वजीत पांडेय कचहरी पहुंचे तो बाक्स का ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। एसडीएम ज्वाला प्रसाद यादव ने पुलिस से बात कर मामले का जल्द पर्दाफाश कराने का आश्वासन दिया।

Read More »

किसानों के लिए रोल मॉडल तैयार करें केवीकेः सिंह

जन सामना संवाददाता: बागपत। कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 2022 की प्रगति आख्या व 2023 की कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
खेकड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ केके सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र जनपद के कृषकों के लिए रोल मॉडल होना चाहिए। केवीके पर कृषकों के अनुरूप नमी थीम पर कार्य करें। डॉ सिंह ने कहा कि फसल उत्पाद का मूल्य संवर्धन किये बिना किसानों को उचित लाभ प्राप्त नहीं हो सकता। इसलिए कृषि विज्ञान केन्द्र इस पर विशेष कार्य करे। कृषकों को बुवाई से लेकर कटाई तक गेंहू धान आदि कृषि फसलों में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों की सम्पूर्ण जानकारी कृषकों को दी जाये।

Read More »

जिला बदर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा

कानपुर। गुजैनी थाना पुलिस ने जिला बदर के बाद भी इलाके में चहलकदमी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने का काम है, जिसे हाल में ही जिलाबदर किया गया था।
थाना प्रभारी गुजैनी राजेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा के ग्राम नटपुरवा का रहने वाला पिंटू सिंह काफी समय से अम्बेडकर नगर गुजैनी में रह रहा था। जिसे 28 अगस्त को जिला बदर किया गया था। उसके बाद भी उसकी सक्रियता इलाके में थी। सटीक सूचना मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

Read More »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हुआ सहभोज कार्यक्रम

संतकबीरनगर। जिले के नाथनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सहभोज कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि हिंदुत्व की शक्ति भारत की शक्ति है। भारत की पहचान हमारी संस्कृति से है और हमारी संस्कृति पर कुठाराघात करने वालों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। हिंदुस्तान में रहकर जिन लोगों को जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाने से परहेज है वह हिंदुस्तान छोड़कर जा सकते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम का गान और भारत माता की जय बोलना ही होगा।
राजीव नयन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निर्माण राष्ट्रहित के लिए हुआ है। आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए इस संगठन का निर्माण किया था। आज विश्व की सबसे ताकतवर बड़ी संगठन के रूप में आरएसएस की पहचान हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में रहकर काम करने वाला हर एक स्वयंसेवक भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक को तैयार होता है। जिला प्रचारक राजीव ने कहा कि संघ को जानने के लिए शाखा में आना होगा। शाखा में आने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन में किसी भी प्रकार का विकार उत्पन्न नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब शरीर स्वस्थ रहेगा, मन स्वस्थ रहेगा तब भारत माता की रक्षा के लिए हम आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास से वंचित रखा गया। पूर्व की सरकारों ने हमें अकबर महान की कहानी सुनाई, लेकिन हमारे इतिहास वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, लक्ष्मीबाई जैसे महान विभूतियों को हमारे दिलो-दिमाग से दूर रखा गया।

Read More »

इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन के नेशनल मीडिया इंचार्ज बने दिनेश निगम

बाँदा। इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन ने जिले के दिनेश निगम दद्दा को प्रमोट करते हुए नेशनल मीडिया इंचार्ज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दिनेश निगम दद्दा जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ साथ एक वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। जिसके बाद स्टेट मीडिया इंचार्ज के पद से प्रमोट करते हुए उन्हें नेशनल कोर कमेटी में मीडिया इंचार्ज का पदभार सौंपा गया है।
अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने वाली इस संस्था में देश के हजारों सदस्य कार्यरत हैं। सभी अपने जनपदों में अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करते हैं। नई दिल्ली की इस संस्था में नेशनल प्रेसीडेंट सुधीर शर्मा ने दिनेश निगम दद्दा की सक्रियता और उनकी तत्परता को देखते हुए उन्हें स्टेट मीडिया इंचार्ज के पद से प्रोन्नत करते हुए नेशनल टीम में इंचार्ज बनाया। मीडिया के साथ बात करते हुए प्रेसीडेंट सुधीर शर्मा एडवोकेट ने आशा व्यक्त की कि दिनेश निगम दद्दा ने बहुत ही अल्प समय में अपनी सक्रियता का जो प्रदर्शन किया है, उससे संगठन को यह महसूस हुआ कि उन्हें राज्य से ऊपर उठाकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनाया जाये, ताकि पूरा देश में उनकी सक्रियता से संगठन को विस्तार मिल सके।

Read More »