Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November (page 30)

Monthly Archives: November 2018

उपमुख्यमंत्री ने भक्ति योग वेदांता संत सम्मेलन में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री ने स्वामी अच्युतानन्द शास्त्री जी महाराज के 26वें निर्वाण दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा एवं भक्ति योग वेदांता संत सम्मेलन में की शिरकत
साध्वी निरंजन ज्योति ने श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान कर साधकों को किया मंत्र मुग्ध
उप मुख्यमंत्री द्वारा कुल 54 करोड, 45 लाख, 70 हजार की योजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम मंदिर स्थल में श्री स्वामी अच्युतानन्द शास्त्री जी महाराज के 26वें निर्वाण दिवस पर आयोजित धार्मिक कथा एवं भक्ति योग संत सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मलित हुए। स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर आये संतो को माल्यार्पण किया तथा उनके विचार भी सुने। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार गरीबों के हितों के लिए अनेक योजनायें लायी है जिससे हर गरीब वर्ग को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों, मजलूमों को सताने वालों के खिलाफ कडे कानून बनाये है जिससे कि कोई भी गरीब जनता को सताना व परेशान न कर सके। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी ऐसे आयोजनों में सम्मलित होने का अवसर मिलता है तो मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूॅ। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इतनी बडी संख्या में आप आकर कथा का श्रवण कर रहे है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता से रूबरू होने का मौका मिलता है। यहां पर जो भी ज्ञानार्जन प्राप्त होता है उसे हमे अपने जीवनशैली में अपनाना चाहिए और समाज व देश हित में अपना योगदान देना चाहिए।

Read More »

डॉक्टर के इलाज से बच्चे की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में बीएमएस डिग्री होल्डर डॉक्टर एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का अवैध तरह से इलाज करते हैं। परिणाम स्वरुप मरीजों की मौत हो रही है। ऐसे ही एक डॉक्टर के इलाज ने कल एक मां की गोद सुनी कर दी।
इटावा जनपद में थाना इकदिल के इंगुरी मलपुरा गांव में एक बीएसएस डक्टर के इलाज से एक नवजात की मौत हो गयी। अपने नवजात की मौत से दुःखी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। आरोपी डॉक्टर के गलत इलाज के कारण हुई नवजात की मौत के बाद जब परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाना इकदिल में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने पीड़ित को थाने से टरका दिया।

Read More »

दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान 17 नवम्बर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त दिव्यांगजनों का निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि 31 अक्टूबर 2018 से बढाकर 30 नवम्बर तक कर दी गयी है। उक्त कार्य हेतु दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान दिनांक 17 नवम्बर 2018 दिन शनिवार को निर्धारित है।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपेक्षा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 नवम्बर 2018 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे के मध्य अपने मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल पर जाकर निर्वाचन नामावली में नाम जोडने संबंधी प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी को उपलब्ध करायें।

 

Read More »

भोजपुरी के नाम पर अश्लीलता जिम्मेदार कौन?

भोजपुरी गीत-संगीत के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता से जो लोग चिंतित हैं उनमें से एक नाम प्रेम शुक्ल का है। प्रेम शुक्ल पूर्व में पत्रकार रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे अब तक कई विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भी आयोजन करवा चुके हैं। उनका कहना है कि भोजपुरी फिल्मों, गानों, आर्केस्ट्रा, म्यूजिक अलबम, आडियो वीडियो के जरिए एक ऐसा माहौल बना दिया गया है कि भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जिसमें खूब अश्लीलता है। जो फूहड़ गानों की ही भाषा है। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। भोजपुरी भाषा की अपनी अलग एक सुंदर सी पहचान है। इसका एक समृद्ध साहित्य और इतिहास है। भिखारी ठाकुर जैसे महान व्यक्तित्व की भाषा भोजपूरी अश्लीलता की ही वजह से बहुत बदनाम भी हो गई है। यह भी एक कड़वी सच्चाई है।
प्रेम शुक्ल की बात सही है। यहां पर सवाल यह भी उठता है कि हम इन गानों को इतना ज्यादा क्यों बढ़ावा देते हैं, इनके कैसेट या वीडियो खरीदते क्यों हैं, किसी प्रोग्राम में अगर फूहड़ गाने पेश होने लगें तो हम वहां से उठ क्यों नहीं जाते? जिन दुकानों पर इस प्रकार के फूहड़ गानों के आडियो वीडियो मिलते हैंए हम उनका बहिष्कार क्यो नहीं करते?

Read More »

अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा ने धूमधाम से मनाई जयंती

फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा क्षेत्र पूर्वी फतेहाबाद में 131 वी जयंती धूमधाम से चिम्मनलाल जी की बगीची में सम्पन्न हुई।
सुबह 9 बजे से भारतीय स्टेट बैंक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई और चिम्मन लाल जी की बगीची तक पहुंचने में आधा दर्जन स्थान पर आइसक्रीम, चाय, दूध, फल इत्यादि का स्वागत हुआ।
नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था हमारा फतेहाबाद डेवेलपिंग ग्रुप की ओर से भी लोहिया बिल्डिंग, जूनियर के सामने आइसक्रीम का स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक आलोक गुप्ता बछरवार, अमित आर्यन, अवकेश गोलश, प्रमोद गुप्ता भोला, नितिन सर्राफ, श्यामवीर गुर्जर, सौरभ शर्मा, विपुल लोहिया, अनिल गुर्जर, राजेश चौहान, रमाकान्त गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल रहे। आज जयंती के अवसर पर मातृ शक्ति की बहुत बडी भूमिका रही। मंच संचालन गोपाल गुप्ता सभासद व विपुल लोहिया ने संभाला। भोजन व्यवस्था बंगाली गुप्ता के नेतृत्व में हुई।

Read More »

विश्व मधुमेह दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने निकाली जागरूकता रैली

रैली का शुभारम्भ डॉ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डॉ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। यह रैली जिला अस्पताल से सुभाष तिराहा, ट्रॉमा सेंटर होते हुए वापस जिला अस्पताल आकर सम्पन्न हुई। रैली में एसीएमओ डॉ प्रताप सिंह, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ एमके माथुर, डॉ जीसी पालीवाल, डॉ राजीव अग्रवाल, मनीष यादव, जिला अस्पताल स्टाफ में कंचन जैन, कंचन गुप्ता, शारदा जी, हरकेश, शिप्रा, देवेश अग्रवाल, संजय आदि शामिल रहे।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में नौजवानों को मिली जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने वार्ता के दौरान दी जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्टेशन रोड स्थित ओम होटल में आयोजित में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने युवाओं को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
प्रगतिशल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि युवजन सभा का जिलाध्यक्ष राजनीति में काफी समय से सक्रिय ब्रजेश उपाध्याय पैंठ वाले के बेटे प्रशांत उपाध्याय, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष ओम होटल के मालिक लला चैधरी के बेटे अभिषेक यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष नवाज खान राजू, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव हृदेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा मंडल प्रभारी सुहागनगर निवासी अंकित यादव को बनाया गया। उन्होंने बताया नौजवानों की शक्ति से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। हमारा मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 है जिसके लिए कम समय में काफी तैयारियां करना है। वार्ता के दौरान मीना राजपूत, लला चैधरी, प्रशांत उपाध्याय, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव, अंकित यादव गोलू, नवाज खान राजू, हरदेश यादव, विपिन यादव, अमन गुर्जर, राजू सलूजा आदि मौजूद रहे।

Read More »

लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

नगर विधायक मनीष असीजा रहे मुख्य अतिथि
प्रख्यात कवि मंजुल मयंक संग कई कवियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस तहसील सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिले के कई कवियों ने भी शिरकत की।
बुधवार को उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया तो वहीं नगर विधायक मनीष असीजा का जोशीला स्वागत करने के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंचासीन कवियों फिरोजाबाद से प्रख्यात कवि मंजुल मयंक, यशपाल यश, टूण्डला से लटूरी लट्ठ, एटा से बलराम सरस, शिकोहाबाद से श्यामकुमार उपाध्याय, नायाब तहसीलदार का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर किया गया।

Read More »

आग से दम्पति झुलसे, गैस रैगूलेटर बदलने के दौरान हुई घटना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला में गैस सिलैण्डर में लगी आग से पति-पत्नी झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे लोगो ने बताया कि रेगूलेटर बदलने के दौरान घटना घटित हुई।
थाना उत्तर क्षेत्र खेडा मौहल्ला निवासी 35 वर्षीय मानसिंह पुत्र रघुवीर सिंह अपनी पत्नी 30 वर्षीय जयमाला के साथ रसोई में खडा होकर पुराने सिलैण्डर को खाली होने के कारण नया एचपी कम्पनी के गैस सिलैण्डर बदल रहा था। उसी दौरान रेगूलेटर लगाते समय अचानक आग लगने से पति-पत्नी आग की चपेट में आने से झुलस गये। जिनको आग से किसी तरह परिजनों ने बचाते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। झुलसे लोगो के पुत्र ने बताया कि गैस खत्म होने पर आज चूल्हे पर खाना बनाया गया था। चूल्हे में लडकी के कुछ कंड सुलग रहे थे। गैस लीक होने से आग लग गयी।

Read More »

शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला सीआरपीएफ का जवान

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर पुलिस ने शराब के नशे में सड़क किनारे पडे सीआरपीएफ के जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर ग्लास के समीप लोगो को एक युवक अचेत हालत में पडा दिखायी दिया। जिसके मुख से शराब की महंक आ रही थी। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुचे उ0नि0 जयसीराम थाना मक्खनपुर द्वारा उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहा अर्ध होश आने पर अचेत पडे युवक ने अपनी जेब से एक फोजी पर्स से अपना पहचान पत्र दिया। जिस पर उसका नाम राजवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव दलेल बरनाल मैनपुरी लिखा था। एक पहचानपत्र पर सीआरपीएफ का सिपाही रसोईया लिखा हुआ था। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने पते के आधार पर परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया है।

Read More »