Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » युवा जगत (page 10)

युवा जगत

रजतश्री फाउण्डेशन का आडीशन सम्पन्न

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में वसंत विहार नौबस्ता स्थित एक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का चैथा ऑडिशन करा रही हैं। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का चैथा ऑडिशन जिसमें कुल 144 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी 129 डूयूट डांस में 9 एवं ग्रुप डांस में 6 ने अपना हुनर दिखाया। इनमें से सोलो डांस प्रतिभागी 42 डूयूट डांस प्रतिभागी पांच एवं ग्रुप डांस प्रतिभागी 3 चुने गए इस प्रकार कुल 50 प्रतिभागी चुने गए। प्रतिभागियों को 22 अक्टूबर 2017 को प्री फिनाले में जगह मिलेगी। सैकड़ों की भीड़ में तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Read More »

जल्द बनेगी फिल्म ‘एक निहत्था….।

नए स्टार कुमार संचिन के साथ डायरेक्टर जो कि विकास केशरी ने खोज निकाला और पहली एलबम बनाया जिसका एलबम का नाम ‘दिल लागल छोरी से….। और अब कुमार सचिन को लेकर एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम ‘एक निहत्था…..। फिल्म बनाने जा रहे है जिसके डायरेक्टर एंड राइटर विकास केशरी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन हैैं और हीरोइन हेमा माधवानी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन ने इसके पहले बॉलीवुड के डांस मास्टर सरोज खान के साथ इस समुंदर और शबीना खान के साथ तेज रफ्तार में काम कर चुके है और फिल्म एक निहत्था की शूटिंग अपने अल्लाहाबाद में होगी। फिल्म की कहानी एक गांव से शुरू होगा जिस कहानी में शुरुआत किसान से होगी जो कि बहुत ही गरीब घर का है जिसके पास छोटी सी जमीन है। ठाकुर की नजर उस जमीन पर जाती है और किसान से खरीदना चाहता है।



Read More »

इश्क का मंजन फिल्म का शुभारम्भ 6 अक्टूबर को

औरंगाबाद, बुलंदशहर, राजेश गोयल। यहां बुलन्दशहर जनपद में बनी स्थानीय कलाकारों की फिल्म इश्क का मंजन का शुभारंम्भ 6 अक्टूबर को होंगा। इसके निर्माता निर्देशक रामऔतार पावडिया है। जिसमें मुख्य कलाकार शक्ति कपूर, असरानी, रजा मुराद, राहुल चौहान, प्रवीण कुमार, मुनीत मेहरा, सोनम चौधरी, इमरान राजपूत, आदि ने काम किया है। इसके बाद मास्टर मांइन्ड व करेक्टर फिल्म भी आ रही है। जिसमें राजपाल यादव का महत्तव पूर्ण रोल रहेगा।





Read More »

नशा एवं तंबाकू उन्मूलन के लिए निकाली जागरुकता रैली

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज के तत्वाधान में महाविद्यालय की रेंजर प्रकोष्ठ की एक रैली नशा एवं तम्बाकू उन्मूलन पर निकाली गई यह रैली महाविद्यालय से एलआईसी बिल्डिंग माल रोड से आरंभ होकर फूलबाग, नानाराव पार्क, पनचक्की चैराहा, नरौना चैराहा होती हुई कॉलेज परिसर में वापस आई छात्राओं ने स्थान स्थान पर लगी गुमाटियों, दुकानों जिनमें तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला एवं गुटखे के पैकेट बिक रहे थे उन दुकानदारों एवं व्यक्तियों जो खरीदकर गुटखा खा रहे थे। उन्हें तम्बाकू खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी देश को बचाना है नशा मुक्त बनाना है स्लोगन के साथ छात्राओं की गूंज ने लोगों को आकर्षित किया जागरुकता रैली का नेतृत्व रेंजर प्रभारी डा प्रीति पांडे द्वारा किया गया।



एसएन सेन बालिका विद्यालय परिसर में भी छात्राओं ने सभी शिक्षकों कर्मचारियों को भी नशा उन्मूलन की जानकारी दी प्राचार्य डॉक्टर पूर्णिमा त्रिपाठी के सहयोग एवं आदेश से ही यह रैली सफल हुई।

Read More »

बिटकॉइन आधुनिक दुनियाँ की मुद्रा या सिर्फ निवेश का नया माध्यम?

P_20160818_191621_BFबिटकॉइन अगर ये शब्दसुनने के बाद आपके मन में आ रहा है के “शायद  ये किसी देश की मुद्रा होगी  और उस देश का  नाम आपको  नहीं पता ” अगर आप  ऐसा ही सोचते है तो मैं आपको बताता चलु के आप नयी तकनिकी दुनियां से थोडा सा पीछे है ,दरसल बिटकॉइन किसी एक देश की मुद्रा का नाम नही है और ना ही इसका कोई आकार  बल्कि ये एक नई और डिजिटल मुद्रा है। जो की अद्रश है जिसको ना तो हम अपनी जेब में रख सकते है और नाहीं  छु सकते है दरसल इन दिनों  इसका उपयोग सिर्फ कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान हेतु किया जा रहा  है। बिटकॉइन एक वर्चुअल यानी आभासी मुद्रा है  आभासी मतलब कि अन्य मुद्रा की तरह इसका कोई भोतिक स्वरुप नहीं है यह एक डिजिटल करेंसी है | यह  केवल इलेक्ट्रॉनिक स्टोर होती है अगर किसी के पास बिटकॉइन है तो वह आम मुद्रा की तरह ही सामान खरीद सकता है |

वर्तमान में संसार मे  बिटकॉइन काफी लोकप्रिय हो रहा है इसका आविष्कार  सातोशी नकामोतो नामक एक अभियंता ने  2008 में किया था और 2009 में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में इसे जारी किया गया था परन्तु ये अभी तक ज्ञात नही हुआ है के सातोशी नकामोतो असलियत में कौन  व्यक्ति है बिटकॉइन के प्रसिद होने तक कई लोगो ने सातोशी नकामोतो होने का दावा की है परतु अभी तक ये पुख्ता नही हुआ है के असल व्यक्ति कौन है?

Read More »

संगीतकार राज महाजन न्यू मोर्निंग के बने प्रधान-संपादक

2017-09-12-04 SSP- raj mahajanबिग बाॅस में जाने को लेकर नाम है चर्चाओं में, शो में भाग लेने के लिए मांग रहे हैं 1.5 करोड़
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। न्यू मोर्निंग के आयोजित एक प्रोग्राम में संगीतकार राज महाजन को न्यू मॉर्निंग साप्ताहिक अखबार में प्रधान सम्पादक बनाया गया है। संगीतकार राज महाजन इससे पहले संगीत कंपनी मोक्ष म्युजिक और प्रसिद्ध कंपनी बिनाकाट्यून्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आपको बता दें, राज एक बेमिसाल कलाकार हैं। साथ ही उन्हें कुशल प्रबंधन का ज्ञान भी है। कहते हैं जिम्मेदारियां इंसान को बड़ा बना देती हैं। यह उक्ति राज महाजन पर सटीक बैठती है। कम उम्र में राज दो कंपनियों का इतना कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आशा करते हैं न्यू मॉर्निंग भी इनके प्रबंधन में तरक्की के नये आयाम तय करेगा।
इस मौके पर राज महाजन ने कहा, मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए एकदम तैयार हूँ. मेरा मानना है किसी भी अखबार को चलाने के लिए सबसे जरूरी है उस अखबार की पकड़ हर गली-नुक्कड़-कूचे-घर तक हो। राज न्यू मोर्निंग न्यूज पेपर में स्तंभकार भी हैं।

Read More »

ब्लूव्हेल गेमः उनके लिए बना है जो जीना नहीं चाहते!

2017-09-08-SSP-bluewhale game⇒देवेन्द्र यादव
ब्लू व्हेल अगर ये शब्द सुनने के बाद आपके मन में आ रहा है कि यह एक समुद्री विशालकाय स्तनपायी जीव है। इसकी लंबाई 20-30 मीटर तक होती है तो शायद आप नयी दुनियां से थोडा सा पीछे हैं। दरअसल ब्लूव्हेल एक नया गेम का नाम है जो कि असलियत में ब्लूव्हेल जितना ही खतरनाक है, आपको यदि ध्यान होगा कुछ वर्ष पहले पोकीमोन नाम का एक गेम आया था जिसमें यूजर की मौत रस्ते में अनजाने से ध्यान ना देने की वजह से हो जाती थी लेकिन ये गेम खेलने वाले की मौत स्वतः ही उसकी मर्जी से होती है। अभी हाल ही में मुंबई के में 9 वीं क्लास के 14 साल के मनप्रीत ने 6 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस गेम को खेलने के बाद ही मनप्रीत ने छलांग लगाई है एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गेम की वजह से सिर्फ रूस में अब तक 130 बच्चों की मौत हो गई है। विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के मुताबिक ब्लूव्हेल शब्द ढूढने वालों में भारत का पहला स्थान है, ये खबर सुन कर शायद आपके मन में आ रहा होगा कि ऐसा क्या होता है इस गेम में के सब कोई जान दे देता है? तो हम आपको उसकी वजह भी बता देंना चाहते हैं। यह गेम आपका ना हीं प्ले-स्टोर पर मिलेगा और ना ही किसी साइट पर। यह एक सोशल मीडिया गेम है जिसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।

Read More »

छात्राओं के प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्र्तगत आज जी. डी. ए. (जनरल ड्यूटी असिस्टेण्ट) कोर्स के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह मधूगढ़ी स्थित झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट पर सम्पन्न हुआ।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट में जी.डी.ए. के निःशुल्क कोर्स प्रशिक्षण के तहत 48 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें मरीज की देखभाल के तरीके व अन्य जानकारियां दी गईं। यह कोर्स करीब साढ़े तीन माह का होता है, जो पूरी तरह से निःशुल्क होता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिनमें से कु. शिवानी एवं दिनेश कुमार ने ‘ए’ ग्रेड, जबकि अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किये। सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण करने हेतु मधूगढ़ी स्थित झा पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति के. के. लोहिया (एम.डी. आॅयल मिल), डा. अजय बंसल, डा. पंकज शर्मा, डा. दीपक शर्मा, डा. दीपा शर्मा आदि ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Read More »

‘कांटा लगा गर्ल’ शैफाली जरीवाला की अदाओं का बिखरेगा जादू

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में मेला पण्डाल में 12 सितम्बर की रात इस बार फिर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला के लटके-झटकों का कमाल होगा और लाखों की भीड उमडने की संभावना है जबकि पाॅप स्टार दलेर मेहंदी के भाई जिन्दू भी पंजाबी व पाॅप सांग से जहां धूम मचायेंगे वहीं बाॅलीवुड सिंगर निमिषा देव भी अपने गानों से झूमने को मजबूर कर देंगी।
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 12 सितम्बर की रात 9 बजे से आयोजित विशाल पंजाबी दरबार म्यूजिकल नाइट के सम्बंध में कार्यक्रम संयोजक एवं युवा भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला ने बताया है कि जनता की बेहद डिमाण्ड पर कांटा लगा गर्ल शैफाली जटीवाला पंजाबी दरबार में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी हाथरस के मंच पर अपनी मदमस्त कर देने वाली अदाओं से जनता का दिल जीत चुकी हैं।

Read More »

दलित मेधावियों का सम्मान 8 को-विधायक

दयाराम शीतल भाजपा अनु. मोर्चा के जिला संयोजक बने
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह वर्ष 2017 के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक दयाराम शीतल के कैम्प कार्यालय बी.एच. मिल रोड पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि जिले में अनु. मोर्चा भाजपा का मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 8 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से रमणकुंज मैंडू रोड, बिजली मिल के पास होगा। जिसमें अनु. जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं व प्रोफेसरों का सम्मान किया जायेगा।

Read More »