कानपुरः जन सामना डेस्क। पतित पावनी माँ गंगा के अटल घाट के उस पार गंगा बैराज पुलिस चौकी कोहना के पास जनपद में प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय का कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें 1.50 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर, जीवित अवस्था में माँ गंगा में प्रवाहित की गईं।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी के द्वारा उपस्थिति जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये माँ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया गया एवं भारत सरकार के सहयोग से प्रति वर्ष माँ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु माँ गंगा में मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
Read More »