Sunday, March 23, 2025
Breaking News

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री चुन लिया है। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। उन्हें गुरुवार दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता भाजपा की दूसरी महिला सीएम हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं हैं।
इस बीच, दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। नई भाजपा सरकार के शपथ गृहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 12.05 मिनट पर एक भव्य समारोह में शपथ लेंगीं। शहर के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में होने वाला शपथ समारोह में तीन मंच बनाए जाएंगे – एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और नए मुख्यमंत्री के लिए, दूसरा आमंत्रित धार्मिक नेताओं के लिए और तीसरा सांसदों व विधायकों के लिए, जिनमें से 200 से अधिक भाजपा और सहयोगी दलों के हैं, को आमंत्रित किया गया है। निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है।
भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकीं हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली आ गया था। बीजेपी ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय की आबादी को देखते हुए रेखा गुप्ता पर दांव खेला है।
इस समय देश में बीजेपी की कोई भी मुख्यमंत्री महिला नहीं है। केवल राजस्थान में दिया कुमारी एक महिला उपमुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बिठाकर बीजेपी महिलाओं में अच्छा संदेश भेजा है।

Read More »

आरेडिका में महाप्रबंधक आरसीएफ कपूरथला का दौरा

रायबरेली। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के महाप्रबंधक एसएस मिश्रा ने बुधवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली का दौरा किया। श्री मिश्रा ने कोच एवं फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन के संबंध में आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कोचों के उत्पादन संबंधी कई मुददों पर चर्चा हुई। ज्ञात हो कि रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला भी आरेडिका की तरह भारतीय रेल के लिए कोचों का निर्माण करती है यह फैक्ट्री आरेडिका की पूर्वगामी है जिसका आरेडिका के अवसंरचनात्मक विकास एवं उत्पादन में मार्गदर्शिका के रूप में महत्वपूर्ण योगदान है।

Read More »

मथुरा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी, 72450 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सुनिश्चित किया कि परीक्षाएं नकल विहीन, सुचारू रूप से और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 120 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें 10 राजकीय विद्यालय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 37 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। इस परीक्षा में कुल 72450 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 34972 छात्र हाईस्कूल और 37478 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेंगे।

Read More »

गिलट की पायल बनाते समय आक्सीजन सिलेंडर फटा, देवरानी की मृत्यु, जेठानी व भतीजा घायल

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गई। पुलिस ने महिला क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

Read More »

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया हाथरस गेट का निरीक्षण, दिये निर्देश

हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट विजय सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों को चेक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Read More »

गुरुजी के जन्मदिवस पर स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। जन समाज कल्याण न्यास के तत्वाधान में द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराय गोलवलकर गुरू जी के 120 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ पूनम अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमाशंकर सिंह एवं महानगर संघ चालक प्रदीप जी ने किया।

Read More »

एनएसएस की छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिरोजाबाद विधानसभा की स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर मूवी शर्मा ने स्वयंसेवकों को मतदान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने सबको इलेक्शन कमीशन के स्वीप प्रोग्राम के विषय में बताया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी पूजा त्यागी के निर्देशन में शिविर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण शिवानी गोयल, डॉ हेमलता यादव, डा केके सिंह, डॉ राहुल चतुर्वेदी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

खो-खो में शिक्षा संकाय एवं कबड्डी में कला संकाय की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. एसके अग्रवाल की पुण्य स्मृति को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में अंतर्संकाय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा एवं संस्था की प्रबंधक माला रस्तोगी द्वारा सिक्का उछाल एवं खिलाछि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका संध्या चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को खेल के संपूर्ण नियमों से परिचित कराया। प्रतियोगिता में खो-खो एवं कबड्डी दोनों ही पारंपरिक खेल चार टीमों के मध्य महिला खिलाडियों द्वारा बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ खेला गया।

Read More »

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, तीन की मौत, तीन घायल

फिरोजाबाद। महाकुंभ से वापस दिल्ली लौट रहे कार सवारों की कार थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 52.600 किलोमीटर की है। जहां पर बुधवार सुबह करीब 4ः30 बजे एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

Read More »

मूकबधिर दोस्त ने ही 500 सौ रु. के लिए की युवक की हत्या

फिरोजाबाद। चार दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मृतक के मूकबधिर दोस्त को गिरफ्तार कर दिया। पहले दोस्त के साथ बैठकर शराब पी। जेब से 500 रुपये निकालने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में चाकू से उसका सिर धड़ से अलग करते हुए सिर के बाल छील दिए और चादर डालकर आग लगा दी।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 15 फरवरी को थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था।

Read More »