Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

अनशन पर बैठे भैयादास महाराज की हालत बिगड़ी

प्रशासन पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
बागपत। डूंडाहैडा के बालाजी आश्रम में बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की हालत रविवार को बिगड़ गई। आश्रम के भक्तों ने प्रशासन पर महाराज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर भैयादास महाराज जनपद के प्रमुख संत है। वे गत 12 मार्च से बिजली विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आश्रम परिसर में आमरण अनशन पर बैठे है। रविवार को अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होने अन्न का त्याग किया हुआ है।

Read More »

बिसावर में मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल

हाथरस। बिसावर में मासूम के साथ दरिंगदी और मस्जिद में तोड़तोड़ के बाद बवाल हो गया। एक युवक पर 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप का आरोप है। आरोपी चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया।

Read More »

लीला जनकल्याण समिति ने महिला कैदियों को वितरित की होली सामग्री

कानपुर। लीला जनकल्याण समिति द्वारा होली के पर्व पर जिला कारागार उन्नाव की महिला कैदियों को अबीर, गुलाल, रंग, पिचकारी आदि का वितरण किया गया। इस दौरान महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के चेहरे भी रंग और गुलाल पाकर खिल उठे। समिति की सचिव शिल्पी सिंघानिया ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी संस्था निरंतर नगर की विभिन्न बस्तियों में खाद्य और पाठ सामग्री वितरित करती रही है। इस बार आयोजित कार्यक्रम में कैदियों को पिचकारी, रंग, गुलाल, पेन, पेंसिल, स्लेट, तौलिए, चादर, समोसे, फ्रूटी सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिल्पी सिंघानिया ने महिला कैदियों को सेवा का संकल्प दिलाया।

Read More »

पति को सांप ने डसा, पत्नी ने चूसकर निकाला जहर

दोनों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में एक जहरीले सांप ने युवक को डस लिया। इसकी जानकारी होते ही पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में पति का जहर निकालने के लिए उसे चूसना शुरू कर दिया। पत्नी के मुंह में जहर जाने पर दोनों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोंछ का बाग की है। यहां पर रहने वाले प्रदीप घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। तभी वहां छिपकर बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। प्रदीप के शोर मचाने पर पत्नी सुमन दौड़कर पहुंची। जब उन्हें जानकारी हुई कि पति को जहरीले सांप ने डस लिया है, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जिस जगह सांप ने डसा था।

Read More »

आलू बीनकर आ रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। खेत में आलू बीनने के लिए गए एक वृद्ध को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। हादसे में मोपेड सवार वृद्ध किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बेटों के पिता थे।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला बीना निवासी 70 वर्षीय हरविलास मेहनत मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे हैं। बेटे भी बाहर मजदूरी करते हैं। वह आलू बीनने के लिए आगरा के फतेहाबाद मोपेड से गए थे। परिजनों ने बताया कि जब वह आलू बीनकर वापस घर लौट रहे थे। तभी गढ़ी तिवारी के पास ट्रैक्टर चालक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Read More »

महापौर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को बांटे चेक

फिरोजाबाद। शासन प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के सभी तबकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन में उत्पन्न समस्याओं को दूर किया जाए। इसी विचार के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1890 करोड़ रू. की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवार को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किया गया। जनपदों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया।

Read More »

होली आपसी, प्रेम, सौहार्द और उमंग का त्योहार हैः प्राची अग्रवाल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का होली मिलन समारोह फिरोजाबाद क्लब में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर महिला शक्ति की सदस्यों ने एक दूसरे का अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर रही। कार्यक्रम में निहारिका, तनु, रेनू, डिंपल ने हास्य प्रस्तुति से सभी को लोटपोट कर दिया। इसके बाद राधा और कृष्णा के स्वरूप में वर्तिका जैन और राधिका ने मनमोहक प्रस्तुती दी। उसके बाद ग्रुप की सदस्यों ने राधाकृष्ण के संग की फूलों और गुलाल की होली खेली। होली के गीतों पर ग्रुप की सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। महिला शक्ति की अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम सौहार्द और उमंग का त्योहार है।

Read More »

भाई की पत्नी की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय मुरलीधर गांव में छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी जेठ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला की हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सराय मुरलीधर निवासी सतीश चंद्र 10 दिन पहले कानपुर के झींझक में आलू के खेत में मजदूरी करने गया था। घर में पत्नी 40 वर्षीय पत्नी कुसुम, बेटी विशाखा और दो बेटे शिवा और सत्यम थे। सोमवार सुबह कुसुम की हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे सतीश चंद्र ने अपने बड़े भाई आसाराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Read More »

आंबेडकर पार्काे का सौंर्दीकरण कराने की मांग

फिरोजाबाद। डॉ भीमराव आंबेडकर जन्म महोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आंबेडकर पार्काे का सौंदीकरण, बाउण्ड्रीवाल, रंगाई-पुताई, एवं शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष आनन्द गौतम एडवोकेट उर्फ अन्ना ठाकरे ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 14 अप्रैल को डॉ आंबेडकर पार्क रसूलपर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी।

Read More »

दादी हृदय मोहिनी गुल्जार की मनाई चतुर्थ पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी (गुल्जार) की चतुर्थ पुण्यतिथि केला देवी स्थित सेंटर पर मनाई गई। इस दौरान सभी लोगों ने दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि दादी हृदय मोहिनी को लोग प्यार से दादी गुलजार भी कहते थे। दादी आठ वर्ष की अल्प उम्र में इस संस्था में आईं। ब्रह्मा बाबा द्वारा साकार शरीर त्यागने के बाद गुलजार दादी के तन से ही परमात्मा अवतरण का सिलसिला चलता रहा। गुलजार दादी के फिरोजाबाद में पावन कदम पड़ने के अवसर पर ही कई कन्याओं ने अपना जीवन इस संस्था को समर्पण किया था।

Read More »