Friday, September 13, 2024
Breaking News

अखिल भारतीय गंगा-जमुनी मुशायरा सम्पन्न

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल पंडाल में अखिल भारतीय गंगा-जमुनी मुशायरा में कवि-शायरों ने रंग जमा दिया। मुशायरे का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, शमा रोशन न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने किया। सरस्वती जी के छविचित्र पर माल्यार्पण राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के प्रपौत्र राजा चरत प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के नाजिमे आला आशुकवि अनिल बौहरे ने सर्वप्रथम श्रोतओं को दो सवाल दिये। कोई जवाब न होने पर उन्होंने कहा कि हाथरस राज्य की स्थापना की 300 वीं वर्षगांठ तथा राजा दयाराम के शौर्य युद्ध की 200 वीं वर्षगांठ का वर्ष है। हाथरस की साहित्य, संस्कृति की गिरती हालात वयां करते हुये पदम विभूषण गीतकार नीरज को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित कर काव्य पाठ प्रारम्भ कराया तो नीरजजी ने अनेकों कवितायें प्रस्तुत कीं तथा काव्य पाठ करते हुये कहा कि ‘जितना कम सामान रहेगा, सफर उतना आसान रहेगा’ पाठ से पूरा किया।

Read More »

जायंट्स ग्रुप द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट, नया मिल कम्पाउंड स्थित शेमराॅक स्कूल में जायंट्स ग्रुप द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘पर्यावरण एवं स्वच्छता’ जिससे कि छोटे बच्चों में अपने देश, अपनी धरती व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की भावना जागृत हो और वे आगे चलकर एक स्वच्छ भविष्य का निर्माण कर सकें।
कार्यक्रम में शेमराॅक स्कूल के महानिर्देशक मुरारीलाल वाष्र्णेय, हरीश वाष्र्णेय, निर्देशक विमल वाष्र्णेय तथा संचालक शिवम् वाष्र्णेय के अलावा जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष अनिल वाष्र्णेय, अशोक कुमार अग्रवाल, मदन मोहन वाष्र्णेय, अजीत अग्रवाल, डी.के. बंसल, नवल किशोर तथा महेशचन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Read More »

ठेकेदार शोषण के खिलाफ एकजुट हों-ठैंनुआ

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण में रिसीवर शिविर में राजकीय ठेकेदार संघ का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध ठेकेदार श्री भरत लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन राजकीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कप्तान सिंह ठैनुआं ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामवीर सिंह परमार जिलाध्यक्ष भाजपा व राणा प्रताप सिकरवार प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ब्रज प्रदेश थे। विशिष्ट अतिथि रामकुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व प्रदेश मंत्री रामवीर सिंह भैयाजी वरिष्ठ नेता व एस.पी.एस. चैहान जिला महामंत्री भाजपा व हरमेश गौतम थे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कप्तान सिंह ठैनुआं ने कहा कि यह कार्यक्रम ठेकेदार बन्धुओं की सरकारी विभागों से सम्बन्धित कुछ समस्याओं और उनके समाधान को लेकर है। अगर उनका समाधान हमारे स्तर पर नहीं हो सकता है तो हम उन समस्याओं को भाजपा संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचायेंगे जिससे उनका उचित समाधान हो सके। हम सभी ठेकेदार बन्धुओं को संगठित होकर कार्य करना चाहिये जिससे हम सभी का जो शोषण होता है वह रूक सके। हम सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर जनता के हित में अच्छा कार्य करना चाहिये। कार्यक्रम संयोजक द्वय रामकुमार शर्मा व श्वेतांक पचैरी रहे।

Read More »

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मशती के अवसर पर उनके विचारों और उनके सपनो को साकार करने तथा प्रदेश सरकार के कार्यो को लोगो में प्रचार प्रसार के उद्वेश्य से जनपद के विकास खण्ड सासनी में ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आज से 18 सितम्बर तक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख सासनी श्रीमती राजकुमारी ने फीता काटकर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उ˜घाटन विकास खण्ड सासनी में किया। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ख्याली सिंह ने पुष्पमाला देकर उनका स्वागत किया।
आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण ब्लाक प्रमुख सासनी, श्री अर्जुन सिंह (प्रमुखपति) तथा प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ख्याली सिंह ने किया और सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के सूक्त वाक्य, एकात्म, मानववाद विचारधारा को प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनकी विचारधारा को अपनाने तथा जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया।

Read More »

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

⇒सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने किया सम्मान
⇒शिकोहाबाद व आसफाबाद में भी वाहन रैली में दिखा उत्साह
⇒सुभाष तिराहे पर फोटो खिंचाने की होड़ में नगर विधायक-महानगर अध्यक्ष आमने सामने
2017-09-16 -SSP - news skcफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के जनपद आगमन पर जगह-जगह भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया, आतिशबाजी चलायी और इस दौरान निकली वाहन रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताआंे में नया जोश भर दिया। काफी संख्या में जगह-जगह उमड़े भाजपाइयों ने फूल मालायें, चांदी का मुकुट व साफा बांधकर अपनी खुशी व्यक्त की। वहीं नगर के सुभाष तिराहे पर जिले के भाजपाइयों की आपसी कलह भी खुलती नजर आयी। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में एक दूसरे का सम्मान और जयघोष की बात कहते हुये बात को दबाने का प्रयास भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के जनपद में प्रथम बार आगमन पर जनपद के भाजपाइयों ने सीमा प्रारम्भ होते ही स्वागत की झड़ी लगाना शुरू कर दिया। सिरसागंज के कठफोरी रोड पर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिल पहुंचा, जहां बेचैनी से इंतजार कर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, महेंद्रनाथ पांडेय जिंदाबाद के नारे लगाते हुये जोशीला स्वागत किया।

Read More »

अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। २४ घंटे में नगर को बमुश्किल दस घंटे बिजली मिल रही है, वह भी टुकड़ों में। जिससे हर वर्ग परेशान है। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। भीषण गर्मी और उमस में लोगां का जानी दुष्वार हो गया है। जनता अब विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रही है।
नगर में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। सुबह से सायं तक और सायं से सुबह तक बिजली के लिए लोग चिल्ला रहे हैं। बिजली के अभाव में पेयजल समस्या भी विकराल हो गई है। नगर में बिजली २४ घंटों में मात्र १० घंटे बमुश्किल मिल रही है। इसमें भी ट्रपलिंग की समस्या है। बिजली आती कम है और इंतजार ज्यादा देर कराती है। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न होने से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बिजली संचालित उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। बिजली न मिलने से ट्यूवबैल भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजलापूर्ति सुचारू करने में जलनिगम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर बाजार में बिजली आपूर्ति न होने से इलैक्ट्रानिक शोरूम, बैल्डिंग मशीन वाले व अन्य इलैक्ट्रानिक संबंधी कार्य से जुड़े लोगों का बुरा हाल हो गया है।

Read More »

किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किए

2017.09.16.03. SSP.BJPकेंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए ले रही फैसले- पांडेय
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए तहसील प्रशासन ने मंडी समिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने एक महिला किसान को प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में फैसले ले रही है। भाजपा की सरकार आम जनता की सरकार है।
तहसील क्षेत्र के चयनित लगभग ५०० किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा मंडी समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को ऋण पार्टी के विधायकों को वितरित करने थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से एक किसान को प्रमाण पत्र देकर शुभारंभ करने का मन बना लिया। काफी प्रयास के बाद स्थानीय भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष को मंच तक ले जाने में सफल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने दिखतौली की महिला किसान ऊषादेवी पत्नी भूरी सिंह को अपने हाथ से ऋण मोचन का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संक्षेप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें आम जनता की सरकार है। दोनों ही सरकारें जनता के हित के लिए फैसले कर रही हैं। किसानों को बैंकों की लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए ऋण माफ के चैक न देकर सीधे उनके खाते में धनराशि स्थानांतरित की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा संगठन और सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर बल दिया।

Read More »

विधायक ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

बीडीएम कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने की सफाई
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रदेश में सितंबर १५ से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शिकोहाबाद नगर पालिका द्वारा नगरीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बीडीएम कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कॉलेज परिसर में झाड़ू से सफाई कर किया। इसके बाद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने सफाई की।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के अलावा व्यापारी, शिक्षक, डॉक्टर व ब्रांड एंबेस्डर के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सफाई व्यवस्था पर विचार व्यक्त किए और लोगों को साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। अंत में अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

विद्युत विभाग ने ली एक किसान की जान

फसल में पानी लगाते समय टूटा हाईटेंशन तार
पाढ़म बस अड्डे पर भी बिजली तारों से एक युवक गंभीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव पहाडपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड गई। हाईटेंशन तार का टूटने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने बाजरे की फसल में पानी लगा रहा था। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पाढ़म बस अड्डे पर सामान उतारते समय एक युवक बिजली के तारों से गंभीर रुप से घायल हो गया।
जसराना के गावं पहाडपुर निवासी किसान नरेंद्र सिंह (40) पुत्र होरीलाल शुक्रवार की सायं अपने बाजरे के खेत में पानी लगा रहा था। उसके खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तारों से चिंगारी निकलने लगी। किसान कुछ समझ पाता इससे पहले ही तार टूटकर खेत में गिरा। खेत में भरे पानी में करंट दौड रहे करंट ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया। किसान खुद को बचाने का प्रयास करता लेकिन हाईवोल्टेज की वजह से उसे मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देर सायं तक किसान के घर न पहुंचने पर किसान के परिवारीजनों को चिंता हुई।

Read More »

एसबीआई को मिली कनेक्शन काटने की धमकी

बिजली विभाग जमा करने के बाद भी भेज रहा लाखों का बिल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जसराना एसबीआई शाखा को विद्युत विभाग उसके कनैक्शन को काटने की धमकी दे रहा है। बिल जमा करने के बाद भी लाखों रुपए का बिल भेजा रहा है। विभाग के चक्कर लगाने के बाद बैंक को राहत नहीं मिल रही है। बैंक हर माह बिल जमा कर रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जसराना पर विभाग का 157841 रुपए बकाया है। 27 तक बिल जमा न करने पर विभाग ने कनैक्शन काटने का अल्टमेटम दिया है। कनैक्शन कटने की बात से बैक में हहडकंप मच गया है। बैंक कर्मचारी विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहंी बैंक कर्मचरियों ने बताया कि अक्टूबर 2016 से विभाग बैंक को परेशान करने का कार्य रहा है। बैंक जमा द्वारा जमा की गई राशि को समायोजित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण बिल लाखों तक पहुचं गया है।

Read More »