Wednesday, July 24, 2024
Breaking News

जिले में कुत्तों का बढ़ रहा आतंक

फिरोजाबाद। जिले में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चे महिलाओं के अलावा युवा और वृद्धों पर हमला कर कुत्ते ने घायल कर दिया। घायल लोगों ने अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। ग्रामीणों ने हमला करने वाले कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है। पूरा मामला शिकोहाबाद क्षेत्र का है। 62 वर्षीय राजवीर सिंह सुबह शौच करने के लिए खेत में गए थे। जहां हाथ साफ करते समय पीछे से कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनके अलावा अब्बास नगर निवासी 31 वर्षीय नगमा पत्नी मोनू सड़क पर चल रहीं थीं। तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। 25 वर्षीय लवकुश पुत्र संतोष यादव निवासी सलेमपुर नगला खंगर को भी खेत पर जाते समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।

Read More »

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा

कानपुर नगरः अवनीश सिंह। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शहरवासियों को भाग लेने के लिए गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी के काकादेव स्थित कार्यालय से रविवार को रामभक्तों ने आमंत्रण जूलूस यात्रा निकाली। जुलूस में शामिल लोगों ने गोविंद नगर विधानसभा में यात्रा निकाली इस क्रम में रामभक्त विभिन्न देवी व देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आसपास के लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही आगामी 22 जनवरी को मंदिरों में कीर्तन, भजन, जागरण का आयोजन करने एवं संध्या में अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया।

Read More »

विधान भवन सचिवालय परिसर में सफाई कर विशेष स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने विधान भवन सचिवालय परिसर में सफाई कर विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की और सचिवालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर के अंदर यदि कोई प्लास्टिक फेंकता हुआ दिखे, तो उसपर जुर्माना लगाया जाए। स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सचिवालय स्वच्छ रखने से सचिवालयकर्मियों को कार्य करने में आनंद की अनुभूति होगी। इस अवसर पर उन्होंने सचिवालयकर्मियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समस्त कार्यालयों एवं विद्यालयों में 14 जनवरी, 2024 से 21 जनवरी, 2024 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

खिचड़ी और कम्बल का किया वितरण

मथुरा। मकर संक्रांति पर श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा न्याय पंचायत सोनाई क्षेत्र में रेलवे-स्टेशन के समीप श्रीदेवी गौशाला प्रांगण में 7 ग्राम सभाओं के गरीब असहाय लोगों को खिचड़ी प्रसाद व 200 कंबलो का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चंदनश्री महाराज और विशिष्ट अतिथि जगदीश एडवोकेट एवं गंगाधर वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनवीर सिंह रावत और संचालन मनीष कुमार रावत एवं नथाराम पाठक ने किया। संस्था के प्रबंधक एस0 सी0 कुशवाह ने जनता से निवेदन किया कि हम सभी को मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अधिक ध्यान देना है। उन्होंने विश्वास दिया कि वर्ष 2024 में क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार में बेटी जन्म लेगी तो उस परिवार को संस्था के माध्यम से सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया जायेगा।

Read More »

गांवों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सरकार की नई पहल

मथुरा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के तहत शहर से गांव तक तीसरी आंख का पहरा बैठाया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में शासनादेश जारी किया जा चुका है। चुनावों से पहले इस प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसी को लेकर एसपी सिटी ने थाना फरह परिसर में ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों और गांवों के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया और इस योजना के महत्व को साझा किया। फरह क्षेत्र के प्रधानों, वार्ड सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों और वार्डों में कैमरा लगवाने एवं शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता कर सुझावों का आदान प्रदान किया गया।

Read More »

मकर संक्रांति पर चलाया स्वछता अभियान

मथुरा। मकर संक्रांति पर गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में विधायक, एसडीएम और चेयरमैन प्रतिनिधि ने झाड़ू लगाई। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोवर्धन में विधायक मेघश्याम सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत दानघाटी मंदिर से की। इस अभियान में एसडीएम मयंक गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने सहभागिता निभाई। विधायक मेघश्याम सिंह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाया। विधायक मेघ श्याम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मकर संक्रांति के दिन पूरे प्रदेश ने स्वच्छता अभियान चलाया गया है। गोवर्धन के प्रमुख दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर लोगों को जागरूक किया है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं से जागरूक हो रही जनताः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से रूबरू करा रही है। इसी क्रम में यह यात्रा आज ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई गांव में पहुंची। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने उपस्थित समूह से कहा कि पीएम मोदी का संकल्प भारत के कल्याण और उत्थान के लिए है। उनका हर कदम देश की जनता की भलाई के लिए है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे भारत देश को उत्साहित किया है। यह हमारी धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला कार्य है। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि पूर्व की सरकारों की योजनाएं केवल कागज में बनती थी और वह कागज में ही दम तोड देती थी।

Read More »

घर-घर जाकर वितरित किये जा रहे है पूजित अक्षत व पत्रक

महराजगंज, रायबरेली। विकास खंड महराजगंज की ग्राम सभा राघवपुर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुन्दरकाण्ड समिति के नेतृत्व समिति के सदस्यों ने सर्व समाज के लोगों को अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत व पत्रक घर-घर जाकर वितरण किया। सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान राम जी के नगरी से आये पूजित अक्षतों को राघवपुर के लोगों में वितरण हो रहा, यहां के निवासियों के लिए गौरव की बात है। आगे कहा कि 22 जनवरी के पूर्व सभी लोग अपने गांव में स्थित मंदिरों में साफ-सफाई कराये और प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना के दिन आप लोग अपने-अपने घरों में कम से कम मिट्टी के 11 दीपक जलाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Read More »

मुख्य सचिव ने एमएसएमई विभाग के कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ओडीओपी योजना से स्थानीय स्तर के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। इसे अगले लेवल तक ले जाने तथा ओडीओपी को और बढ़ावा देने के लिये विचार-विमर्श कर रणनीति तय करें। ओडीओपी की जनपदवार रैकिंग करायी जाए। अयोध्या में स्टैण्डर्ड मॉडल बनाकर ओडीओपी का एक स्टोर स्थापित कराया जाये। इसके अलावा ओडीओपी के लाभार्थियों को आधार और फैमिली आईडी से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल को जिले की ओडीओपी इकाइयों को व्यापार के लिये इनपुट प्रदान करने हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड जैसी ट्रेड से सम्बन्धित संस्थाओं और एजेन्सियों के साथ जोड़ा जाए। उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिये क्वालिटी काउन्सिल ऑफ इडिया (क्यूसीआई) के सहयोग से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित कराकर उद्यमियों के बीच इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

Read More »

गोवर्धन में गैंगस्टर की 20.29 लाख की संपति की कुर्क

मथुरा: संवाददाता। थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक शातिर अपराधी की करीब 20.29 लाख की अवैध सम्पत्ति कुर्क की है। एसएसपी के निर्देशानुसार गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध धारा 14 (1) गिरोहबन्द अधिनियम एवं आसमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अपराधियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन के द्वारा 18 मार्च 2023 को गैंगस्टर एक्ट में जाहिद पुत्र सुभान खान निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, इरफान पुत्र जोरमल निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन मथुरा, तस्लीम पुत्र उमर मोहम्मद निवासी नगला जंगली हाथिया बरसाना मथुरा, संजय खान पुत्र उझ्झल उर्फ सूबेदार निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, राहुल पुत्र मझला निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, सुन्ना उर्फ सुम्मा पुत्र इसरायल निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था।

Read More »