Wednesday, April 2, 2025

जे के सीमेंट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के छतौना मरियानी चौराहा पर आम जनमानस के लिए जे के सीमेंट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चौहान इंटरप्राइजेज पर किया गया। शिविर में कुशल डाक्टरों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों का निशुल्क परीक्षण किया गया। शिविर का आयोजन चौहान इंटरप्राइजेज मरियानी बाजार ऊंचाहार में कराया गया। जिसमें कुशल डॉक्टर द्वारा नेत्र परीक्षण, बी.पी., शुगर, खून, वजन, हाइट आदि निःशुल्क परीक्षण किया गया। क्षेत्र के सैकड़ा लोगों ने विभिन्न जांचों का परीक्षण कराया। इस अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड के टेक्निकल हेड भूपेन्द्र मिश्रा, जिले के सेल्स ऑफिसर विपिन शुक्ला, सीएंडएफ शिवकुमार गुप्ता व डीलर नागेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

चौहान गुट द्वारा विशाल होली मिलन सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

रायबरेली। हर साल की तरह इस साल भी ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट का होली मिलन समारोह/सम्मान समारोह सुपर मार्केट में फूलों की होली खेलते हुए संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, प्रदेश अध्यक्ष सीसी सिंह चौहान, अवतार सिंह मोगा ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नासिक से पहुंचे उमेश चौतन्य महाराज का 51 किलो की माला/गदा अंग वस्त्र भेंट चौहान गुट पदाधिकारियो ने जोरदार स्वागत किया।

Read More »

ऊंचाहार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए: अतुल सिंह

रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के डलमऊ ब्लाक के राधाबालमपुर, बिजलामऊ, गंजबड़ेरवा, संतपुर, बहेरिया, मनसुखमऊ,कुरौलीदमा, भीमगंज, कोटिया चौराहा एवं गौरा ब्लाक के कितूली आदि गांव में चौपाल, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों से मिलकर होली की बधाई दी व लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार आप सबकी चिंता कर रहे हैं। इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बने संविधान को बचाने के लिए लगातार राहुल जी संघर्ष कर रहे हैं।

Read More »

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट, जानिए प्रमुख ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-26 का अपना पहला बजट पेश किया। इस बजट में दिल्ली को विकसित बनाने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास में गिरावट आई थी, खासकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस बजट के माध्यम से दिल्ली को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।

Read More »

आपदा पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील रहे अधिकारी: सभापति

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक सभापति इंजी. अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद रायबरेली और उन्नाव की आपदा प्रबंधन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में समिति के सदस्य उमेश द्विवेदी, अंगद कुमार सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभापति ने बैठक के दौरान अधिकारियों को आपदा पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

Read More »

सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति पर त्रिदिवसीय मेले व प्रदर्शनी का उद्घाटन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय जनपदीय विकास उत्सव के तहत सामुदायिक केंद्र विकास प्राधिकरण रतापुर रायबरेली में मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, और अपना दल जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

Read More »

सवर्ण आर्मी ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

फिरोजाबाद। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सवर्ण आर्मी सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें सांसद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा व प्रदेश सचिव सौरव लहरी नेतृत्व में पदाधिकारी एकजुट होकर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा हाल ही में सार्वजनिक रूप से हिंदू योद्धा राणा सांगा के ऊपर गलत टिप्पणी की गई। जिससे कि सवर्ण आर्मी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं और हिंदुस्तान में रहते हैं। हम किसी भी दल में हो लेकिन अपने धर्म और हिंदू राष्ट्र के साथ गद्दारी कैसे कर सकते हैं जो कि सांसद शायद भूल गए। आपके द्वारा दिये गये वक्तव्य के लिए या तो आप सार्वजनिक माफी मांगे या भारत सरकार आपके खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाए।

Read More »

प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष व केंद्र सरकार के 10 वर्ष की सेवा सुरक्षा व सुसाशान की नीति की उपलब्धियां को बताने के लिये मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष व केंद्र सरकार के 10 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हेतु जनता को शासन की नीतियों से एक ही मंच पर अवगत कराने हेतु संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन उद्यान विभाग की नर्सरी के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों ने शासन की योजनाओं के प्रदर्शन से सुसज्जित स्टॉल लगाए। जहां जनता को शासन की योजनाओं के संबंध में ज्ञान कराने हेतु पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया और महाकुंभ और 8 वर्ष के सुशासन पर बनी हुई फिल्म का भी प्रदर्शन भी यहां किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विधान परिषद सदस्य मुख्य अतिथि विजय शिवहरे की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अब देश और प्रदेश तेजी के साथ बदल रहा है। गांव को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

Read More »

कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों करें प्रचार-नानक चंद्र अग्रवाल

फिरोजाबाद। उ.प्र. सरकार के आठ वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों हेतु महानगर की कार्यशाला का आयोजन महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की अध्यक्षता मे किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल ने पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और सुरक्षा के आठ साल ऐतिहासिक हैं। समग्र विकास एवं लोक कल्याण को समर्पित एवं सुशासन स्थापित करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में उपलब्धियां से परिपूर्ण 8 वर्ष पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि विगत 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने पूरे मनोयोग से प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य करते हुए सभी वादों और संकल्पों को बखूबी पूरा किया है।

Read More »

जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय दाऊदयाल स्टेडियम के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राहुल चोपड़ा क्रीड़ा अधिकारी एवं समाजसेवी शेखर गुप्ता द्वारा किया गया। जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग वाल्टिंग टेबल में मिस्टी प्रथम, नाविका द्वितीय, आराध्य तीसरे स्थान पर रही। अनइवन बार्स में संस्कृति प्रथम, सरोज द्वितीय और पावनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैलेंसिंग बीम में सरोज प्रथम, श्रीनिका द्वितीय और इंद्रिरा ने तृतीय, फ्लोर में अनन्या अत्री प्रथम, आध्या द्वितीय, योगिता तीसरे पायदान पर रही।

Read More »