Sunday, June 2, 2024
Breaking News

बाईपास पर 20 से 30 गांवों के संपर्क मार्ग को बंद किए जाने पर, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में निर्माणाधीन राजमार्ग के पट्टी रहस कैथवल, जब्बारीपुर, कल्यानी, कंदरावा सहित करीब 20 से 30 गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को आज बाईपास निर्माण करा रहे अधिकारियों की वजह से अब बंद किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। ग्राम पट्टी रहस कैथवल के प्रधान प्रतिनिधि (सेवक संघ परिवार के सदस्य) अनुज उपाध्याय ने बताया है कि 20 से 30 गांवों के संपर्क मार्ग को बंद किए जाने से जन जीवन भी प्रभावित होगा, जिससे तकरीबन प्रतिदिन सैकड़ों किसान, हजारों राहगीर, स्कूली बच्चे सहित आमजन काफ़ी प्रभावित होंगे। जिसको खुलवाए जाने हेतु प्रधान प्रतिनिधि ने सभी ग्रामीण व जनप्रतिनिधिगणों के आगे आने का आवाहन किया है,साथ ही इस गंभीर समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। जिसके बाद आज एनएच के चीफ़ इंजीनियर मौके का निरीक्षण करने भी पहुंचे हैं।

Read More »

यातायात व्यवस्था पर शैलजा कान्त मिश्र की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसकी जानकारी देते हुए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ते हुए वृंदावन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। रोड मैप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के साथ तैयार कर लिया है। जैंत से शुरू होकर रामताल होते हुए वृंदावन बाईपास यमुनापार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101 पर जुड़ेगा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने प्रजेंटेशन दिया। 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सिक्स (6) लेन का होगा।

Read More »

आग से दुकान के सामान सहित गृहस्थी जलकर हुई खाक

खखरेरु/फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बदनमऊ मजरे कुल्ली गांव में अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गयी। जिससे दुकान में रखी सामग्री सहित गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग को काबू किया। तब तक दुकान का सामान जलकर राख हो गयी। विकास खण्ड विजयीपुर की ग्राम सभा बदनमऊ मजरे कुल्ली गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामखेलावन की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। बताया गया कि दिनांक 25 मई 2024 को सुबह समय लगभग 4 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दिया। जिससे दुकान का कीमती सामान सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया।

Read More »

भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर लगाया प्याऊ कैंप

सलोन, रायबरेली। इस भीषण गर्मी में जबकि तापमान उच्च स्तर पर चल रहा है, सलोन रोडवेज बस स्टेशन पर भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने 10 दिन का एक प्याऊ कैंप लगाकर मुसाफिरों को पानी पिलाने का पुनीत कार्य आरंभ किया है। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क प्याऊ कैंप का मुख्य उद्देश्य मुसाफिरों को शुद्ध पानी पिलाना है। इससे समाज सेवा का एक अच्छा संदेश जाएगा। मैं धन्यवाद देता हूं प्याऊ की संचालिका राज्यपाल अवार्डेड शिक्षिका जिला गाइड कमिश्नर डॉक्टर साधना शर्मा और उनकी पूरी टीम का कि इस पुनीत कार्य में अपने साथ-साथ सर्वाेदय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, कन्या जूनियर हाई स्कूल के बच्चे और बच्चियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही हम सब की एक और जिम्मेदारी बनती है कि कम से कम पक्षियों के लिए भी अपने घरों पर दाना और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कि इस भीषण गर्मी में उन्हें भी राहत मिल सके।

Read More »

मोदी की ‘मुजरा’ वाली टिप्पणी पर बवाल, विपक्ष बोला- इन्हें डॉक्टर के पास ले चलो

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। लोकसभा चुनाव 2024 अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। आज 25 मई को छठे चरण की वोटिंग होने के बाद सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इससे पहले बयानों के बाणों की बौछार तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मुजरा” वाले बयान देकर विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है। विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को घेरने की कोशिश तेज कर दी है। मुजरा एक नृत्य प्रदर्शन है जो व्यापक रूप से वेश्याओं से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, बिहार में काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में बैक-टू-बैक रैलियों को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इसकी धरती पर घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी को उनके अधिकारों से वंचित करने और उन्हें मुसलमानों की ओर मोड़ने की इंडिया गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा। वे अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए “मुजरा” कर सकते हैं।” मोदी ने कहा- मौजूदा आम चुनाव में इंडिया ब्लॉक हार की ओर बढ़ रहा है…कहा, जब नतीजे आएंगे, तो राजद और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते नजर आएंगे।

Read More »

लोकसभा चुनाव का छठा चरण संपन्न

नई दिल्ली : कमल नैन नारंग लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली और हरियाणा में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में 57.7% मतदान दर्ज किया गया। आज बिहार और बंगाल की आठ-आठ सीटों, दिल्ली की सात, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी, जहां मतदान स्थानांतरित किया गया था, पर मतदान हो रहा है। सभी राज्यों में सबसे दिलचस्प मुकाबला देेश की राजधानी दिल्ली में है, जहां भाजपा ने 2019 में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस संयुक्त रूप से भाजपा से मुकाबला कर रही है। कांग्रेस जहां राष्ट्रीय राजधानी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Read More »

अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली: कमल नैन नारंग। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व परिवार के साथ शनिवार, 25 मई, 2024 को नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। मतदान केन्द्र पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के अलावा उनके दो बच्चे और पिता भी थे। वोट डालने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने मतदान किया है। मेरी माँ आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।

Read More »

जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग की बैठक

» बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार
» सभी ग्राम पंचायत में खेल मैदान व पार्क विकसित करने के दिए निर्देश
» सिरसा व सेंगर नदी सहित जनपद की पांचो नदियों का पूनरोद्वार कराने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद के विकास कार्य एवं कल्याणकारी योजनाओं में गति लाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परक व जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में नवीन विद्यार्थियों की नामांकन की स्थिति, विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र एवं उन्हें प्रदत्त सुविधाएं, ऑपरेशन कायाकल्प तथा मिशन पोषण आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकास खंड शिकोहाबाद में कम नामांकन पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने एवं नामांकन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।

Read More »

अघोषित विद्युत कटौती बंद करने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शहरी पंकज गोयल से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद नगर में पुरानी केवलों एवं विद्युत खम्बों बदलने के लिए जो करोड़ो रूपये भेजे है, यह धन व्यापारियों के द्वारा विभिन्न टैक्स से सरकार को विकास के लिए पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नगर में आधुनिक विद्युत केवल बदलने के विस्तार कार्य के कारण प्रातः नौ बजे से देर शाम तक विद्युत कटौती की जाती है, उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने, दुर्गा नगर में लटकते और पोलों को ठीक कराने के साथ ही दुर्गा नगर तिराहा राजेन्द्र विश्राम गृह के पास जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को जमीन से हटाकर ऊपर रखने की मांग की है।

Read More »

ऐतिहासिक व भव्यता के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा कल

फिरोजाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मई को प्रातः आठ बजे भगवान परशुराम शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में जनपद के विप्र बंधु बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। उक्त विचार परशुराम शिविर पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस बार की शोभायात्रा अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के डोले सहित तीन डोले होंगे। नाचने वाले आठ घोड़े, अयोध्या मॉडल पर आधारित भगवान श्रीराम का मंदिर, बाहुबली हनुमान, महाकाल, बरसाने की फूलों की होली सहित लगभग आधा दर्जन झांकियां के अलावा दो बैंड शामिल होंगें। परशुरामशोभा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प.उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में लगभग 21 स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे।

Read More »