Tuesday, April 22, 2025
Breaking News

ऊर्जा राज्य मंत्री घायल भाजपा नेता ब्रह्मदेव सिंह का हाल जानने पहुचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल दुर्घटना में घायल भाजपा नेता ब्रह्मदेव सिंह का हाल जानने मड़िहान के बरगवा गांव पहुंच गए ज्ञात हो, कुछ दिनों पहले विधानसभा मड़िहान ग्राम बरगवा के रहने वाले भाजपा नेता ब्रह्मदेव सिंह मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो जाने के कारण उन्हें काफी चोट लग गई थी , ऊर्जा राज्य मंत्री को यह जानकारी होने पर भाजपा नेता का हाल जानने के लिए उनके निवास पर पहुचे , उनका हालचाल लिया। मंत्री जी के साथ ब्रह्मदेव सिंह का हाल जानने के लिए और भी कई भाजपा के नेता साथ मे धनंजय पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, जय सिंह, राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र सिंह आदि लोग साथ रहे।

Read More »

विंध्य फोटोग्राफर एसोसिएशन का हुआ गठन

मीरजापुर। आज मीरजापुर में विंध्य फोटोग्राफर ग्रुप एसोसिएशन का हुआ गठन विशाल सिंह को बनाया गया ।अध्यक्ष अभिषेक तिवारी को एवं सचिव पद दिया गया चयनित उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर सुशील श्रीवास्तव जी को लोगों ने सर्वसम्मति से चयनित किया । मीडिया प्रवक्ता ओम शंकर गिरी बनाए गए इस अवसर पर आकाश गुप्ता सत्येंद्र उर्फ मुन्नू जायसवाल कृष्णा सिंह बालाजी बालकिशन अनीश खान राकेश विश्वकर्मा विनोद यादव पीयूष जायसवाल प्रमोद गुप्ता रवि शंकर प्रजापति सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Read More »

सवर्ण महासभा की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक राज महल मैरिज होम में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव ठा. मोहन सिंह चैहान एवं जिलाध्यक्ष ठा. बबलू प्रताप जादौन को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में राजनरायन गुप्ता ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। साथ ही कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागृत अभियान चलाया जायेगा। अशोक शर्मा हरि ने कहा कि आरक्षण का जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट समाप्त होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा आज संगठन का विस्तार किया गया है। जो भी संगठन में शामिल हुए उन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही कहा कि साजिश के तहत समाज के लोगों को राजनीति दल पिदे करने का काम कर रहे है और उच्च पदो से हटाया जा रहा है।

Read More »

सवर्ण महासभा की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक राज महल मैरिज होम में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव ठा. मोहन सिंह चैहान एवं जिलाध्यक्ष ठा. बबलू प्रताप जादौन को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम में राजनरायन गुप्ता ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। साथ ही कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागृत अभियान चलाया जायेगा। अशोक शर्मा हरि ने कहा कि आरक्षण का जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट समाप्त होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा आज संगठन का विस्तार किया गया है। जो भी संगठन में शामिल हुए उन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। साथ ही कहा कि साजिश के तहत समाज के लोगों को राजनीति दल पिदे करने का काम कर रहे है और उच्च पदो से हटाया जा रहा है।

Read More »

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पौधों की पूजा कर किया प्रकृति वंदन

फिरोजाबाद। राष्ट्र के हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। प्रकृति के विभिन्न घटकों के आपसी तालमेल से ही पृथ्वी पर जीवन संभव हुआ है। प्राकृतिक संतुलन में ही मानव हित है। उक्त वक्तव्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने जलेसर रोड स्थित संघ के विभाग कार्यालय चंद्र भवन में प्रकृति वंदन करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति के जन्म से मृत्यु पर्यंत तक प्रकृति पूजन की परंपरा रही है। हमारे यहां पूर्व काल में व्यक्ति के जन्म से पूर्व ही गर्भवती माता को पुंसवन संस्कार में विशिष्ट जड़ी-बूटियों का सेवन कर प्रकृति का महत्व और उपयोगिता समझाई जाती थी। भारतीयों के सोलह संस्कारों में गंगा-यमुना, तुलसी-पीपल, विंध्य-हिमालय पर्वतों जैसे प्राकृतिक प्रतीकों का पूजन और साहचर्य से लाभ लिया जाता रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने के संबंध में बच्चों को शुरू से ही शिक्षा दी जाती रही है। बड़े-बुजुर्ग पानी ज्यादा खर्च करने पर कहा करते थे कि मरने के बाद इसका भी हिसाब देना होगा इसलिए कम खर्च करो।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट

फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव विजय पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मटसैना क्षेत्र गांव विजयपुरा निवासी अजयपाल के पुत्र राजू 24 वर्षीय को गांव के ही लवकुश, भूपेन्द्र आदि लडकों ने आज सुबह खेत से आते समय रास्ते में घेर कर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल को गया, घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घायल ने बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों-बच्चो में विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश मानते हुए उक्त लोगो ने आज गांव के बाहर घेर कर मारपीट कर दी। जिससे सिर में गम्भीर चोट आयी है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया है।

Read More »

क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक बलवन्त सिंह धाकरे के कार्यालय पर हुई। जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नई टीम का गठन हेतु विचार-विमर्श किया गया। अक्टूवर माह के अन्तिम सप्ताह तक समस्त जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाए। नवम्बर के प्रथम सप्ताह में सभी सदस्यों द्वारा नये अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। जिससे बिना किसी पदाधिकारी के दबाव में न आकर स्वत़ंत्र रूप से कार्य कर सके। बैठक का संचालन विक्रम जादौन एवं अध्यक्षता रंजीत सिंह चैहान ने की। बैठक में अशोक जादौन, उदय सिंह, भानुप्रताप सिंह, सुनील राना, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, धर्मेन्द्र पाल सिंह, सन्तोष राठौर, देवेश तौमर, राष्ट्रदीप सिंह यादव सिंह, प्रताप सिंह, वीरीसिंह, शिवप्रताप सिंह, ओमवीर चैहान, अशोक कुशवाह, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »

सांप के काटने से हुई महिला की मौत

रसूलाबाद/कानपुर देहात, ओम सिंह। क्षेत्र के एक गांव में घर में काम कर रही एक महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई यह देख परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।देर रात्रि तक परिजन झाड़.फूंक के चक्कर में पड़े रहे। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेन गांव में रविवार दोपहर12 बजे सुमित्रा 45 पत्नी श्री राम अपने घर में काम कर रही थी। तभी घर में छिपा बैठा,जहरीले साँप ने महिला को डंस लिया। महिला की हालत बिगड़ने परिजन उसे आनन फानन रसूलाबाद सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इसके बाद परिजन झाड़ फूक कराने के चक्कर मे देर रात्रि तक इधर उधर भागते रहे। महिला के हालत में कोई सुधार नही हुआ। ग्रामीणों की माने तो महिला का घर गांव के बाहर बना था जहां आसपास खेत थे। जिसके वजह से बरसात के समय मे साँप कीड़ों का खतरा ज्यादा रहता है। जिसके वजह से आज यह हादसा हो गया।

Read More »

कार-बाइक में भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

ओसा/कौशांबी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति ओसा के पास कार और दोपहिया बाइक सवार में टक्कर हो गई है जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव निवासी विपिन कुमार मोदनवाल पुत्र श्याम लाल मोदनवाल अपने साथी पप्पू पुत्र मोहम्मद और जिसान पुत्र फैयाज किसी काम से बाइक से मंझनपुर आए थे| और बाइक सवार वापस ओसा चौराहा जा रहे थे| बाइक सवार मंडी समिति इफको एजेंसी के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए। जिसमें पप्पू और विपिन की हालत गंभीर है। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलो का इलाज चल रहा है।

Read More »

केसरिया हिन्दू वाहिनी ने बांटे सदस्यता प्रमाणपत्र

कौशाम्बी, विकास सिंह। केसरिया हिन्दू वाहिनी कार्यालय में कार्यालय प्रभारी रजनीश त्रिपाठी के नेत्रत्व में यूथ विंग के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमे मंडल अध्यक्ष रामेनन्द्र मिश्रा की अचानक तबीयत खाराब हो जाने के कारण इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहें उनके निर्देशानुसार विकास पांडेय मंडल महामंत्रीं प्रयागराज (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य), सत्येन्द्र त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष कौशांबी मुख्य प्रकोष्ठ), लवकुश त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कौशांबी), आशुतोष मिश्रा (जिला अध्यक्ष यूथ विंग कौशांबी) द्वारा वितरण किया गया।
जिसमे समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे अनुज श्रीवास्तव (जिला महामंत्री युवा मोर्चा कौशांबी) वीरू त्रिपाठी जिला रैली प्रमुख कौशांबी, लोकेश मणी मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष) आशिक तिवारी रंगनाथ मिश्रा, सत्यम मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा, शिवम मिश्रा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More »