शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद भी दबंग जमीन पर अबैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे। कब्रिस्तानों की भूमि को भी ऐसे लोग नहीं छोड़ रहे है। आज सोमवार को भी शहर के भगवंत वाले बाग स्थित कब्रिस्तान पर रातों रात कब्जा कर लिया। सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं इसकी जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई। नगर के जनप्रतिनिधियों तक यह मामले आते ही वो भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस ने कार्य को वहीं रुकवा दिया। नगर में भगवंत वाले बाग स्थित कब्रिस्तान में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा दीवार लगाकर कब्जा कर लिया। सुबह होने पर जब लोगों ने देखा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में काफी लोग एकत्रित हो गए।
Read More »डा. काफील की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी चल रही है, अभियान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी । अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम के नेतृत्व में डॉ कफील खान की रिहाई के लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त तक महा अभियान चल रहा है। वहीं हस्ताक्षर अभियान में माध्यम से करीब पाचं लाख लोगों ने डा. काफील की रिहाई की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किये है। यह बात प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव राशिद खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। राशिद खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी डा. काफील की रिहाई के लिए चरणबंद तरीके से अभियान चला रही है। सबसे पहले हस्ताक्षण अभियान के माध्यम से डा. काफील की रिहाई की मांग की गई। साथ ही वीडियो संदेश के माध्यम से पांच हजार से ज्यादा आम लोगों ने योगी सरकार से डॉ कफील को फर्जी मुकदमों में जेल में बंद रखने का विरोध कर उनकी रिहाई की मांग की है।
सुहानगरी की सड़के हुई जलमग्न, लोगों की निकलने में हुई परेशानी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार की दोपहर अचानक हुई तेज बरसात से सुहागनगरी की सड़के जलमग्न हो गई। चारों तरफ सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अचानक हुई बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत नजर आई। साथ ही बारिश में बच्चे नहाते नजर आए।सुहानगरी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली ली।अचानक हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। और एक से डेढ़ घंटे की बरसात ने नगर निगम की नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी।
परियोजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा के अन्दर कराये जाने के निर्देश

Read More »
कालोनी पर कब्जा करने के लिये सपा नेता ने युवती पर ढाया कहर
कानपुरः अर्पण कश्यप। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली निवासी युवती को दबंगों ने रोड पर गिरा गिरा कर पीटा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके बाल पकड़कर खींचते हुए चैकी तक ले गये और यह सब नजारा चैकी इंचार्ज के सामने घटित होता रहा।
आपको बताते चलें की कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके में रहने वाली चंदा देवी व बेटी खुशबू डूडा द्वारा प्राप्त कॉलोनी में किराये पर रहती हैं। मकान मालिक के मरने के बाद क्षेत्र के दबंग सपा नेता अनूप यादव अपने साथियो संग कॉलोनी पर जबरन कब्जा करना चाहता हैं। जिसके लिए दबंग अनूप अक्सर मां बेटी को मारता पीटता वह गंदी गंदी गालियां बकता हैं। यहां तक की युवती के कमरे में जबरन अपना ताला तक डाल रखा है। युवती ने बताया कि चैकी इंचार्ज व सिपाहियों की मिलीभगत से हमारे मकान पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जिससे आजिज होकर मॉ बेटी ने अपने मकान में ताला डालकर अलग किराए पर रहने लगी पर कभी कभी अपने घर की सुरक्षा के लिहाज से अपने घर व गुमटी को देखने जाती हैं मॉ चंदा देवी का कहना है कि आज भी बेटी खुशबू अपने मकान व दुकान को देखने के लिए दबौली स्थित अपने घर को देखने गई हुई थी। जहां पंहुंचते ही दबंगों ने अपनी महिलाओं के साथ मिलकर मेरी बेटी खुशबू को मारा पीटा।
क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद कर किया नमन
शिकोहाबाद। रविवार को नगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शाहिद अली ने कार्यालय पर 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहणकर कर देश के अमर शहीद सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बिस्मिल्लाह खान आदि को याद कर नमन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ लेते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मनोज, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, दाऊद खान, संजय यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ यामीन, सुनील मथुरिया, वीरवती, कमरुद्दीन, राजेश कठेरिया, नदीम नवाबउद्दीन, नईम अब्दुल्ला, हृर्देश, विजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
गौशाला की स्थित गौवंश देखकर भडके सांसद, गायों को दूसरी जगह सिफ्ट करने के दिए निर्देश
शिकोहाबाद। नगर में रविवार को सांसद डा चंद्रसेन जादौंन ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। सबसे पहले सांसद ने भोगनीपुर ब्रांच से निकले बंबा का निरीक्षण किया। इस दौरान बंबा की सिचाई के लिए सफाई के दौरान निकली मिट्टी को पटरी पर डाल देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा कि मिटटी को उठाकर नगर पालिका गलियों में डाल दे। जिससे मार्ग भी सही हो जायेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्य भी हो जायेगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया और उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने आरौंज स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में गायों के लिए कोई भी चारे, पानी की व्यवस्था नही थी। गायों की स्थित भी बहुत ही खराब थी। सांसद ने जिलाधिकारी को फोन कर सारी अव्यवस्थाओं की जानकारी दी और गायों को दूसरी गोशाला में सिफ्ट करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सांसद को भरोसा दिलाया कि गायों को दूसरी गोशाला में सिफ्ट कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाई की जायेगी। क्योकि कुछ दिन पूर्व ही गोशाला में आधा दर्जन गाय चारे पानी के अभाव में मर गई थी। सासंद ने कहा कि गोशाला में किसी प्रकार की लापरवाही को बदास्त नही किया जायेगा।
Read More »आठ करोड की लागात से होगा नाले का निर्माण – मनीष असीजा
फिरोजाबाद। नगर विधायक द्वारा लेबर कालौनी नाले पर डेढ़ मीटर लम्बी आरसीसी निर्माण कार्य का शुभारम्भ श्रीफल तोड कर किया।
बताते चले कि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा लेबर कालौनी झरना कच्चे नाले का आरसीसी निर्माण कार्य की आधारशिला श्रीफल तोड कर रखी। इस मौके पर उन्होने बताया कि नाले का निर्माण कार्य लगभग आठ करोड की लगाते से डेढ़ किलो मीटर तक किया जायेगा। इस मौकेपर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, राधाकिशन वर्मा, पार्षद हरिओम वर्मा, राकेश यादव, गुडिया गुलशन खॅान, प्रमोद राजौरिया, पार्षद पति सुनील मिश्रा, रविन्द्र शर्मा ढपली, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, आदि सैकडों लोग थे।
विद्युत विभाग ने चलाया बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेदन अभियान
⇒उपभोक्ताओं ने अवैध बसूली का आरोप
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र संन्त नगर में विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा प्राईवेट कर्मचारियों पर मनमानी व अवैध बसूली का आरोप लगाते हुए जेई संे शिकायत की। जिस पर जेई ने जाॅच कर कार्यवाही का अश्वासन दिया।
बताते चले कि दो दिन पूर्व सन्त नगर झोपडी वाली गली में विद्युत बकाये दारों के कनेक्शन विच्छेदन किये थे। जिसमें मायादेवी, रामप्रसाद आदि लोगो के विद्युत कनेक्शन बकाया होनंे के कारण काटे गये।जिसको लेकर उपभोक्ताओ ने बताया कि टीम में प्राईवेटकर्मी प्रीतम सिंह ने अवैध बसूली करते हुए कुछ बकायेदारों के कनेक्शन को काटने से छोड दिया।जिसकी शिकायत जेई मुन्नालाल से की गयी। जेई ने बताया कि आरोप गलत है, अगर येसा पाया गया तो जाॅच कर कार्यवाही की जायेगी। वही कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश हैं कि जिन उपभोक्ताओं पर पाॅच से दस हजार से अधिक बकाया है उनके कनेक्शनों को काटा गया है।
युवा कांग्रेस ने मनाया 60 वाॅ स्थापना दिवस
फिरोजाबाद। रविवार को युवा कांग्रेस के 60वाॅ स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा आज हमारे नेता राहुल गांधी युवाओं को आगे बढ़ा कर देश को आगे बनाना चाहते हैं। क्योंकि उनकी सोच एक अच्छी सोच है। कांग्रेस पार्टी में किसी जाति धर्म नहीं एक अच्छी सोच में समानता को देखकर लोगों को जोड़ा जाता है। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सौरभ पोरवाल ने कहा आज देश में बैठी सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सरकार को युवाओं की चिंता नहीं है। आज पूरे देश में 30 करोड से अधिक युवा बेरोजगार हैं। लेकिन हमारी सरकार को कोई भी चिंता नहीं है। जो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जल्द ही युवा कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं को साथ लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस दौरान मोहम्मद फहीम, यामीन मसूरी, इमरान कुरेशी, अंकित शर्मा, सेवा सैनी, कल्लू अंसारी, मोहन सविता, राकेश शंखवार, तनवीर फिरोजाबादी, मोहम्मद अशरफ, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।