Thursday, September 17, 2026
Breaking News

राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

हाथरस। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह अगस्त 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ाकर 25 अगस्त 2026 कर दी है। पहले खाद्यान्न वितरण की अवधि 5 अगस्त से 18 अगस्त तक निर्धारित थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण कई जनपदों में खाद्यान्न का उठान एवं वितरण अपेक्षित गति से नहीं हो सका। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 18 अगस्त को जारी निर्देशों के अनुसार सभी पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरण की अवधि 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है। इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण जारी रहेगा।

Read More »

पुरस्कार पाकर 417 मेधावी छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की ओर से चित्रकूट, मसानी पर 44वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 417 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार और सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेवनंद जी महाराज, डॉ. देवेंद्र शर्मा, शोभाराम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा ‘मुन्ना भैया’, अनिल कौशिक, रोहित सर्राफ, घनश्याम हरियाणा, चेतन स्वरूप पाराशर, पंकज शर्मा एडवोकेट, सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, डॉ. जमुना शर्मा, विनीत शर्मा, शशि शर्मा, विजय रिड़वा, पीपी शर्मा एवं मुकुट मणि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम संचालिका शशि शर्मा एवं कीर्ति शर्मा के निर्देशन में मां शारदे की वंदना, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

Read More »

बैंकिंग, बचत एवं साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

फिरोजाबाद। नारी जागरण सेवा संस्थान द्वारा आजाद नगर में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, बैंकिंग उत्पादों, जमाकर्ताओं के अधिकार, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। पार्षद उषा शंखवार ने कहा कि नियमित बचत और बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से डिजिटल लेनदेन करते समय सावधानी बरतने और साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। रविंद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय जागरूकता केवल बैंक खाता खुलवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपने अधिकारों, बैंकिंग सुविधाओं और सुरक्षित लेनदेन की पूरी जानकारी होना जरूरी है।

Read More »

स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 के चालान और छह वाहन निरुद्ध

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर परिवहन विभाग का विशेष सघन जांच एवं चेकिंग अभियान जारी है। 11 से 25 अगस्त तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत मंगलवार को जिले में स्कूली बसों, वैन और निजी एवं अनुबंधित वाहनों की जांच की गई। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालकों की योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। मांट तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल हो रहे चार प्राइवेट ईको वाहनों और बिना वैध प्रपत्रों के संचालित एक स्कूल बस को थाने में निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 16 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया।

Read More »

सोगरिया-मथुरा और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन

मथुरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 24 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में सात-सात फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 9:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन भी किया जाएगा।

Read More »

राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का मथुरा में हुआ स्वागत

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश लेकर निकली राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मथुरा पहुंची। गोवर्धन चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश धनगर ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। उनकी प्रेरणा से यह यात्रा एकता और सद्भावना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा केवल राजीव गांधी को स्मरण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी है। आयोजकों के अनुसार यह 35वीं यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए 19 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेगी।

Read More »

सरकारी भर्ती परीक्षाओं को समयबद्ध कराने पर जोर

➤ मुख्य सचिव ने आयोगों और भर्ती बोर्डों के अधिकारियों के साथ की बैठक

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी भर्तियों की चयन प्रक्रिया को समयबद्ध करने को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने कहा कि चयन आयोगों और भर्ती संस्थाओं को अपनी स्वायत्तता और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षाओं, परिणाम, अभिलेख सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने और उसका प्रभावी ढंग से पालन करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के साथ आधुनिक तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल की आवश्यकता बताई।

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर में 35 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से ट्रांसपोर्ट नगर के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रथम चरण में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क, सीवरेज, वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को राजा का ताल स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने दोपहर 12 बजे सदर विधायक मनीष असीजा ने फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के संग विधि-विधान से हवन-पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। परियोजना के प्रथम चरण में ट्रांसपोर्ट नगर में बेहतर सड़क व्यवस्था के साथ सीवरेज व्यवस्था, वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Read More »

भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम 25 सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मजदूरों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 25 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी क्षेत्रों के मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, वेतन विसंगतियों, बढ़ते कार्यभार और विभागीय समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं मजदूर परेशान हैं। आशा कार्यकत्रियों पर लगातार कार्यभार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप कोई मानदेय तय नहीं है। आशा बहनों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए चेतावनी दी कि कार्यभार के अनुरूप मानदेय तय करते हुए आशाओं को न्यूनतम 18,000 और आशा संगिनियों को 24,000 रुपये मानदेय तय किया जाए।

Read More »

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजायमान हुए शिव मंदिर

फिरोजाबाद। सावन का तीसरा सोमवार बेहद खास संयोग लेकर आया है। इसी दिन नाग पंचमी, सिंह संक्रांति, शुभ योग और रवि योग का एक दुर्लभ और महासंयोग बना है। सुबह से ही नगर के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर मन्नौती मांगी। सुहागनगरी में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों का तांता लगा गया। भक्तों ने अपने आराध्य देव का दुग्धाभिषेक कर, फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

Read More »