रायबरेली। चड़रई टोल प्लाजा, निकट बाबूगंज, ऊंचाहार में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान सुविख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, गत 8 सितंबर को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 सितंबर को एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। युवती की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने 13 सितंबर को कोतवाली चंदपा पहुंचकर प्रदर्शन किया था और जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की मांग की थी।
हिंदी काव्य प्रतियोगिता में ताव्या और रश्मि रहीं प्रथम
हाथरस। ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, सिकंदराराऊ स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कविता एवं दोहों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में ताव्या यादव एवं रश्मि यादव ने प्रथम, निहाल सिंह एवं भूमि उपाध्याय ने द्वितीय तथा चिराग सांवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरपाल सिंह यादव, कृष्णा दीक्षित फौजी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा एवं सभासद डॉ. आरके सेंगर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और उसका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
चंद्रवाड़ मेले के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर चंद्रप्रभु जैन मंदिर में मेला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मेला समिति की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का तिलक, पीत दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मेला महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अनूप जैन एडवोकेट ने फीता काटकर मेला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सतेंद्र जैन सोली, राजदीप जैन, कृष्णा जैन, अंशुल जैन, ऋतिक जैन, दीपक जैन, राज जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, संजीव जैन एवं अनमोल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्रिक्स ने नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया, रुख में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण पर जोर
कविता पंत: नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने सर्वसम्मति से आज यहां नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 पर अपनी मुहर लगा दी। 45 पृष्ठों के इस घोषणापत्र में शामिल 140 बिंदुओं पर “नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों सहित निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को मजबूत करना” विषय के तहत चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य सतत ऊर्जा परिवर्तन का समर्थन करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा कि नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से अपना लिया गया है। घोषणा पत्र में आतंकवाद की निंदा, संघर्ष निवारण और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, मजबूत बहुपक्षवाद और एकतरफा व्यापार उपायों पर चिंताओं पर जोर दिया गया है।
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम धर ने फिल्म ‘हक़’ में शाह बानो का किरदार निभाने को अपने लिए बेहद खास अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि शाह बानो का किरदार ऐसा है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा। अब यह फिल्म एंड पिक्चर्स पर दर्शकों के बीच पहुंच रही है। इस मौके पर यामी गौतम धर ने फिल्म में अपने किरदार, शाह बानो की कहानी और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश…
शाह बानो की कहानी से आपको क्या जोड़ता है और आप ‘हक़’ का हिस्सा क्यों बनना चाहती थीं? पहली बार उनकी कहानी के बारे में जानने पर आपको क्या याद है?
मेरा मानना है कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो आपकी अपनी सोच और विश्वास से बेहद सच्चे और बेबाक तरीके से जुड़ती हैं। जब ऐसी दमदार कहानी वाली स्क्रिप्ट मेरे पास आती है, तो मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे मुद्दों से जुड़ने का मौका मिल रहा है। इससे पहले भी मुझे दो बार ऐसे ही मौकों का हिस्सा बनने का मौका मिला है, लेकिन यह कहानी उनसे काफी अलग है। यह एक नया नजरिया सामने रखती है और ऐसी लड़ाई की बात करती है, जो कई सालों से चली आ रही है।
Read More »ट्रैन के कोच में लगी भीषण आग, शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
➤ कोच में रखा सिलिंडर फटा, एक यात्री हुआ गंभीर घायल
➤ आग की सूचना पर रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों नेे बुझाई आग
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पूर्वी साइड में खड़ी मरम्मत स्टाफ की मालगाड़ी के सेंटिंग कोच में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में बिकराल रूप ले लिया। जिस कोच में आग लगी, उसमें दो सिलिंडर ऱखे हुए थे। जिसमें एक सिलिंडर आग के चलते फट गया। इस दौरान वहां खड़े एक यात्री के सिर में सिलिंडर का टुकड़ा लगा, जिसकी बजह से उसके सिर के ऊपर का कुछ हिस्सा हट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोच की आग को बुझाने में जनपद की सभी तहसीलों से आईं लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। रेलवे कोच में आग लगने की जानकारी होते ही एसडीएम, सीओ सहित रेलवे के भी अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
कठोर परिश्रम और समर्पण ही व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर ले जाता है: डीएम
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी कॉलेज बालिका महाविद्यालय परिसर में सेवायोजन विभाग, कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क भव्य रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 378 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में लगभग 913 ऑफलाइन तथा 568 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन अपना पंजीकरण कराया। रोजगार मेले में 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने 378 अभ्यर्थियों का चयन किया।
व्यापारियों का स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक: लोकेश अग्रवाल
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का टूंडला टोल प्लाजा और शहर में सुभाष तिराहे पर व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह स्नेह और एकजुटता संगठन की मजबूती का प्रतीक है। टूंडला टोल प्लाजा पर अनिल शर्मा, सुबोध बघेल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का पुष्पमाला, शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात व्यापारियों के वाहनों का काफिला फिरोजाबाद की ओर रवाना हुआ। जहाँ सुभाष पार्क चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सुभाष पार्क चौराहा से गांधी पार्क चौराहा तक विशाल पदयात्रा निकाली गई।
महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ संस्था की नई शाखा का शुभारंभ
फिरोजाबाद। बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को खानजापुर बरी, फतेहाबाद रोड, फिरोजाबाद में महिला जागरूकता एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा और अन्य सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। संस्था की नई शाखा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, घरेलू हिंसा एवं शोषण जैसी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना तथा जरूरतमंद महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराना है। शाखा की लीडर के रूप में उपासना शर्मा एवं सुमन सिंह सिसोदिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Jansaamna