➤ 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी नियुक्ति, नियमित भर्ती होने तक मिलती रहेंगी विशेषज्ञ सेवाएं
लखनऊ। प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पुनर्नियोजन की अधिकतम आयु सीमा 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से चिकित्सालयों में नियमित नियुक्तियां होने तक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जा सकेंगी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती आबादी के साथ अस्पतालों की ओपीडी और भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुनर्नियोजन की व्यवस्था से आमजन को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ/कानपुर। नगर स्थित एक होटल के भव्य सभागार में आयोजित ‘यू.पी. की आवाज’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 13वें स्थापना दिवस एवं ‘यू.पी. रत्न’ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के निवर्तमान जिला मंत्री संजय कटियार को सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तर्ज पर नर्सिंग इंटर्न को स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें अस्पताल में नियमित रूप से ड्यूटी करनी पड़ती है। वार्डों में मरीजों की देखभाल, उपचार के दौरान सहयोग, काउंसलिंग समेत विभिन्न जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इसके बावजूद इंटर्नशिप अवधि में उन्हें किसी प्रकार का स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण इंटर्नशिप के दौरान आने-जाने, रहने और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
शिकोहाबाद। आमजन की समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला और तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन लेने को लेकर उप जिलाधिकारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में प्रभारी निरीक्षक के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी तिराहे से तहसील तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। काफी देर तक नारेबाजी के बावजूद जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ता तेज धूप में जमीन पर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शिकोहाबाद। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के उद्योगपति एवं पूजा ग्रुप के महानिदेशक राजीव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के विकास में योगदान और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। मंगलवार को लखनऊ के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने राजीव अग्रवाल को उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान बनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया। राजीव अग्रवाल को सम्मान मिलने पर नगर के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में समाजसेवी राजीव गुप्ता, वरुण सिंघल, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, डॉ. रामकैलाश यादव, राज पचौरी, डॉ. रजनी यादव, डॉ. संजीव माथुर, केके खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
फिरोजाबाद। राजकीय हाईस्कूल नारखी में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय में बाल संसद के निर्वाचन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में तनिष्का माथुर ने निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। निर्वाचन के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विभागों के लिए मंत्रियों का चयन किया गया। नवगठित बाल संसद में अनुपम को प्रधानमंत्री चुना गया। बाल संसद के मंत्रिमंडल में निशु को कौशल विकास मंत्री, अनुष्का को स्वास्थ्य मंत्री, अमित को शिक्षा मंत्री, ऋतृ को पोषण मंत्री, प्रिया को सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, रागिनी को शिक्षा मंत्री, तान्या को उपस्थिति मंत्री, सुशांत को पर्यावरण मंत्री, प्रिंस बघेल एवं निशु को खेलकूद मंत्री, साहिल को न्याय मंत्री तथा अंशु को सुरक्षा मंत्री चुना गया।
सलोन, रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजवलिया में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से शिक्षा एवं साक्षरता का संदेश दिया। छात्र आदर्श कुमार ने पोस्टर पर स्लोगन लिखा, “दुनिया एक विद्यालय है, गांव-शहर एक कक्षा है, सबको शिक्षित करना है, मेरी मंजिल शिक्षा है।” छात्र आदित्य रौनक सैनी ने लिखा, “पढ़ ले भैया, पढ़ ले बहना, साक्षर तो क्या कहना।” वहीं छात्राओं दिव्यांशी, आशी और कशिश ने पोस्टर के माध्यम से शिक्षा का संदेश देते हुए लिखा, “गौतम गांधी और सुभाष से जीवन के अरमान सजा लो, पहचानो अक्षर-अक्षर, मां के सब उद्गार सजा लो।”
कविता पंत: नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उनका मंत्रालय एक नई प्रणाली पर काम कर रहा है, जिसके तहत प्रत्येक यातायात अपराध के लिए चालक के लाइसेंस और वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र से अंक काटे जाएंगे, और बार-बार उल्लंघन करने पर दोनों दस्तावेजों को निलंबित या रद्द किया जा सकता है। गडकरी ने 66वें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) वार्षिक सम्मेलन 2026 में यह घोषणा की। उन्होंने देश भर में सड़क सुरक्षा और चालकों की जवाबदेही में सुधार लाने के उद्देश्य से आगामी परिवर्तनों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। प्रस्तावित ढांचे के तहत, चालक या वाहन मालिक द्वारा किए गए प्रत्येक यातायात अपराध के परिणामस्वरूप उनके लाइसेंस और रजिस्टर से अंक काटे जाएंगे। एक निर्धारित सीमा से अधिक अंक प्राप्त होने पर, अधिकारियों के पास लाइसेंस को निलंबित करने या पूरी तरह से रद्द करने का अधिकार होगा।
कानपुर। मंगलवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा और समर्पण’ के 25 सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी ने अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।