कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। लॉकडाउन के कारण घर और सामान्य जीवन में भी माहौल बदल गया है जिसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। माहौल और दिनचर्या बदल जाने से लोगों में चिड़चिड़ापन, तनाव, अवसाद, चिंता और घबराहट, तेज गुस्सा, शक करना जैसे लक्षण आम हैं। काम पर न जाने से भी दिमाग पर असर पड़ रहा है। दिमाग एक प्रेशर कुकर के जैसा हो गया है। वायरस से संक्रमित होने का डर भी इसमें इजाफा करता है। टीवी पर कोरोना संबंधी रोज बढ़ते मामलों को देखकर भी इन दिनों लोग अवसाद और चिंता महसूस कर रहे हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी करके हम अवसाद के चक्र को तोड़ सकते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज यानी व्यायाम से शरीर हृष्ट-पुष्ट रहता है और कई प्रकार की बीमारियां भी दूर रहती हैं। कम लोग ही यह जानते हैं कि व्यायाम से मिजाज अच्छा रहता है और ये अवसाद व अन्य तनाव संबंधी विकारों से लड़ता है क्योंकि ये मस्तिष्क में एन्डॉरफिन पैदा करता है।Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो।
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो।
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता।
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता।
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता।